पेट में गैस बनना पाचन क्रिया का एक भाग है जो बहुत ही सामान्य होता है। आमतौर पर खाते-पीते समय मुंह से हवा अंदर लेने के कारण या खाना सही से न पच पाने के कारण गैस बनती है। हालांकि, गैस बनने के अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे कोई चिकित्स्कीय समस्या या ज्यादा खाना खा लेना।

(और पढ़ें - पाचन तंत्र मजबूत करने के उपाय)

वैसे तो गैस अपने आप निकल जाती है, लेकिन अगर ये आपकी आंतों में अटक जाए और बाहर न निकल पाए, तो आपको इससे बहुत परेशानी हो सकती है। गैस की वजह से पेट दर्दपेट फूलना, पेट सख्त होना या पेट पर हाथ लगाने में दर्द होने जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा गैस के कारण कुछ लोगों को छाती में दर्द या सिरदर्द भी होने लगता है। कभी-कभी गैस का दर्द इतना बढ़ जाता है कि डॉक्टर इसे अपेंडिक्स या दिल की किसी समस्या का दर्द समझ लेते हैं।

(और पढ़ें - पेट में दर्द होने पर क्या करना चाहिए)

पेट की गैस के लिए आप कुछ घरेलू उपाय या अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं, इसके लिए डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं होती है।

इस लेख में पेट की गैस के लिए क्या करें और डॉक्टर के पास कब जाएं के बारे में बताया गया है।

  1. पेट में गैस बनने पर क्या करना चाहिए - Pet me gas ban jaye to kya karna chahiye
  2. पेट की गैस के लिए डॉक्टर के पास कब जाए - Gas banane par doctor ke pas kab jana chahiye

अगर आपके पेट में गैस बन रही है, तो आप निम्नलिखित तरीके से प्राथमिक उपचार कर सकते हैं -

