गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त वज़न बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इससे बढ़ते हुए गर्भ के लिए हमारे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन कई महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती है गर्भावस्था के बाद वज़न से छुटकारा पाना। हमें विश्वास है कि यह बहुत मुश्किल नहीं है अगर आप अच्छी तरह से इसके लिए तैयार हैं। आइए आपको एक सरल घरेलू नुस्खे के बारे में बताते हैं जिससे आप गर्भावस्था के बाद अपना वजन कम कर सकेंगे।

(और पढ़ें - प्रेग्नेंट होने के उपाय)

  1. गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के कुछ टिप्स - Tips to reduce belly fat after delivery in Hindi
  2. प्रेगनेंसी के बाद भी क्यों पेट बढ़ा रहता है - Why does the stomach stay big after pregnancy in hindi
  3. गर्भावस्था के बाद पेट कम होने में कितना समय लगता है - How long does it take for the uterus to go back to normal size after delivery in Hindi
  4. गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय - Home remedies to reduce belly after delivery in Hindi

पर्याप्त नींद लें, सुबह का नाश्ता कभी ना छोड़ें, नियमित रूप से व्यायाम करें और एक दिन में न्यूनतम आठ गिलास पानी पिएं।  निश्चित परिणाम के लिए आप इन सलाहों पर ध्यान दें। रेशेदार फल और सब्ज़ियां खाएं। बच्चे को स्तनपान कराएं। ऐसा करने से भी चर्बी कम होती है। अधिक ताकत वाले व्यायाम न करें। इसके बजाय एरोबिक एक्सरसाइज करें। इनके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए ये लेख पढ़ें।

(और पढ़ें - डिलीवरी के बाद वजन कम कैसे करें)

Weight Loss Juice
₹539  ₹599  10% छूट
खरीदें

गर्भावस्था के कुछ दिन बाद भी आप गर्भवती दिखती हैं मतलब आपका पेट काफी फूला रहता है इसके निम्न कारण हो सकते हैं:

  1. जब बच्चा प्रेग्नेंसी में पेट में बढ़ता है, तो आपका पेट धीरे-धीरे फैल जाता है फिर जब बच्चा बाहर आ जाता है, तो पेट एकदम से कम होने के बजाय, धीरे धीरे कम होता है। जिस प्रकार गुब्बारे से हवा धीरे धीरे निकलती है तब वह पिचकता है, ठीक उसी प्रकार धीरे धीरे ही आपका पेट भी सिकुड़ता है।
  2. बच्चे के पैदा होने के बाद, शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन के कारण गर्भाशय धीरे-धीरे अपने पूर्व आकार में आ जाता है। लेकिन गर्भाशय के सामान्य आकार में वापस आने के लिए 7-8 हफ़्तों का समय लग जाता है।
  3. गर्भ में बच्चे को पोषण देने के लिए आप गर्भावस्था के दौरान जो अतिरिक्त भोजन खाती हैं वो वसा के रूप में शरीर में एकत्रित हो जाता है। और जैसा कि सब जानते हैं, पेट की वसा जिद्दी होती है मतलब उस वसा को हटाने के लिए सही समय पर उचित देखभाल की ज़रूरत होती है।

(और पढ़ें - क्या महिलाओं में हार्मोन असंतुलन होता है वजन बढ़ने के लिए ज़िम्मेदार)

ऐसा शायद ही कभी होता है कि नयी नयी माँ बानी महिलाओं का पेट कुछ ही दिनों में सामान्य रूप में आ जाये। अधिकांश नयी माताओं के पेट को, सामान्य स्थिति में वापस आने में कुछ महीनों का समय लगता है। दुर्भाग्यवश, कुछ महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान बढ़ा हुआ पेट कम नहीं होता। लेकिन इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। आप सक्रिय रहने के लिए, पौष्टिक और स्वस्थ भोजन खाएं, साथ ही कुछ अच्छे सुझावों का पालन करें, तो आप जल्दी से पेट को कम करने में सक्षम होंगी। तो आइये इस लेख में जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद पेट कम करने के कुछ घरेलू उपाय।

