काले दाग-धब्बों की समस्या आजकल आम है। आप ज्यादातर लोगों के चेहरे पर कही-कही दाग धब्बे देखते होंगे। दाग धब्बे होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे मुंहासे, अनुवांशिक, गर्भावस्था, पराबैंगनी किरणे, त्वचा रोग आदि। त्वचा पर दाग-धब्बे काफी जिद्दी होते हैं, इतनी आसानी से कम नहीं होते। लेकिन अगर आप अपने चेहरे की देखभाल रोजाना अच्छे से करते हैं तो महज 15 दिन में ही आपको अपने दाग-धब्बे कम होते दिखने लगेंगे। इस लेख में हम आपको घर की बनी क्रीम के बारे बता रहे हैं। इन क्रीम को रोजाना लगाएं और काले दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा पाएं।

(और पढ़ें - काले दाग धब्बों के प्रकार)

तो आइये आपको बताते हैं काले दाग-धब्बे हटाने की क्रीम –

  1. दाग धब्बे हटाने वाली नींबू और पाउडर मिल्क से बनी क्रीम लगायें - Daag dhabbe hatane wali nimboo aur powder milk se bani cream lagaye
  2. दाग धब्बे हटाने के लिए ओट्स और नींबू से बनी क्रीम लगायें - Daag dhabbe hatane ke liye oats aur nimboo se bani cream lagaye
  3. संतरे से चेहरे के दाग धब्बे हटाने की क्रीम बनाएं - Santre se chehre ke daag dhabbe hatane ki cream
  4. शहद और हल्दी से बनी क्रीम से दाग धब्बे कम होते हैं - Shehad aur haldi se bani cream se daag dhabbe kam hote hai
  5. काले दाग धब्बे हटाने के लिए नींबू से बनी क्रीम फायदेमंद होती है - Kale daag dhabbe hatane ke liye nimboo se bani cream faydemand hoti hai
काले दाग धब्बे मिटने की क्रीम के डॉक्टर

सामग्री -

  1. एक से दो छोटी चम्मच वेजिटेबल ग्लिसरीन। (और पढ़ें - ग्लिसरीन के फायदे)
  2. दो से तीन बूँद नींबू जूस। (और पढ़ें - नींबू के फायदे)
  3. एक से दो चम्मच पाउडर मिल्क। 
  4. दो से तीन बूँद ओक्सिजेनेटेड वाटर। (पीने का पानी)

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को मिला लें और तब तक मिलाएं जब तक पेस्ट ऑयली न दिखने लगे।
  2. अब इस क्रीम को रात को सोने से पहले दाग-धब्बों पर लगाएं।
  3. लगाने के बाद त्वचा पर एक या दो मिनट तक मसाज करें जिससे क्रीम अच्छे से त्वचा में अवशोषित हो सके। (और पढ़ें - फेस मसाज कैसे करें)
  4. फिर त्वचा को सुबह में साफ पानी से धो लें।
  5. अगर आप शुरुआत में कम मात्रा में क्रीम बनाना चाहते हैं तो ऊपर बताई गयी सभी सामग्रियों में बदलाव भी कर सकती हैं। यानि उनकी मात्रा कम भी कर सकती हैं।

(और पढ़ें - चेहरे के दाग धब्बे हटाने के उपाय

Body Brightening Cream
₹450  ₹649  30% छूट
खरीदें

सामग्री -

  1. दो छोटी चम्मच नींबू का जूस।
  2. 300मि.ली. पानी।
  3. एक बड़ा चम्मच बारीक पिसा हुआ ओट्स। (और पढ़ें - ओट्स के फायदे)

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को मिला लें।
  2. मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक वो क्रीमी न बन जाए।
  3. अब इस क्रीम को रोजाना एक हफ्ते तक दाग-धब्बों पर लगाएं।
  4. लगाने के बाद क्रीम को त्वचा पर 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  5. इसके बाद त्वचा को पानी से धो दें।

