आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के पास अपना ध्यान रखने के लिए समय नहीं है, जिसके कारण दिल कमजोर होने की समस्या होने लगी है। इस बीमारी को चिकित्सीय भाषा में "कार्डियोमायोपैथी" कहा जाता है। इन बीमारियों से बचने के लिए अपने लिए थोडा समय निकालकर दिल को मजबूत बनाये रखने की आवश्यकता है।

यहां दिए लिंक पर क्लिक करके आप जान सकते हैं कि हृदय रोग का आयुर्वेदिक इलाज कैसे किया जाता है।

दिल को मजबूत बनाने के लिए अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लेकर आएं जैसे व्यायाम करें, तनाव को कम करें, हंसी-खुशी से रहें आदि। इस लेख में हम आपको दिल को मजबूत करने के तरीके, उपाय और नुस्खे बता रहें हैं। इन उपायों की मदद से आप कमजोर दिल को मजबूत कर सकते हैं।

तो आइये आपको बताते हैं दिल मजबूत कैसे करें -

(और पढ़ें - हृदय को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये आहार)

  1. दिल मजबूत कैसे करे - Dil majboot kaise kare
  2. दिल को मजबूत करने के घरेलू उपाय - Dil ko majboot karne ke gharelu upay
  3. दिल मजबूत करने के तरीके - Dil majboot karne ke tarike
  4. सारांश

दिल को मजबूत करने के तरीके नीचे विस्तार से बताए गए हैं -

दिल मजबूत करने के लिए सिगरेट छोड़ें - Dil majboot karne ke liye cigarette chhode

अगर आप दिल को मजबूत करना चाहते हैं तो धूम्रपान करना छोड़ दें। कोरोनरी आर्टरी डिजीज (coronary heart disease) धूम्रपान के कारण होती है। धूम्रपान करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। अगर आप सिगरेट को एक साल तक नहीं पीते हैं तो हार्ट अटैक आने का जोखिम काफी कम हो जाएगा। सिगरेट या तम्बाकू छोड़ने के लिए आप किसी वेबसाइट या किसी अच्छी संस्थान, दोस्त, परिवार आदि की मदद ले सकते हैं।

(और पढ़ें - सिगरेट छोड़ने के तरीके)

 

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Hridyas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
BP Tablet
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

दिल को मजबूत करने का तरीका है वेट लॉस - Dil ko majboot karne ka tarika hai weight loss

अधिक वजन की वजह से ह्रदय की बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है, जैसे हाई बीपी, हाई ब्लड ट्रिगलसिराइड्स (triglycerides) आदि। दिल मजबूत करने के लिए स्वस्थ, कम वसा और कम मात्रा में चीनी वाला आहार खाएं, ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां लें, साथ ही रोजाना शारीरिक गतिविधियां भी करें। वजन कम करने से आपका दिल तो मजबूत होगा ही साथ में शुगर और स्लीप एप्निया (sleep apnea) की भी समस्या कम होगी।

(और पढ़ें - वजन घटाने के तरीके और मोटापा घटाने के उपाय)

दिल को मजबूत करने का उपाय है सेचुरेटेड फैट कम खाना - Dil ko majboot karne ka upay hai saturated fat kam khana

सैचुरेटेड फैट से समृद्ध आहार ज्यादा मात्रा में खाने से आपके रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इससे ह्रदय की बीमारी का जोखिम भी बढ़ता है। डॉक्टरों की सलाह है कि ह्रदय की बीमारी का जोखिम कम करने के लिए अपनी रोजाना की डाइट में 7% से ज्यादा सेचुरेटेड फैट न लें। जो आप खा रहे हैं उन आहारों को ध्यान में रखें और सेचुरेटेड फैट से समृद्ध आहारों को न खाएं।

(और पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डाइट चार्ट)

दिल को मजबूत करने के घरेलू उपाय इस प्राकर हैं -

हृदय मजबूत करने के लिए शराब का सेवन न करें - Dil majbut karne ke liye sharab ka sewan na kare

शराब में बहुत ज्यादा कैलोरी होती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगर आप अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो इसका प्रभाव आपकी कमर की चर्बी पर पड़ता है और इससे ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है। कुछ रिसर्च के मुताबिक रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ह्रदय की बीमारी के जोखिम को कम कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा शराब पीने से आपका दिल कमजोर पड़ सकता है। तो दिल को मजबूत रखने के लिए शराब का सेवन कम या बंद कर दें। 

(और पढ़ें - शराब छुड़ाने के उपाय)

दिल को मजबूत करने के लिए तनाव कम करें - Dil ko majboot karne ke liye tanav kam kare

