यदि आप डाइट पर हैं और कैलोरी काउंट कर रहे हैं, तो शायद आपको आइसक्रीम खाने में कोई रुचि नहीं है। लेकिन, अगर आपको पता चले कि आइसक्रीम खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यदि सीमित मात्रा में आइसक्रीम का सेवन करते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है।

(और पढ़ें - डायटिंग के बिना वजन कम करने का तरीका)

  1. आइसक्रीम खाने के फायदे - Icecream Khane ke Fayde
  2. आइसक्रीम खाने के नुकसान - Icecream Khane ke Nuksan

यदि पोषक तत्वों की बात की जाएं, तो आइसक्रीम में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। ये आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आपको शायद पता होगा कि आइसक्रीम में कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।

(और पढ़ें - हड्डियों को मजबूत करने का उपाय​)

इसके अलावा इसमें मौजूद पोटेशियम, आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है और विटामिन बी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन बी, टिश्यू रिपेयर और कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है। आइसक्रीम में विटामिन K भी होता है जो रक्त के थक्के जमाने वाले तंत्र का एक महत्वपूर्ण तत्व होता है।

(और पढ़ें - ब्लड प्रेशर कम करने के उपाय)

तो आइये इस लेख में आइसक्रीम के लाभों के बारे में जानते हैं:

 

आइसक्रीम खाने के फायदे वजन कम करने के लिए - Icecream khane ke fayde wajan kam karne ke liye

यदि आप आइसक्रीम का सेवन करने से बचते हैं क्योंकि आपको लगता है कि इससे आपका वजन बढ़ सकता हैं, तो आपका सोचना गलत है। क्योंकि उल्टा आइसक्रीम के सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। हो सकता है कि आपको नहीं पता कि, जब आप कुछ ठंडा खाते या पीते हैं तो आपका शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है।

(और पढ़ें - वजन कम करने के उपाय)

लेकिन इसका मतलब ये नहीं हैं कि आप वजन कम करने के लिए आइसक्रीम का एक पूरा टब खा जाएं और सोचे कि इससे आप 10 किलो ग्राम वजन कम कर लेंगे। अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रिशनफ़ाउंड में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार जिन महिलाओं ने दैनिक रूप से आइसक्रीम जैसे फुल फैट डेयरी उत्पादों का सेवन किया, उनका अन्य लोगों की तुलना में वजन कम हुआ।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए नाश्ता​)

आइसक्रीम खाने के लाभ बचाएं बांझपन से - Icecream khane ke labh bachayen banjhpan se

ह्यूमन रिप्रोडक्शन नामक पत्रिका में प्रकाशित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार फुल फैट मिल्क या आइसक्रीम का सेवन बच्चे होने की संभावना में सुधार कर सकता है। यह अध्ययन 24 और 42 वर्ष की आयु के बीच की 18,000 महिलाओं पर किया गया था।

शोधकर्ताओं के अनुसार जिन महिलाओं ने सप्ताह में दो या उससे अधिक बार फुल फैट वाले प्रोडक्ट और आइसक्रीम का सेवन किया, उनमें ओव्यूलेशन से जुड़े बांझपन का जोखिम 38 प्रतिशत तक कम हुआ था। सप्ताह में कम से कम एक बार आइसक्रीम जरूर खाएं क्योंकि यह महिलाओं की प्रजनन शक्ति को बढ़ाने में मदद करती है।

(और पढ़ें - प्रजनन शक्ति को बढ़ाने के लिए क्या खाएं)

यहां तक ​​कि जिन गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के शुरुआती चरणों में मतली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें एक स्कूप या दो आइसक्रीम खाने से, मतली की समस्या को कम करने में मदद मिली है। आइसक्रीम में मौजूद कैल्शियम भ्रूण की हड्डियों के विकास में भी मदद कर सकता है।

(और पढ़ें - मतली को रोकने के उपाय​)

आइसक्रीम का सेवन बढ़ाएं एनर्जी का स्तर - Icecream ka sewan badhayen energy ka star

क्या आपने कभी किसी दिन अपने बच्चों को या अपने आप को इनाम देने के लिए आइसक्रीम का उपयोग किया है? क्योंकि यह इनाम कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन में भरपूर होता है, इसलिए आइसक्रीम का सेवन आपके मूड को अच्छा और एनर्जी को बढ़ाने में लाभकारी साबित हो सकता है।

