myUpchar Call

समय के बदलाव के साथ समाज में रहने वालों की मानसिकता में खुलापन आया है। आज की युवा पीढ़ी को किसी भी प्रकार के बंधन में बांध पाना बेहद ही मुश्किल है। आज की युवा पीढ़ी को अपने सही और गलत की पहचान है। शादी से पहले सेक्स संबंध रखना व किसी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला युवा  पीढ़ी का खुद का निजी फैसला होता है।  

पहले के दौर में शादी से पहले किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाना गलत समझा जाता था, मगर विशेषज्ञों की मानें तो आज के दौर में हमारी युवा पीढ़ी को इस तरह के संबंधों को रखने में कोई परेशानी नहीं होती है।

(और पढ़ें - सेक्स की जानकारी

इस लेख में बताया गया है कि युवा पीड़ी शादी से पहले सेक्स के बारे में क्या सोचती है। साथ ही, जो लोग शादी से पहले सेक्स के प्रति सय्यम बरतना चाहता है, उनके लिए कुछ उपाय बताये गए हैं। 

(और पढ़ें - शादी करने की सही उम्र)

  1. शादी से पहले सेक्स सही या गलत, फायदे और नुकसान - Is sex before marriage right or wrong in hindi
  2. शादी से पहले सेक्स के बारे में क्या सोचती है युवा पीढ़ी - What does young generation think about sex before marriage in hindi
  3. शादी से पहले सेक्स में कैसे बरतें संयम - How to behave in sex before marriage in hindi
यौन रोग के डॉक्टर

शादी से पहले सेक्स सही है या नहीं, इस विषय पर सामाजिक रूप से हर किसी का व्यक्तिगत विचार होता है। लेकिन स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य के नज़रिये से इससे कोई हानि नहीं होती है, जब तक कि सेक्स सुरक्षित तरह से किया जाए। समाज के लोगों के बीच इस विषय पर विभिन्न विचार हैं। इसके सही होने या गलत होने को लेकर लोगों में प्रचलित कुछ आवधारणाओं को उजागर कर रहें हैं। 

क्यों माना जाता है सही

  1. शारीरिक जरूरत
    कुछ लोग इसको केवल शारीरिक जरूरतों से जोड़ कर देखते हैं। अगर आप अपने साथी के साथ लंबे समय से संबंध में हैं और उसको इस तरह के शारीरिक संबंध बनाने में परहेज नहीं हैं तो आप सेक्स कर सकते हैं।

  2. सेक्सुअल परेशानियों को आसानी से हल कर पाना
    अगर आप शादी से पहले सेक्स करते हैं तो आपको सेक्स से जुड़ी कई परेशानियों के बारे में पता चल जाएगा। इससे शादी के बाद होने वाले सेक्स और उससे जुड़ी परेशानियों के लिए आप पहले से ही जागरूक और तैयार हो जाते हैं। (और पढ़ें - सेक्स से जुड़े सच झूठ)

  3. आपकी संबंध में अंतरंगता को बढ़ाता है
    शादी में आप ऐसे साथी की तलाश कर रहें होते हैं जिसके पास होने पर आपको विशेष जुड़ाव महसूस हो। इसके लिए भले ही आप अपने साथी के साथ कई दिनों तक बाहर खाने पर या कॉफी पर मिलते हों। लेकिन सामने वाला सेक्स के दौरान आपके साथ कितना सहज होगा, आप यह समझ ही नहीं पाते हैं। इस कारण से भी लोग शादी से पहले सेक्स को बुरा नहीं मानते हैं।

क्यों माना जाता है गलत 

  1. विभिन्न धर्मों में मनाई -
    लोगो के अनुसार देश में मौजूद कई धर्मों में शादी से पहले सेक्स को गलत बतााय जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यह एक पवित्र कार्य है, जिसमें मन की शुद्धता का होना बेहद जरूरी है। इसलिए सेक्स करने से पहले दो लोगों का शादी के बंधन में बंधना जरूरी होता है। 

  2. सेक्स संबंधी परेशानियां होना - 
    कुछ लोगों का मनाना है कि अगर आपको सेक्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं है और आप बिना किसी सावधानी के शादी से पूर्व ही सेक्स करते हैं तो आपको कई तरह की परेशाानियां हो सकती हैं। (और पढ़ें - महिलाओं की यौन समस्याएं)

  3. विवाह की मजबूती का आधार -
    कुछ लोग यह भी मानते हैं कि अगर आप और आपका साथी एक दूसरे से सेक्स करने के लिए शादी तक इंतजार करने का वादा करते हैं, तो इससे आपके बीच की अंतरंगता बरकरार रहती है। इससे आप दोनों में ही शादी के बाद सेक्स को लेकर उत्सुकता बनी रहती है।

  4. शारीरिक व भावनात्मक तौर पर सुरक्षित न होना -
    कम उम्र में सेक्स संबंध शारीरिक व भावनात्मक तौर पर सुरक्षित नहीं होते। माना जाता है कि कम उम्र में ऐसे संबंध स्थापित किये जाते हैं, तो इससे शारीरिक विकास पर असर पड़ता है। इसके साथ ही सामाजिक संबंधों पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

  5. यौन संचारित रोग होने का खतरा -
    अलग-अलग यौन साथी होने से कई एसटीडी (यौन संचारित रोग) जैसे एचआईवी एड्स या किसी प्रकार का संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। (और पढ़ें - सुरक्षित सेक्स के उपाय)