  1. आराम से खाना खाएं और खाना पूरी तरह से चबाएं। अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, तो आप खाने के साथ हवा भी अंदर ले लेते हैं, जिससे गैस बनती है। (और पढ़ें - खाना खाने का सही तरीका)
  2. ऐसी चीजें न खाएं जिनसे गैस होती है, जैसे सेब, ब्रोकोली, प्याज, दूध और आइस क्रीम आदि। इन चीजों में ऐसे पदार्थ होते हैं जो आसानी या जल्दी से पचते नहीं, जिससे गैस बनती है। ध्यान रखें कि कुछ खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ साथ में खाने-पीने से भी पेट में गैस होती है। (और पढ़ें - पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय)
  3. एक बार में बहुत सारा खाना खाने की बजाय थोड़ी-थोड़ी देर में कम खाना खाएं। (और पढ़ें - ज्यादा खाना खाने के नुकसान)
  4. पेट में गैस रोक के रखने से आपको पेट दर्द और पेट फूलने की समस्या हो सकती है, इसीलिए गैस को जबरदस्ती रोक कर न रखें, इसे निकलने दें। इसके अलावा मल को रोकने से भी गैस बनती है। (और पढ़ें - बवासीर में क्या होता है)
  5. कोशिश करें कि खाना खाते समय बीच में पानी या अन्य तरल पदार्थ न लें, इससे खाना अच्छे से नहीं पच पाता है। हो सके तो खाना खाने से आधा घंटा पहले ही तरल पदार्थ पी लें। (और पढ़ें - पानी कैसे पीना चाहिए)
  6. अगर आपको गैस रहती है, तो अजवाइन इसका एक अच्छा उपाय है। अजवाइन में ऐसे पदार्थ होते हैं, जो पाचन क्रिया आसान बनाते हैं, इसीलिए आप दिन में एक बार आधा चम्मच अजवाइन पानी के साथ ले सकते हैं। (और पढ़ें - अजवाइन का पानी पीने के फायदे)
  7. पेट की गैस के लिए एक्टिवेटिड चारकोल मददगार हो सकता है, ये गैस भी कम करता है और पाचन क्रिया को भी सुधारता है। एक्टिवेटिड चारकोल तरल पदार्थ या गोलियों के रूप में बाजार में उपलब्ध है। (और पढ़ें - पेट की गैस के लिए जूस)
  8. ऐसा माना जाता है कि खाना खाने के बाद सीधा बैठने से गैस की समस्या में आराम मिलता है। (और पढ़ें - ज्यादा देर तक बैठने के नुकसान)
  9. च्विंगम चबाने से बहुत सारी हवा मुंह से अंदर चली जाती है और गैस करती है। कोशिश करें च्विंगम न चबाएं। (और पढ़ें - पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय)
  10. कभी-कभी गहरी सांस लेने से गैस की समस्या ठीक होती है। हालांकि, कुछ लोगों को इस तरीके से और अधिक गैस बनने लगती है। (और पढ़ें - सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करे)
  11. अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो अपनी ये आदत छोड़ने का प्रयास करें। सिगरेट पीने से पेट में हवा जाती है और गैस बनने लगती है। (और पढ़ें - सिगरेट छोड़ने के घरेलू उपाय)
  12. जीरे का पानी पीना पेट की गैस के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि ये खाने को ठीक से पचने में मदद करता है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबाल लें। अब पानी ठंडा होने के बाद इसे छान लें और खाना खाने के बाद पिएं। (और पढ़ें - तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे)
  13. स्ट्रॉ या सीधे बोतल से कुछ पीने पर पेट में बहुत हवा जाती है, जिससे गैस बनने लगती है। इसीलिए कोशिश करें कि गिलास या कप से ही तरल पदार्थ पिएं।
  14. खाने के बाद सैर करने से गैस की समस्या में आराम मिलता है। याद रहे कि सैर करते समय बहुत तेजी से न चलें, इससे आपके पेट में दर्द हो सकता है। (और पढ़ें - सुबह की सैर करने के फायदे)
  15. कोल्ड-ड्रिंक या सोडा जैसे पदार्थों के सेवन से पेट में बहुत सारी हवा चली जाती है, जिसके कारण गैस बनती है। अगर आपको पहले से ही गैस की समस्या है, तो इससे आपको पेट दर्द और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। गैस बनने पर इन तरल पदार्थों से दूर रहें। (और पढ़ें - पेट दर्द के घरेलू उपाय)
  16. पेट की गैस के लिए हींग भी एक अच्छा उपाय है। आधा चम्मच हींग लें और उसे हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी लें। इससे पेट की गैस की समस्या में काफी आराम मिलता है।
  17. अगर आपको गैस के कारण पेट में दर्द हो रहा है, तो पेट पर गर्म सिकाई करें। इससे पेट की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और गैस बाहर निकल पाएगी व दर्द से भी आराम मिलेगा। (और पढ़ें - बर्फ की सिकाई के फायदे)
  18. आप चाहें तो अदरक को कद्दूकस कर लें और उसे एक चम्मच नींबू के रस के साथ मिला कर खाने के बाद पी लें। अदरक से गैस की समस्या से आराम मिलता है। इस मिश्रण की जगह आप अदरक की चाय भी ले सकते हैं। (और पढ़ें - नींबू के फायदे)
  19. व्यायाम करने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और गैस बाहर निकल पाती है। इसके लिए आप योग या हल्के व्यायाम कर सकते हैं। (और पढ़ें - पेट की गैस के लिए योग)
  20. गैस के लिए मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाएं भी ली जा सकती हैं। हालांकि, कोई भी दवा लेने से पहले दवा के पैकेट के पीछे दिए गए निर्देशों को पढ़ें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Digestive Tablets
₹314  ₹349  9% छूट
खरीदें

पेट की गैस और उससे जुडी समस्याएं कुछ समय में अपने ठीक हो जाती हैं, इसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, अगर आपको निम्नलिखित लक्षण या समस्याएं अनुभव हो रही हैं, तो अपने डॉक्टर के पास अवश्य जाएं -

नोट: प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट ऐड देने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपको या आपके आस-पास किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या अस्पताल ​से तुरंत संपर्क करें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है।

ऐप पर पढ़ें