गर्भधारण एक जटिल और अदभुत प्रक्रिया है। यह तब संपन्न होती है जब नर का शुक्राणु मादा के अंडे से संयोग करता है। कुछ महिलाओं में यह क्रिया बहुत जल्दी और कुछ में काफी समय के बाद होती है। (और पढ़ें - गर्भधारण कैसे होता है

गर्भाधान और गर्भावस्था को समझने के लिए, पुरुष और महिला के प्रजनन अंगों को जानना बहुत ज़रूरी है साथ ही यह भी जानना आवश्यक है कि महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म की इसमें क्या भूमिका रहती है। (और पढ़ें - प्रेगनेंसी में पेट दर्द करना)
मासिक चक्र महिला हो मासिक धर्म होने के पहले दिन से गिना जाता है और मासिकधर्म के कुछ समय बाद उनमें ओवुलेशन की प्रक्रिया (अंडा निकलता है) होती है। उसके 12-14 दिन बाद फिर से उन्हें पीरियड्स होते हैं। यह चक्र सामान्यतः 28 दिन का होता है और कभी कभी कम या ज्यादा दिन का भी हो सकता है। (और पढ़ें - माँ बनने की सही उम्र)

  1. गर्भधारण करने का सही समय के लिए प्रजनन अवधि - Fertile period to get pregnant in Hindi
  2. प्रेग्नेंट होने का टाइम - Woman's best time to get pregnant in Hindi
  3. गर्भधारण के लिए करें नित्य सेक्स - Frequent sex to get pregnant in Hindi
  4. गर्भवती होने का सही समय मासिक चक्र के अनुसार - Woman monthly cycle to get pregnant in Hindi

संभोग के दौरान, जब पुरुष का शुक्राणु महिला के प्रजनन क्षेत्र में पहुंच जाता है तो यह तीन से पांच दिनों से अधिक सक्रिय नहीं रहता इसलिए इन्हीं 5 दिनों में यह महिला के अंडे से संयोग करता है। अगर संयोजन के समय शुक्राणु महिला के अंडे के भीतर जाने में सफल हो जाता है तो निषेचन की क्रिया पूर्ण हो जाती है। इस क्रिया में लगभग 10 घंटे का समय लगता है। इसलिए ओवुलेशन के पहले के पांच दिन गर्भधारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (और पढ़ें - ओवुलेशन से जुड़े मिथक और तथ्य)

  1. ओवुलेशन के एक दिन पहले संभोग करना गर्भधारण के लिए बहुत ही बेहतर समय होता है क्योंकि इस समय शुक्राणु के पास अंडे तक पहुंचने और
  2. निषेचन करने का पर्याप्त समय होता है।
  3. ओवुलेशन के दो दिन पहले संभोग करने से भी गर्भधारण की संभावना अधिक होती है।
  4. ओवुलेशन वाले दिन संभोग करने की तुलना में ओवुलेशन के तीसरे या चौथे दिन पहले संभोग करने से गर्भ अधिक तीव्रता से धारण होता है।
  5. ओवुलेशन वाले दिन भी आप गर्भवती हो सकती हैं लेकिन पहले के चार दिन गर्भधारण की संभावनाएं अधिक होती हैं।
    उपर्युक्त कारणों की वजह से किसी भी स्त्री का प्रभावी प्रजनन समय ओवुलेशन के 2-4 दिन पहले का होता है।
Women Health Supplements
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

महिलाओं में ओवुलेशन प्रक्रिया उनके मासिक चक्र पर निर्भर करती है। अगर आपका मासिक चक्र 28 दिनों का है तो ओवुलेशन का समय पीरियड्स के 14वें दिन होगा। अगर मासिक चक्र का समय 21 दिनों का है तो ओवुलेशन 7वें दिन हो सकता है। और यदि मासिक चक्र का समय 35 दिनों का है तो आप अपने चक्र के 21वें दिन अंडोत्सर्ग (ovulate) करेंगी। हालांकि ओवुलेशन का सटीक समय जानना थोड़ा कठिन है।

आप ओवुलेशन के दिन की पुष्टि ओवुलेशन पूर्व-सूचना किट (ovulation prediction kit) या मूत्र-आधारित एलएच किट्स (urine-based LH kits) का उपयोग करके कर सकती हैं जो आसानी से बाजार में उपलब्ध होती हैं।

किसी भी मासिक चक्र के दौरान केवल छह दिन होते हैं जब महिला गर्भवती हो सकती है - ओवुलेशन के पहले 5 दिन और ओवुलेशन के बाद 24 घंटे। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरुष के शुक्राणु महिला के शरीर में 5 दिनों तक रह सकते हैं, और महिला का अंडा 12-24 घंटों के लिए ही रहता है। (और पढ़ें - मासिक धर्म में गर्भधारण हो सकता है क्या?)