  6. प्रेग्नेंसी की संभावना होना -
    विवाह पूर्व सेक्स संबंधों में सावधानी न बरती जाए, तो गर्भ ठहरने की सम्भावना होती है। (और पढ़ें - गर्भ रोकने के उपाय)

  7. मानसिक तनाव होना -
    कई बार जब इन संबंधों में दरार पड़ जाती है, तो दोनों पक्षों को ही गहरा मानसिक आघात पहुंच सकता है। इससे मानसिक तनाव भी हो सकता है। ऐसे में सामाजिक और नैतिक बंधनों के चलते कई परेशानियां भी उठानी पड़ सकती हैं।
  • शादी से पूर्व किसी के साथ सेक्स को आज भी कई लोग गलत मानते हैं। वहीं आज की युवा पीढ़ी इस तरह की सोच व मानसिक में विश्वास नहीं करती है। 
  • युवा पीढ़ी शादी से पहले सेक्स व लिव इन रिलेशनशिप को सही मानती है। आज का युवा स्वच्छंद होकर रहना चाहता है।    
  • देश में आज युवा वर्ग बड़ी संख्या में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा है। इस तरह से रहते हुए उनके बीच शारीरिक तौर पर संबंध स्थापित हो ही जाता है। 
  • कई बार किसी के साथी के साथ घुमने जाने (डेटिंग) के दौरान भी इस तरह के संबंध बन जाते हैं। इस तरह से शादी से पहले एक दूसरे के साथ घुमने का मकसद सिर्फ साथी को जानने का होता है।

(और पढ़ें - सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं और सेक्स करने के तरीके)

शादी में लड़का-लड़की एक दूसरे के साथ पूरा जीवन बिताने के लिए कसमें खाते हैं। जबकि कुछ पुरुष आज भी शादी को मात्र शारीरिक जरूरतों की पूर्ति ही समझते हैं। इस तरह के पुरुषों का ध्यान शारीरिक संबंध पर ही लगा रहता है, लेकिन मानवीय आवश्यकताएं शारीरिक अपेक्षाओं की तुलना आत्मिक होनी चाहिए। माना जाता है कि आत्मिक रूप से संतुष्ट होने पर आप बेहतर तरीके से शारीरिक संबंध स्थापित कर पाएंगे।  

शादी से पूर्व आप भी संयम बरतना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ उपाय -

  • जब आपकी बात शादी के लिए पक्की हो जाए और आपकी सगाई हो जाए तो आप दोनों को ही एक दूसरे के साथ उनके व्यवहार को जानने के लिए मिलना चाहिए।
  • शादी से पूर्व कोई भी साथी शारीरिक संबंध की इच्छा जताए तो दूसरे साथी का फर्ज बनता है कि वो सामने वाले को संयम बरतने के लिए कहे।
  • दोनों ही साथियों को इस बात को समझना होगा की सगाई के बाद आपको मिलने या घुमने का मौका एक दूसरे की पसंद व नापसंद जानने को मिला हैं, ना कि शारीरिक संबंध बनाने करने के लिए।
  • आपको बता दें कि शादी से एक दूसरे से मिलते समय संयमित व्यवहार करने से आपके रिश्ते में विश्वास और मजबूती आती है। इसके साथ ही आपके रिश्ते में अंतरंगता भी बनी रहती है। 
  • वैसे तो शादी से पहले सेक्स करने में किसी तरह की बुराई नहीं हैं, लेकिन फिर भी यह वजह आपके रिश्ते को खराब कर सकती है।
    (और पढ़ें - रिश्तों को बेहतर और मजबूत बनाने के टिप्स)
  • शादी से पहले ही साथी के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको हर विषय पर बात करनी चाहिए, सामने वाले के विचारों को जानना चाहिए और किसी तरह का मतभेद होने पर विचार विमर्श कर कोई बीच का रास्ता खोजना चाहिए। 
  • यदि आप शादी से पूर्व ही सेक्स करते हैं तो यह आपके संबंधों में अवसाद उत्पन्न कर सकता है। ऐसा करने से शादी तक हर समय आपके मन में डर लगा रहेगा कि शादी ठीक से होगी भी या नहीं। 
  • सेक्स शादी के बाद आपके रिश्ते में करीबी और दूरी दोनों ही लाने के लिए जिम्मेदार हो सकता हैं। इसलिए ऐसा करने से पहले एक बार ठंड़े दिमाग से सोचना जरूरी होगा।

किसी भी चीज के संयमित होना एक अच्छा गुण होता है। यह आपके रिश्तों की मधुरता को बनाए रखने के लिए बेहद ही जरूरी उपाय माना जाता है।

(और पढ़ें - पहली बार सेक्स और सेक्स पोजीशन

Dr. Ashok kesarwani

Dr. Ashok kesarwani

सेक्सोलोजी
12 वर्षों का अनुभव

Dr. Hemant Sharma

Dr. Hemant Sharma

सेक्सोलोजी
11 वर्षों का अनुभव

Dr. Zeeshan Khan

Dr. Zeeshan Khan

सेक्सोलोजी
9 वर्षों का अनुभव

Dr. Nizamuddin

Dr. Nizamuddin

सेक्सोलोजी
5 वर्षों का अनुभव

ऐप पर पढ़ें