(और पढ़ें - पौष्टिक आहार के गुण और फायदे)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Medarodh Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को वजन कम करने के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Weight Control Tablets
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं जिन्हे नियमित रूप से अपनाकर आप अपने बढे हुए पेट को आसानी से कम कर सकती हैं।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज)

प्रसव के बाद पेट की चर्बी कम करने का सबसे आसान उपाय है दालचीनी और लौंग पानी - Benefits of clove and cinnamon water to reduce belly after delivery in Hindi

रोजाना 5-10 मिनट के लिए, 2 लीटर/ 8 गिलास पानी में 3 इंच की 1 छाल दालचीनी की और 2-3 लौंग उबालें। प्रसव के बाद पहले 40 दिनों के लिए इस पानी को सादे पानी के बजाय, गर्मियों में ठंडा में सर्दियों में गुनगुना करके पिएं। आप स्वाद बढ़ाने के लिए शहद भी मिला सकती हैं। दालचीनी का प्रभाव फैट कम करने के लिए शरीर में अन्य हिस्सों की तुलना में, पेट की चर्बी पर बेहतर होता है और यह 2-3 सप्ताह के भीतर स्वाभाविक रूप से आपके पेट को कम कर देगा।

(और पढ़ें - लौंग के फायदे और नुकसान)

जौ और अजवाइन के पानी से करें प्रेगनेंसी के बाद पेट की वसा कम - Barley and Carom Seeds Water reduces belly after delivery in Hindi

5-10 मिनट के लिए 2 लीटर/ 8 गिलास पानी में 1 चम्मच जौ और 1 चम्मच अजवाइन के बीजों को उबालें। प्रसव के बाद पहले 40 दिनों के लिए इस पानी को सादे पानी के बजाय, गर्मियों में ठंडा में सर्दियों में गुनगुना करके पिएं। आप स्वाद बढ़ाने के लिए शहद भी मिला सकती हैं। आपके पेट के आकार को कम करने के लिए यह सबसे प्रभावी उपाय है।

(और पढ़ें - अजवाइन के फायदे और नुकसान)

बच्चे के जन्म के बाद पेट का फैट घटाने का घरलू उपाय है मेंथी के बीजों का पानी - Fenugreek Seeds Water for uterus to go back to normal size after delivery in Hindi

रात भर के लिए 1 चम्मच मेथी के बीजों को 2 लीटर/8 गिलास पानी में भिगो दें और सुबह 5-10 मिनट के लिए उबाल लें। प्रसव के बाद पहले 40 दिनों के लिए इस पानी को सादे पानी के बजाय, गर्मियों में ठंडा में सर्दियों में गुनगुना करके पिएं। आप स्वाद बढ़ाने के लिए शहद भी मिला सकती हैं।

(और पढ़ें - लड़का होने के लिए उपाय और गोरा बच्चा पैदा करना)

यह न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालेगा, बल्कि वजन कम करने में भी आपकी मदद करेगा। हालांकि कड़वे मेथी के बीज चबाने से वसा जल्दी कम होती है लेकिन यह हर कोई कर नहीं पाता। मेथी के बीज महिलाओं में प्रजनन संबंधी समस्याओं को दूर करने में उपयोग किये जाते हैं। ये महिला हार्मोनों को संतुलित करते हैं जिससे आपका पेट अपने आप कम हो जाएगा।

(और पढ़ें - हार्मोन्स का महत्व महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए)

प्रेगनेंसी के बाद पेट की चर्बी कम करने का इलाज हैं नट्स, हल्दी और दूध - Nuts, Turmeric and Milk reduces belly size after delivery in Hindi

250 ग्राम बादाम को मोटे दरदरे पाउडर के रूप में पीस लें। 250 ग्राम कद्दूकस की हुयी गरी (गिरी), 250 ग्राम पिस्ता, 250 ग्राम सूखे मेवे और खजूर, 250 ग्राम तरबूज, लौकी, खरबूजा, चार मग़ज़ (Char Maghaz) को एक बर्तन में मिलाकर रख लें।