जिस तरह से आप अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को तनावपूर्ण तरीके से संभालते हैं इससे आपके ह्रदय पर प्रभाव पड़ता है। तनाव की स्थिति होने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, शारीरिक गतिविधियां कम होने लगती हैं और धूम्रपान करने की आदत पड़ जाती है। तनाव से निकलने के लिए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।

(और पढ़ें - तनाव कम करने के उपाय)

कमजोर दिल को मजबूत करने के लिए व्यायाम करें - Kamjor dil ko majboot karne ke liye vyayam kare

रोजाना आधे से एक घंटा व्यायाम जरूर करें। रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज करें जैसे ब्रिस्क वाकिंग, बाइक राइडिंग, स्विमिंग, जंपिंग रोप, सर्किट ट्रेनिंग और डांसिंग। इससे आपका ह्रदय मजबूत होगा, कोलेस्ट्रॉल कम होगा, वजन नियंत्रित होगा और स्वस्थ वजन बना रहेगा। व्यस्क पुरुष प्रत्येक हफ्ते दो या उससे अधिक घंटे तक व्यायाम करते हैं तो उनमें हार्ट अटैक का जोखिम 60% तक कम हो जाता है।     

(और पढ़ें - हार्ट अटैक आने पर क्या करें)

दिल मजबूत करने के तरीके इस प्रकार है -

दिल मजबूत करने के लिए मछली खाएं - Dil majboot karne ke liye machhli khaye

दिल को मजबूत करने के लिए हफ्ते में दो बार मछली खाएं। मछली जैसे टूना और साल्मन। ये ओमेगा 3 फैटी एसिड के स्रोत हैं, जो कि ह्रदय की बीमारी से बचाने में मदद कर सकते हैं। "अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन" के अनुसार ओमेगा 3 फैटी एसिड, जो फैटी फिश और फिश आयल सप्लीमेंट में पाए जाते हैं, उनसे ब्लड ट्रिग्लीसेराइड्स (triglycerides) का स्तर कम हो सकता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित होगा और हार्ट अटैक से होने वाली अचानक मौत का जोखिम भी कम होता है। 

(और पढ़ें - हार्ट फेल होने के लक्षण)

दिल को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा फाइबर खाएं - Dil ko majboot karne ke liye jyada se jyada fiber khaye

ह्रदय की बीमारी को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा फाइबर खाएं। कम से कम पूरे दिन में 30 ग्राम फाइबर का लक्ष्य जरूर रखें। फाइबर कई प्रकार के स्रोतों से खाएं जैसे गेहूं की ब्रेड, ओट्स और साबुत अनाज, आलू छिलके के साथ और खूब सारी फल व सब्जियां। फाइबर से आपका पेट भरा हुआ रहता है और इस तरह आप कम खाना खाते हैं। साथ ही फाइबर खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

(और पढ़ें - फाइबर युक्त आहार)

दिल मजबूत करने के लिए ज्यादा पानी पियें - Dil majboot karne ke liye jyada pani piye

जो लोग रोजाना दो लीटर से अधिक पानी पीते हैं उनमें 54% तक हार्ट अटैक का जोखिम कम हो जाता है, उनके मुकाबले जो सिर्फ पूरे दिन में एक या दो ग्लास पानी पीते हैं।

(और पढ़ें - कार्डियक अरेस्ट क्या होता है)

शोधकर्ताओं का कहना है कि पानी रक्त में मिल जाता है, इससे रक्त का थक्का कम जमता है। तो दिल को मजबूत करने के लिए रोजाना कम से कम दो लीटर पानी जरूर पियें।

(और पढ़ें - कितना पानी पीना चाहिए)

दिल मजबूत करने के लिए हँसे - Dil majboot karne ke liye hase

अपने रोजाना के जीवन में जितना ज्यादा से ज्यादा आप हंस सकते हैं उतना ही आपके ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आप चाहे कोई हंसी वाली फ़िल्में देखें या दोस्तों के साथ में मजाकिया बातें करें, जितना जोर से हंस सकते हैं उतना जोर से हंसे। यह तरीका आपके दिल को मजबूत करेगा। एक रिसर्च के अनुसार, हंसने से आपका स्ट्रेस हार्मोन कम होता है, धमनियों में सूजन कम होती है और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन का स्तर बढ़ता है, जिसे "अच्छा कोलेस्ट्रॉल" भी कहते हैं।   

(और पढ़ें - हंसने के फायदे)

 

स्वस्थ शरीर के लिए हृदय का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए, अपनी डाइट पर खासतौर से ध्यान दें, ताकि हृदय की मांसपेशियां मजबूत बनी रहें और आपको किसी भी तरह के हृदय रोग का सामना न करना पड़े। अच्छी डाइट लेने के साथ-साथ रोज व्यायाम, योग व मेडिटेशन करना भी जरूरी है।

ऐप पर पढ़ें