जब पूरा शरीर फिट होता है, लेकिन हाथ मोटे होते हैं, तो पूरा बॉडी देखने में थोड़ा अजीब लगता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं हाथ पतला करने के लिए योगासन। 4 मिनट के इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप योगा के माध्यम से बहुत आसानी से अपने हाथ की चर्बी को कम कर सकते हैं और अपने हाथों को स्लिम बना सकते हैं।

(और पढ़ें - हाथों की चर्बी कैसे कम करें)

बस पूरे दिन भर में बस 4 मिनट निकालिए और अपने हाथो को टोन किजिए। इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि आप इसे कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में और इनसे होने वाले लाभ -

  • इस वीडियो में सबसे पहले स्क्वाट पोजीशन के बारे में बताया गया है। इस पोजीशन को करने के लिए वीडियो में जिस तरह दिखाया गया है उस मुद्रा में आ जाएं और इसका अभ्यास करें। जब हम इस मुद्रा को करते हैं, तो हमें हमारे गर्दन और कंधों पर तनाव महसूस होता है। साथ ही इससे हमारे हाथों की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है, जो हाथ की मसल्स को टोन करने में मदद करता है। इसके अलावा इससे कंधे और शरीर के पीछे के भाग के ऊपरी हिस्से में खिचाव आता है, जो इन्हें मज़बूत बनाता है। इस मुद्रा को करते समय भरपूर सांस लेना न भूलें।
  • इसके बाद अब वो प्लैंक पोजीशन के बारे में बता रहीं है और साथ में पुशअप्स के बारे में भी। इस पोजीशन में सबसे ज़्यादा बल हमारे हाथों पर पड़ता है, जो हाथों का फैट कम करने में बेहद लाभयादक है। साथ ही ये मुद्रा पेट की मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है और पीठ व कमर दर्द से भी राहत दिलाता है। इसके अलावा इसे करने से शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है।
  • प्लैंक पोजीशन के बाद वो अधो मुख श्वानासन के बारे में बता रहीं हैं। इस पोजीशन में शरीर का पूरा भार हाथ और पंजो पर होता है। हाथ पर भार होने की वजह से हाथ की मसल्स मज़बूत होती हैं, जिससे हाथ की चर्बी को करने में मदद मिलती है। साथ ही इस मुद्रा को करने से लचीलापन बढ़ता है और शारिरिक क्षमता भी बेहतर होती है। इसके अलावा ये पोजीशन हांड्डियों को मज़बूत बनाती है। इस पोजीशन को करते समय भी भरपूर सांस लेना न भूलें।
  • इसके बाद कई अन्य आसन बताये गए हैं। ज़रूर देखिए ये वीडियो  -

(और पढ़ें - हाथ की चर्बी कम करने के उपाय)

ऐप पर पढ़ें