आंख में चोट लगना एक आम समस्या है, जो किसी भी कारण और कभी भी हो सकती है। कभी-कभी ये स्थिति गंभीर नहीं होती लेकिन कुछ मामलों में इससे कोई गंभीर नुकसान भी हो सकता है। आंख में चोट लगने के विभिन्न कारण हो सकते हैं, जैसे आंख में कोई वस्तु चले जाना, कोई चीज आंख से टकरा जाना या आंख में नील पड़ जाना।

(और पढ़ें - नील क्यों पड़ते हैं)

आंख में गंभीर चोट लगने को आपातकालीन स्थिति माना जाना चाहिए और इसके लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

इस लेख में आंख में चोट के कितने प्रकार हो सकते हैं, आंख में कुछ चले जाने पर क्या करें, आंख में नील पड़ने पर क्या करना चाहिए, आंख पर कट लगने पर क्या करना चाहिए के बारे में बताया गया है।

  1. आंख की चोट के कितने प्रकार होते हैं - Ankh ki chot kis-kis tarah ki hoti hai
  2. आंख में चोट लगे तो क्या करें - Ankh me chot lagne par kya kare

आंख की चोट कई प्रकार की हो सकती है जो आमतौर पर चोट लगने के कारण पर निर्भर करती है, जैसे -

  • आंख में केमिकल चले जाना।
  • आंख की ऊपरी झिल्ली के अंदर रक्तस्त्राव होना।
  • आंख के आस-पास नील पड़ना।
  • आंख में कोई बहरी वस्तु चले जाना।
  • आंख में या पलक के ऊपर कट लगना।
  • आंख में सूजन हो जाना। (और पढ़ें - सूजन कम करने के घरेलू उपाय)
Vitamin E Capsules
₹449  ₹499  10% छूट
खरीदें

आंख में कुछ चला जाए तो क्या करें - Ankh me kuch jane par kya kare

वैसे तो आंख में कुछ चले जाने पर आंख अपने आप ही आंसू के माध्यम से उस वस्तु को बाहर निकाल देती है, लेकिन अगर आपकी या आपके आस-पास किसी व्यक्ति की आंख में कुछ चला गया है और परेशानी हो रही है, तो निम्नलिखित तरीके से प्राथमिक उपचार करें -

  1. आंख को मले नहीं। (और पढ़ें - आंखों से पानी आने के कारण)
  2. अपनी आंखों को पानी से अच्छी तरह से धोएं।
  3. जब तक आंख में गई वस्तु बाहर न निकल जाए, तब तक आंख को धोते रहें।
  4. अगर अभी भी वस्तु बाहर नहीं निकली है, तो एक कपडे को हल्का सा गीला कर लें।
  5. अब आंख की नीचे वाली पलक को निचे खीचें और अगर वस्तु दिख रही है, तो उसे गीले कपड़े के एक कोने की मदद से निकाल लें।
  6. अगर अभी भी वस्तु नहीं निकली है, तो ऊपरी पलक को नीचे की ओर खीचें और अगर वस्तु दिखे तो उसे गीले कपड़े से निकालने का प्रयास करें।
  7. अगर अभी भी आप वस्तु नहीं निकाल पाएं, तो आंख को ढक लें और डॉक्टर के पास जाएं।

(और पढ़ें - आँख आने पर क्या करना चाहिए)

अगर आपकी या किसी अन्य व्यक्ति की आंख में कोई वस्तु घुस गई है, तो उसे निकाले नहीं क्योंकि इससे और अधिक नुक्सान हो सकता है। आंख को किसी चीज से ढक लें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

आंख में केमिकल जाने पर क्या करें - Ankh me chemical jane par kya kare

अगर आप किसी ऐसी जगह पर काम करते हैं जहां आपके आस-पास रसायन या केमिकल मौजूद होते हैं, तो वे आसानी से से आपकी आंखों में जा सकते हैं, इसीलिए आपके लिए जरूरी है कि आप काम करते समय आंखों को बचाने के लिए कुछ पहन लें। कभी-कभी घर पर प्रयोग किए जाने वाले केमिकल, जैसे टॉयलेट क्लीनर्स अदि भी आपकी आंखों में जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में निम्नलिखित तरीके से खुद को या किसी और को फर्स्ट ऐड दें -