अब 1-2 चम्मच देसी घी एक पैन में डालें और 2 चम्मच सूजी/रवा इसमें 1-2 मिनट के लिए भून लें। अब इसमें ऊपर तैयार किया हुआ सूखे मेवों का मिश्रण 2 चम्मच मिलाएं और धीमी आंच में 1-2 मिनट के लिए फिर से भूनें। अब 1 या आधा गिलास दूध इसमें मिलाएं और 4-5 बार उबाल लें। सामान्य डिलीवरी के बाद, शुरुआती 20 दिनों के लिए इसको रोजाना नाश्ते में खाएं। गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए सभी प्रकार के नट्स, बीज और सूखे मेवे बहुत प्रभावी होते हैं। नट्स में मौजूद फाइबर गर्भाशय की दीवारों में मज़बूती लाते हैं और पेट को भी कम करते हैं।

महिलाओं को प्रसव के बाद प्रति दिन, लगभग 6 हफ़्तों तक या तो दूध या भोजन के साथ हल्दी दी जानी चाहिए। यह स्तन के दूध को शुद्ध करती है, जिससे यह स्वादिष्ट और आसानी से बच्चे द्वारा पचाने योग्य हो जाता है। हल्दी, आंतरिक घावों को भी ठीक करती है। यह प्रसव के दौरान माँ को होने वाले दर्द और तनाव से राहत दिलाती है। इससे शरीर में संक्रमण की संभावना भी कम हो जाती है और माता के प्रजनन अंगों में भी मज़बूती आती है। प्रसव के तुरंत बाद नई मां के लिए दूध और हल्दी का मिश्रण भी एक अच्छा उपाय है।

(और पढ़ें - प्रसव के लक्षण और नॉर्मल डिलीवरी)

डिलीवरी के बाद पेट कम करने का उपाय है बादाम और मुनक्का - Almonds and Currants for belly reduction after delivery in Hindi

मिक्सी में 10 बादाम और 10 मुनक्का (बिना बीज के) पीसकर एक पेस्ट बना लें और नार्मल डिलीवरी के बाद पहले 10 दिनों तक एक कप गर्म दूध के साथ इनका सेवन करें।

(और पढ़ें - गर्भावस्था के दौरान पेट दर्द)

बादाम और मुनक्का में पेट का फैट कम करने के गुण होते हैं और ये दोनों ही पेट को आकार देने में सहायक होते हैं। विशेष रूप से बादाम डिलीवरी के बाद एक आदर्श भोजन माना जाता है। स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए भी इसके बहुत लाभ हैं। बादाम कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन बी12 और विटामिन ई से समृद्ध होता है और खनिज जैसे मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, पोटेशियम, कैल्शियम और जिंक भी इसमें पाए जाते हैं। आप बादाम को कच्चे, भुने हुए, शेक, हलवे आदि किसी भी रूप में खा सकती हैं।

(और पढ़ें - मुनक्का खाने के फायदे)

डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करने के लिए खाएं नाश्ते में सूखे मेवों का हलवा - Nuts pudding for breakfast reduces belly fat after delivery in Hindi

250 ग्राम बादाम को मोटे दरदरे पाउडर के रूप में पीस लें। 250 ग्राम कद्दूकस की हुयी गरी (गिरी), 250 ग्राम पिस्ता, 250 ग्राम सूखे मेवे और खजूर, 250 ग्राम तरबूज, लौकी, खरबूज, चार मग़ज़ (Char Maghaz) को एक बर्तन में मिलाकर रख लें।

अब 1-2 चम्मच देसी घी एक पैन में डालें और 1 चम्मच सूजी/रवा इसमें 5 मिनट के लिए भून लें। अब इसमें ऊपर तैयार किया हुआ सूखे मेवों का मिश्रण 2 चम्मच मिलाएं और धीमी आंच में 1-2 मिनट के लिए फिर से भूनें। अब इसमें 2 अंडे और 2 बड़े चम्मच या स्वादानुसार चीनी अच्छी तरह से मिलाएं। सामान्य डिलीवरी के बाद, शुरुआती 20 दिनों के लिए इस हलवे को रोजाना खाएं। सभी प्रकार के नट्स, सूखे मेवे पेट की वसा कम करने में चमत्कार की तरह काम करते हैं।

(और पढ़ें - बीज और सूखे मेवे खाने के फायदे)

गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के लिए नाश्ते में पौष्टिक स्मूदी लेना है सबसे अच्छा घरेलू उपाय - Nutritious Smoothie as Breakfast lowers belly size after delivery in Hindi

1/2 कप ग्रीक दही, 1/2 कप दूध, 1 चम्मच संतरे का रस, 1/2 चम्मच इमली का गूदा, 1 चम्मच आंवला पाउडर, 1 मुट्ठी खजूर, 1 अंजीर, ¼ जायफल और जावित्री पाउडर को स्मूदी बनाने के लिए एक मिक्सी में पीस लें। इस पौष्टिक स्मूदी को रोज़ नाश्ते में खाएं।

(और पढ़ें - खजूर और छुहारे खाने के फायदे और नुकसान)

अमलतास की चाय है डिलीवरी के बाद पेट कम करने का हर्बल घरेलू उपाय - Golden Shower Tree Fruit Pulp Tea reduces belly fat after delivery in Hindi

5-10 मिनट के लिए 1½ कप पानी में एक चम्मच अमलतास के फलों के गूदे को उबाल लें। इसे ढांक कर उबालें, जिससे जड़ी बूटियों के पोषक तत्व पानी में ही रहें। अब आप इस स्वादिष्ट हर्बल चाय को एक साफ कप में डालें, स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। इसे रोज़ाना गर्म गर्म पीजिये। अमलतास के फूलों का गूदा बहुत सुरक्षित घुट्टी है। फल स्वाद में मीठे भी होते हैं और इनका उपयोग स्वादिष्ट चाय के रूप में पेट कम करने के लिए भी किया जा सकता है।

(और पढ़ें - डिलीवरी के बाद योग)

प्रेगनेंसी के बाद जायफल और दूध करते हैं तेज़ी से पेट की वसा कम - Nutmeg and Milk lowers belly fat after delivery in Hindi

सोने से 1 घंटे पहले ¼ छोटा चम्मच जायफल पाउडर, एक कप गर्म दूध मिलाएं। यह प्रभावी प्राकृतिक उपाय पाचन में सुधार करता है और गर्भावस्था के बाद पेट के बढ़े हुए फैट को कम करने के लिए मेटाबोलिज्म को प्रोत्साहित करता है।

(और पढ़ें - डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए)

गर्भावस्था के बाद अजवाइन, जीरा और शहद घटाते हैं पेट की चर्बी - carom seeds, cumin and honey helps to reduce belly fat after delivery in Hindi

सामग्री - 

  1. अजवाइन की शाखा
  2. एक खीरा
  3. एक चम्मच शहद
  4. एक चम्मच नींबू का रस
  5. एक चम्मच एलोवेरा जैल
  6. एक चम्मच पिसी हुई अदरक
  7. आधा गिलास पानी

बनाने का तरीका - 
अजवाइन की शाखा, खीरा आदि सामग्री को धो लें और बारीक काट लें। सभी सामग्री को एक ब्लैंडर में पीस लें। रात को सोने से पहले इसे पिएं। इस प्राकृतिक उपचार को गंभीरता से लेना बहुत ज़रूरी है और इसका सेवन तब तक करें जब तक आपको संतोषजनक परिणाम प्राप्त नहीं होता और आप पेट की चर्बी से छुटकारा पाने में सक्षम नहीं हो जातीं।

(और पढ़ें - डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज)

संदर्भ

  1. MedlinePlus Medical Encyclopedia: US National Library of Medicine; Losing weight after pregnancy
  2. Better health channel. Department of Health and Human Services [internet]. State government of Victoria; Postnatal exercise - sample workout
  3. Johns Hopkins Medicine [Internet]. The Johns Hopkins University, The Johns Hopkins Hospital, and Johns Hopkins Health System; 8 Ways to Lose Belly Fat and Live a Healthier Life
  4. National Heart, Lung, and Blood Institute [Internet]: U.S. Department of Health and Human Services; Your Weight Is Important
  5. Health Harvard Publishing. Harvard Medical School [Internet]. Abdominal fat and what to do about it. Harvard University, Cambridge, Massachusetts.
  6. Center for Disease Control and Prevention [internet], Atlanta (GA): US Department of Health and Human Services; Losing Weight
ऐप पर पढ़ें