(और पढ़ें - काले दाग हटाने के घरेलू उपाय

सामग्री -

  1. एक बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर। (और पढ़ें - संतरे के छिलके के फायदे)
  2. थोड़ा सा दूध। (और पढ़ें - दूध पीने के फायदे)
  3. दो से तीन बूँद ग्लिसरीन।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. संतरे के छिलके का पाउडर बनाने के लिए आप संतरे के छिलके को सूरज के सामने रख सकते हैं। जब छिलका एकदम सूख जाए तब फिर उसे मिक्सर में डालकर मिक्स करके पाउडर तैयार कर लें।
  2. पाउडर तैयार होने के बाद उसमें दूध और ग्लिसरीन भी मिलाएं।
  3. मिश्रण को चलाते रहें और तब तक चलाएं जब तक पेस्ट क्रीमी न हो जाए।
  4. अब इसे त्वचा के दाग-धब्बों पर लगाएं।  
  5. लगाने के बाद 20 मिनट तक क्रीम को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ें दें।
  6. अब त्वचा को ठंडे पानी से धो लें।

(और पढ़ें - मुँहासे के निशान और दाग मिटाने के उपाय

सामग्री -

  1. दो छोटी चम्मच हल्दी। (और पढ़ें - हल्दी के फायदे)
  2. दो छोटी चम्मच शहद। (और पढ़ें - शहद के फायदे)

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले दोनों मिश्रण को मिला लें और तब तक मिलाएं जब तक पेस्ट गाढ़ा न दिखने लगे।
  2. अब इस क्रीम को काले दाग-धब्बों पर लगाएं और 30 से 40 मिनट तक ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  3. जब क्रीम सूख जाए तब फिर इसे पानी से धो दें।

(और पढ़ें - बेदाग स्किन पाने के घरेलू नुस्खे

सामग्री -

  1. तीन छोटी चम्मच गुलाब जल। (और पढ़ें - गुलाब जल के फायदे त्वचा और बालों के लिए)
  2. एक छोटी चम्मच नींबू का जूस।
  3. एक छोटी चम्मच विटामिन ई का तेल। (और पढ़ें - विटामिन ई तेल के फायदे)
  4. एक से दो बूँद नींबू का तेल।
  5. आधा बड़ी चम्मच शिया बटर।  
  6. एक साफ डब्बा।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का जूस और गुलाब जल मिलाएं।
  2. अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद कटोरी को एक तरफ रख दें।
  3. अब एक और कटोरी लें और उसमें शिया बटर डालें।
  4. आप शिया बटर की जगह कोको बटर, मेंगो बटर या बीसवैक्स भी मिला सकते हैं।
  5. अब शिया बटर को गैस पर रखकर पिघला लें।
  6. जब शिया बटर पिघल जाये तब फिर इसमें नींबू और गुलाब जल का मिश्रण मिलाएं।
  7. अब इसमें विटामिन ई तेल भी मिला दें।
  8. फिर इसमें नींबू का तेल मिलाएं और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
  9. इसके बाद मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और क्रीमी पेस्ट में तैयार कर लें।
  10. अब क्रीम को एक डब्बे में करके रख दें।
  11. क्रीम लगाने से पहले अपनी त्वचा को पानी से धो लें और फिर इस क्रीम को लगाकर हल्के हाथ से कुछ मिनट तक मसाज करें।
  12. आपको एक से दो हफ्ते में परिणाम दिखने लगेंगे।

(और पढ़ें - झाइयां हटाने के लिए क्रीम

Dr Shishpal Singh

Dr Shishpal Singh

डर्माटोलॉजी
5 वर्षों का अनुभव

Dr. Sarish Kaur Walia

Dr. Sarish Kaur Walia

डर्माटोलॉजी
3 वर्षों का अनुभव

Dr. Rashmi Aderao

Dr. Rashmi Aderao

डर्माटोलॉजी
13 वर्षों का अनुभव

Dr. Moin Ahmad Siddiqui

Dr. Moin Ahmad Siddiqui

डर्माटोलॉजी
4 वर्षों का अनुभव

ऐप पर पढ़ें