आज के वक्त में हज़ारों लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। अपने वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं जैसे कुछ लोग वजन को कम करने के लिए जिम जाते हैं, कुछ लोग योग करते हैं। व्यायाम से उनका वजन कम होता है इसमें तो कोई शक नही है, लेकिन इसमें लगने वाला समय बहुत ज़्यादा लंबा होता है।

वजन कम करने का इलाज जानने के लिए आप यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।

इसलिए कुछ लोग तो अपने वजन को कम करने की चाहत में अपने दिनभर के आहार की मात्रा को कम कर देते हैं। खाने की मात्रा को कम करके शुरुआत में उन्हें सफलता भी मिल जाती है, लेकिन वही लोग जब वापिस से सही मात्रा में आहार लेने लगते हैं तो उनका वजन दुबारा बढ़ जाता है। इसलिए, भूखा रहने की जगह अगर आप हल्के फुल्के व्यायाम के साथ रोज नाश्ता करना शुरू कर देंगे, तब भी आपका वजन घट सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि वजन को कम करने के लिए सुबह के वक्त भरपूर नाश्ता करना चाहिए।

आज इस लेख में आप कुछ ऐसे बेहतरीन ब्रेकफास्ट के बारे में जानेंगे, जिनकी मदद से आप अपना वजन कम कर सकते हैं -

(और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए डाइट चार्ट)

  1. वजन घटाने के लिए दलिये का सेवन करें - Daliya for weight loss in Hindi
  2. ब्रेकफास्ट फॉर वेट लॉस में सूजी की उपमा लें - Suji upma for weight loss in Hindi
  3. शरीर की चर्बी कम करें चने से - Sprouts for weight loss in Hindi
  4. सुबह के नाश्ते में अंडा खाएं - Egg breakfast for weight loss in Hindi
  5. वजन घटाने के लिए सुबह की डाइट में शामिल करें दही - Curd for weight loss in Hindi
  6. चर्बी घटाने के लिए खाएं शकरकंद - Shakarkandi for weight loss in Hindi
  7. पेट कम करने के लिए केला खाएं - Banana for breakfast weight loss in Hindi
  8. वजन कम करने के लिए ग्रीन टी पिएं - Green tea for breakfast in Hindi
  9. सारांश

सुबह के नाश्ते में दलिये का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें उपस्थित फाइबर की मात्रा शरीर की चर्बी को कम करने में सहायक होती है जिससे शरीर का वजन तो कम होता ही है, साथ ही यह पेट की चर्बी को कम करने में भी मददगार है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट के भरे होने का एहसास होता है जिससे दोपहर के खाने से पहले बार-बार कुछ खाने की इच्छा ख़तम होती है।

(और पढ़ें – कब, कैसे और क्या खाएँ, जानिए स्वस्थ भोजन के लिए आयुर्वेदिक टिप्स)

Weight Loss Juice
₹539  ₹599  10% छूट
खरीदें

सूजी की उपमा भी एक हेल्थी ब्रेकफास्ट फॉर वेट लॉस है। इसमें कई प्रकार के एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो वजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है जो की वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

(और पढ़ें - वजन घटाने के लिए व्यायाम)

काले या काबुली चने को रात में भिगोकर रख दीजिए, सुबह उठकर इसका सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है जो कि शरीर की चर्बी को कम करने में सहायक होता है। इसे खाने के लिए इसमें टमाटर, प्याज, धनिये को मिलाकर और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

(और पढ़ें – कुछ ऐसे व्यंजन जो स्वादिष्ट के साथ साथ शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते हैं)

सुबह के नाश्ते के लिए रोजाना दो अंडे बहुत अच्छा नाश्ता माने जाते हैं। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा इससे बार-बार भूख लगने की इच्छा को भी कम किया जा सकता है। अंडे को आप अपने पसंद के हिसाब से खा सकते हैं, जैसे चाहे तो आमलेट बनाएं या फिर उबालें।

(और पढ़ें – प्रोटीन युक्त भारतीय आहार)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Medarodh Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को वजन कम करने के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Weight Control Tablets
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

दही में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जो कि वजन को कम करने में लाभदायक होती है। इसे सुबह नाश्ते में या फिर खाने के साथ भी लिया जा सकता है। इसके रोजाना सेवन से वजन को तेज़ी से कम किया जा सकता है। यह शरीर के फैट को कम करने में भी सहायक है। लेकिन ध्यान रहे कि बिना मलाई वाले दही का ही इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए एक चम्मच दही में दूध की मलाई को निकालकर मिलाना चाहिए और सुबह नाश्ते में या खाने के साथ इसका सेवन करना चाहिए।

(और पढ़ें – सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज़ हुसैन के मुताबिक दही का इस्तेमाल लगा सकता है आपकी खूबसूरती पर चार चाँद)

कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में शकरकंद सबसे अच्छा वेट लॉस फूड कहलाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पाई जाती है, साथ ही यह फाइबर से भरपूर है। यह शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को दूर कर वजन घटाने में सहायक होता है।

केला खाने से भी वजन को कम किया जा सकता है। रोजाना नाश्ते में इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसे रोजाना नाश्ते में कई प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे मेवे के साथ, दूध के साथ या फिर केले को ऐसे भी खाया जा सकता है। 

(और पढ़ें – केले के फायदे और नुकसान)

Amla Juice
₹269  ₹299  10% छूट
खरीदें

वज़न कम करने के लिए ग्रीन टी भी बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीआक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो की वजन कम करने में सहायक हैं। इसके अलावा इसे नियमित रूप से पीने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म भी सही रहता है।

(और पढ़ें – ग्रीन टी पीने का सही समय)

आप यह भी ले सकते हैं -

  • वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में प्रोटीन युक्त नाश्ता जैसे दूध, फल और अंडे आदि का सेवन करना चाहिए।
  • ब्रेकफास्ट में ब्रेड के साथ कच्ची सब्जियाँ जैसे टमाटर, ककड़ी, चुकंदर, प्याज से मिलकर बना नाश्ता भी वजन कम करने में सहायक होता है।
  • नाश्ते में सोया का प्रयोग करना चाहिए। यह एक कम कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर आहार माना गया है। इसके सेवन से शरीर में फैट जमा नहीं होता है।

वजन कम करने के लिए कोई ज्यादा मेहनत या बड़ा काम करने की जरूरत नहीं है। बस छोटे-छोटे उपायों के जरिए भी मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है। इस क्रम में नाश्ता भी काफी अहमियत रखता है। इसलिए, यहां हम उन चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें नाश्ते में शामिल करने से वजन को कम किया जा सकता है।


वजन कम करने के लिए नाश्ते में ये सब खाएं सम्बंधित चित्र

ऐप पर पढ़ें