यदि आप गर्भवती होना चाहती हैं तो महीने में हर दूसरे दिन सेक्स करने से आपके गर्भधारण करने की संभावनाएं बढ़ जायेंगी। आपको केवल ओवुलेशन के समय सेक्स करने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर आप ओवुलेशन को ध्यान में रख कर सेक्स करती हैं तो ऐसा करना थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। जिस कारण आप सही से सेक्स भी नहीं कर पाएंगी।

(और पढ़ें - sex karne ka tarika)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Prajnas Fertility Booster बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख पुरुष और महिला बांझपन की समस्या में सुझाया है, जिससे उनको अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।
Fertility Booster
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

जब अंडाशय से अंडा निकलता है तब ओवुलेशन की प्रक्रिया होती है। यह प्रक्रिया हर महीने होती है। कभी कभी इस दौरान एक से अधिक अंडे भी निकलते हैं। इस समय गर्भाशय की दीवार मोती होने लगती है और गर्भाशय ग्रीवा में मौजूद पदार्थ पतला हो जाता है जिससे इसमें से शुक्राणु आसानी से गुज़र सके।

अंडा फैलोपियन ट्यूब में नीचे की और धीरे धीरे यात्रा करता है। अगर इस समय पुरुष और महिला ने संभोग किया है तो यह पर अंडा शुक्राणु से निषेचित (fertilised) हो सकता है। अब गर्भाशय की दीवार और भी ज्यादा मोटी हो जाती है क्योंकि अंडा निषेचन के बाद आरोपित होता है। लेकिन अगर अंडा निषेचित नहीं हुआ है तो यह मासिक धर्म के दौरान शरीर से बहार निकल जाता है। साथ ही दीवार भी पतली हो जाती है। आप अंडे को नहीं देख सकती क्योंकि यह बहुत ही सूक्ष्म होता है। (और पढ़ें - अनियमित मासिक धर्म के कारण और उपचार)

गर्भधारण का सही समय से जुड़े सवाल और जवाब

सवाल 4 साल से अधिक पहले

मेरी पत्नी का मासिक चक्र 28 दिनों का है। गर्भधारण के लिए हमे कब संबंध बनाने चाहिए?

Dr. Haleema Yezdani MBBS , सामान्य चिकित्सा

अगर आपकी पत्नी का मासिक चक्र 28 से 32 दिनों का है तो माहवारी के बाद 10वें या 16वें दिन पर संबंध बनाने से गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।

सवाल 4 साल से अधिक पहले

मेरा मासिक चक्र 28 दिनों का है, गर्भधारण के लिए सही समय क्या है?

Dr. Ayush Pandey MBBS, PG Diploma , सामान्य चिकित्सा

अगर आपका मासिक चक्र 28 दिनों का है और आपको नियमित पीरियड आते हैं तो आपको अगले पीरियड्स से पहले 10वें से 16वें दिन के बीच में सेक्स करना चाहिए। ये आपका ओवुलेशन पीरियड है। इस समय सेक्स करने से प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है।

सवाल 4 साल से अधिक पहले

मेरे पीरियड्स की साइकिल 38 दिनों की है, तो प्रेग्नेंसी के लिए सही समय क्या होगा?

Dr. B. K. Agrawal MBBS, MD , कार्डियोलॉजी, सामान्य चिकित्सा, आंतरिक चिकित्सा

अगर आपके पीरियड्स की साइकिल 38 दिनों की है तो पीरियड्स के 22 से 26 दिन बाद का समय आपकी प्रेग्नेंसी के लिए सही है।

सवाल 4 साल से अधिक पहले

मेरी शादी को 5 साल हो चुके हैं लेकिन अब तक मैं प्रेग्नेंट नहीं हो पाई हूं। मुझे बताइए कि मैं क्या करूं?

Dr. Braj Bhushan Ojha BAMS , गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डर्माटोलॉजी, मनोचिकित्सा, आयुर्वेद, सेक्सोलोजी, मधुमेह चिकित्सक

अगर आपकी शादी को 5 साल हो गए हैं और अब तक गर्भधारण नहीं हो पाया है तो पति के शुक्राणुओं की जांच, अपने पेल्विक हिस्से का अल्ट्रासाउंड, अपना ब्लड टेस्ट और एच.सी.जी. ट्यूब की जांच करवाएं।

 

संदर्भ

  1. National Health Service [Internet]. UK; Trying to get pregnant.
  2. MedlinePlus Medical Encyclopedia: US National Library of Medicine; Pregnancy - identifying fertile days
  3. Better health channel. Department of Health and Human Services [internet]. State government of Victoria; If you want to get pregnant, timing is everything
  4. Better health channel. Department of Health and Human Services [internet]. State government of Victoria; Conceiving a baby
  5. Center for Disease Control and Prevention [internet], Atlanta (GA): US Department of Health and Human Services; Planning for Pregnancy
  6. Department of Health Planning to get pregnant. Government of Western Australia [Internet]
ऐप पर पढ़ें