रसमलाई एक बंगाली मिठाई है जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। ये दूध से प्राप्त छैना और रबड़ी को मिलाकर बनाई जाती है। रसमलाई खाने में बहुत ही ज्यादा मुलायम होती है और इसे ठंडा खाया जाता है। रसमलाई हर उम्र के व्यक्ति को अच्छी लगती है और इसे लगभग हर शादी में मीठे में परोसा जाता है। रसमलाई को बनाना थोड़ा मुश्किल है और इसमें समय भी ज्यादा लगता है, लेकिन बनने के बाद ये डिश इतनी स्वादिष्ट लगती है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

इस लेख में हमने आपको रसमलाई बनाने की सामग्री और उसके तरीके के बारे में बताया है।

संक्षेप में  
तैयारी करने का समय 15 मिनट
पकाने का समय 6 से 7 घंटे
बनाने का कुल समय लगभग 7 घंटे
कितनी रसमलाई के लिए है ये रेसिपी 5
कब खाएं मीठे में
कहां की है ये डिश बंगाल
टाइप वेज (शाकाहारी)
एक रसमलाई में कैलोरी 213Kcal

(और पढ़ें - मैसूर पाक बनाने की विधि)

  1. रसमलाई बनाने के लिए सामग्री - Ingredients for making rasmalai in hindi
  2. रसमलाई बनाने की विधि - How to make rasmalai in hindi
  3. रसमलाई में मौजूद पोषक तत्वों की जानकरी - Nutritional information of rasmalai in hindi
  4. रसमलाई बनाने के लिए कुछ टिप्स - Tips for making rasmalai in hindi
  5. रसमलाई को हैल्दी बनाने का तरीका - How to make rasmalai healthy in hindi
  6. रसमलाई बनाने की वीडियो - Rasmalai recipe video in hindi

रसमलाई बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी:

ये सामग्री 5 रसमलाई बनाने के लिए पर्याप्त है।

(और पढ़ें - मोदक बनाने की रेसिपी)

रसमलाई बनाने की विधि निम्नलिखित है:

छैना बनाने के लिए:

  1. छैना बनाने के लिए सबसे पहले एक पतीला लें और उसमें एक लीटर दूध डालकर उबाल लें। ध्यान रहे कि इसके लिए ऐसा पतीला लें जिसका तला मोटा हो, नहीं तो दूध जल सकता है।
  2. दूध उबल जाने के बाद गैस बंद कर दें और इसमें आधा कप पानी डालें ताकि दूध का तापमान थोड़ा सामान्य हो जाए। (और पढ़ें - गर्म दूध पीने के फायदे)
  3. 5 से 10 मिनट रुकें और फिर दूध में नींबू का रस डालना शुरू करें और तब तक डालें जब तक दूध से पानी और पनीर अलग न हो जाए।
  4. अब एक छन्नी लें और छैने को छानकर उसमें से पानी निकाल दें।
  5. इस छैने को पानी से धो लें ताकि इसमें नींबू का रस न रह जाए।
  6. छैने को 15 मिनट के लिए छन्नी में ही छोड़ दें और फिर हाथ से दबाकर इसके अंदर से बचा हुआ पानी भी निकाल लें।
  7. अब इसमें कॉर्न फ्लोर मिलकर तब तक मसलें जब तक छैना मुलायम न हो जाए। आपको इसे 10 मिनट तक लगातार अपनी हथेली से मसलना है।
  8. जब छैना बिलकुल मुलायम हो जाए, तो इससे पांच बराबर बॉल्स बना लें।
  9. एक बर्तन में एक कप चीनी और चार कप पानी को डालकर उबाल लें।
  10. जब ये मिश्रण उबलने लगे, तो इसमें छैने की बॉल्स डालकर 15 मिनट तक पका लें। इससे बॉल्स का अाकार दोगुना हो जाएगा।
  11. इन बॉल्स को निकालकर एक बॉल को ताजे पानी में डालकर देखें, अगर बॉल डूब जाती है, तो ये रसमलाई बनाने के लिए तैयार हैं।

(और पढ़ें - सैंडविच रेसिपी)

रबड़ी बनाने के लिए:

  1. पहले की तरह ही किसी मोटे तले वाले पतीले में आधा लीटर दूध उबाल लें।
  2. अब एक चम्मच गरम दूध में थोड़ी केसर डालकर अलग रख दें।
  3. जब दूध उबल जाए, तो गैस कम कर दें और थोड़ी-थोड़ी देर में दूध को हिलाते रहें। दस मिनट बाद इसमें चीनी डालकर मिला लें।
  4. 20 से 25 मिनट बाद दूध गाढ़ा हो जाएगा, फिर इसमें केसर और पीसी हुई इलायची डाल दें।
  5. अब तैयार की गई छैने की बॉल्स को लें और एक-एक करके उन्हें चपटा करें व रबड़ी में डाल दें। ध्यान रहे कि ये दूध से बनाई गई रबड़ी गरम होनी चाहिए।
  6. रसमलाई बनने के बाद उसे कुछ घंटों तक या पूरी रात फ्रिज में रख दें ताकि वह ठंडी हो जाए।
  7. ठंडी होने के बाद रसमलाई के ऊपर केसर व कटे हुए पिस्ते डालकर परोसें।

(और पढ़ें - दिवाली पर बनाएं ये शुगर फ्री मिठाइयां)

रसमलाई में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी नीचे दी गई है। ये पोषक तत्व एक रसमलाई के आधार पर हैं।

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी 213Kcal
फैट 6 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 16 मिलीग्राम
सोडियम 72 मिलीग्राम
कार्बोहायड्रेट 33 ग्राम
प्रोटीन 5 ग्राम
नेचुरल शुगर 33 ग्राम

रसमलाई बनाते समय निम्नलिखित टिप्स आपके काम आ सकती हैं:

  • छैने की बॉल्स को किसी बड़े बर्तन में पकाएं ताकि उनके फूलने के लिए बर्तन में पर्याप्त जगह हो।
  • रसमलाई की रबड़ी या रबड़ी बनाते समय उसे बहुत ज्यादा चलाएं नहीं, नहीं तो इसमें क्रीम नहीं बन पाएगी।
  • रसमलाई को ठंडा करके ही परोसें। बेहतर होगा अगर आप इसे सारी रात फ्रिज में रखकर छोड़ दें ताकि ये अच्छे से ठंडी हो जाए।
  • रसमलाई में से चाशनी को निचोड़ना न भूलें, नहीं तो ये रबड़ी को सोख नहीं पाएगी।
  • आप रबड़ी में अपनी पसंद के कोई भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।

(और पढ़ें - जलेबी बनाने की विधि)

रसमलाई को आप निम्नलिखित तरीके से हैल्दी बना सकते हैं:

  • रसमलाई बहुत ही मीठी होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बिलकुल अच्छी बात नहीं है। ऐसे में आप चाहें तो रसमलाई में शुगर फ्री डालकर इसे बना सकते हैं।
  • फैट कम करने के लिए रबड़ी बनाते समय टोंड दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। (और पढ़ें - फैट बर्न करने के लिए ड्रिंक्स)
  • रसमलाई में सफेद चीनी की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

(और पढ़ें - डायबिटीज में क्या खाना चाहिए)

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट आपके लिए हैं। इनसे रक्त शर्करा की स्तिथि में सुधार होगा। ऑर्डर करें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें

 

इस वीडियो को देखकर आप आसानी से रसमलाई बना सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