  • आंखों को मले नहीं।
  • शांत रहने का प्रयास करें और अपनी आंखों को खुला रखें। (और पढ़ें - दिमाग शांत करने के उपाय)
  • जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी अपनी आंखों को पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आंखें धोते समय आपकी आंखें खुली हों।
  • आंख पर पट्टी न बांधें।
  • इसके बाद जल्द-से-जल्द डॉक्टर के पास जाएं।

आंख पर चोट या अघात लगने पर क्या करें - Ankh me aghat phunchne par kya kare

अगर आपकी आंख पर चोट लगी है, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इस स्थिति में आप निम्नलिखित तरीके से प्राथमिक चिकित्सा कर सकते हैं -

  1. 10 से 15 मिनटों के अंतराल में बार-बार आंख पर ठंडी सिकाई करें।
  2. ध्यान रखें कि आँखों पर बर्फ सीधे न लगाएं, इससे त्वचा को नुक्सान हो सकता है। (और पढ़ें - त्वचा पर बर्फ लगाने के फायदे)
  3. सिकाई करते समय आंखों पर अधिक दबाव न डालें।
  4. अगर आंख में दर्द है, तो आप मेडिकल सतगोरे पर मिलने वाली ऐसीटामीनोफेन (Acetaminophen) या आइबुप्रोफेन (Ibuprofen) दवाओं का प्रयोग कर सकते हैं। (और पढ़ें - आँखों में दर्द का घरेलू इलाज)
  5. चोट लगने के 1 दिन बाद गर्म सिकाई करना शुरू कर दें।

अगर आपकी आंखों से रिसाव हो रहा है, खून निकल रहा है, नजर में बदलाव आ रहे हैं या आंख हिलाने में दर्द हो रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाएं।

आंख पर कट लग जाए तो क्या करें - Ankh par cut lagne par kya kare

आंख पर कट या चोट लगने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। मदद मिलने तक निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें -

  • अपनी आंखों को पानी से धोएं नहीं।
  • चोट के लिए प्राथमिक उपचार करें।
  • अगर आपकी आंख में कोई वस्तु घुस गई है, तो उसे नकालने का प्रयास न करें, ऐसा करने से और नुकसान हो सकता है।
  • डॉक्टर के पास जाने तक अपनी आंख को किसी चीज से ठीक तरीके से ढक लें।

(और पढ़ें - कटने पर प्राथमिक उपचार)

आंख सूजने पर क्या करें - Ankh me sujan ane par kya kare

आंख में चोट लगने के कारण आंख सूज सकती है, जिसके लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं -

  1. अगर अापने कॉन्टैक्ट लेंस पहने हैं, तो उन्हें तुरंत उतार लें।
  2. अगर आंख से रिसाव हो रहा है, तो आंख को हल्के नमक वाले पानी से धो लें।
  3. आंख की सूजन कम करने के लिए ठंडी सिकाई करें।
  4. इसके लिए आप तौलिये को ठन्डे पानी में भिगोकर उपयोग कर सकते हैं या बाजार में  मिलने वाले आइस पैक का उपयोग भी किया जा सकता है।
  5. रात को सोते समय अपनी सिर हल्का सा ऊपर की तरफ उठा कर सोएं ताकि आंख से होने वाला रिसाव आंख में जमे नहीं। (और पढ़ें - सोने का सही तरीका)
  6. अगर हो सके तो आंख के ऊपर ठन्डे टी बैग रखें।

(और पढ़ें - आँख आने पर क्या करना चाहिए)

ऐसा हो सकता है कि आपकी आंख के आस-पास केवल नील हो और कोई लक्षण न हों, लेकिन इस स्थिति में भी आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए ताकि वे किसी और नुकसान के लिए आपकी आंख की जाँच कर सकें।

 

नोट: प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट ऐड देने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपको या आपके आस-पास किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या अस्पताल​ से तुरंत संपर्क करें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है।

ऐप पर पढ़ें