(और पढ़ें - मूड को अच्छा करने के लिए क्या खाएं)

यह न केवल पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, बल्कि यह ऊर्जा का भी एक अच्छा स्रोत है। जब भी आप थका हुआ या सुस्त महसूस करते हैं, तो तुरंत आइसक्रीम का सेवन करें। यदि यह आपकी ऊर्जा को बढ़ाता है, तो इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा।

(और पढ़ें - शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के उपाय)

अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, आधा कप वेनिला आइसक्रीम खाने से 137 किलो कैलोरीज (kcal) के लगभग एनर्जी को बढ़ाया जा सकता है, जो कि आधा कप दूध की तुलना में लगभग दोगुना होता है।

(और पढ़ें - दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे)

आइसक्रीम का उपयोग रखें इम्यून सिस्टम को मजबूत - Icecream ka upyog rakhen immune system ko majboot

आइसक्रीम का सेवन न केवल आपके ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है, बल्कि यह आपकी प्रतिरक्षा को भी मजबूत करने में मदद करता है। आइसक्रीम में लैक्टोफेरिन और साइटोकिन्स जैसे तत्व होते हैं, जो इन्फ्लूएंजा वायरस से लड़ते हैं और लोगों को फ्लू से बचाने में मदद करते हैं।

(और पढ़ें - प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कैसे करे​)

आपने कई बार सुना होगा, कि यदि आप बीमार हैं तो आपको डेयरी उत्पादों से दूर रहना चाहिए। लेकिन आइसक्रीम में पाए जाने वाले ये दो तत्व लैक्टोफेरिन और साइटोकिन्स आपकी वायरस से लड़ने में मदद कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर ऐसी स्थिति में आप आइसक्रीम खाना चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्टर से जरूर अनुमति लें और एक दो स्कूप से अधिक न खाएं।

(और पढ़ें - वायरल इन्फेक्शन का इलाज)

कामेच्छा बढ़ाने के लिए खाएं आइसक्रीम - Kamichha badhane ke liye khayen icecream

शिकागो के स्मेल एंड टेस्ट ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार जब लोग वेनिला की खुशबू लेते हैं, तो उनके जुनून की भावना को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि आइसक्रीम में कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण यह आपकी मसल्स की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है। इससे आपकी कामेच्छा को बढ़ाने में मदद मिलती है।

(और पढ़ें - कामेच्छा बढ़ाने के उपाय)

आइसक्रीम के फायदे मूड को अच्छा रखने के लिए - Icecream ke fayde mood ko achha rakhne ke liye

क्या आपने कभी किसी को आइसक्रीम खाते हुए परेशान या गुस्से में देखा है ? नहीं न ! एक रिसर्च के अनुसार आइसक्रीम का सेवन आपके मूड को अच्छा रखने में मदद करता है। लंदन में मनोचिकित्सा संस्थान के शोधकर्ताओं ने वेनिला आइसक्रीम खाने वाले लोगों की मस्तिष्क गतिविधि को ट्रैक किया। जिसमें यह पाया गया कि जब लोग आइसक्रीम का सेवन करते हैं तो ख़ुशी महसूस करते हैं और अधिक सक्रिय रहते हैं।

(और पढ़ें - मूड कैसे ठीक करें)

आइसक्रीम बेनिफिट्स फॉर ब्रेन इन हिंदी - Icecream benefits for brain in hindi

आइसक्रीम के सेवन से थ्रोम्बोटोनिन (thrombotonin) को रिलीज करने में मदद मिलती है, जो एक खुशी वाला हार्मोन होता है। यह हॉर्मोन शरीर में तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है। अधिकतर आइसक्रीम दूध से बनी होती है, जिसमें एल-ट्रिपोफोन होता है, जो एक प्राकृतिक ट्रांक्विलाइज़र (शांत करने वाली एक दवा) होता है और तंत्रिका तंत्र को आराम देने में मदद करता है। इसके अलावा यह अनिद्रा के लक्षण रोकने में भी मदद करती है।

(और पढ़ें - तनाव दूर करने के उपाय)

आइसक्रीम खाने से निम्नलिखित कुछ नुकसान हो सकते हैं:

  • खाद्य पदार्थों में डाइटरी कोलेस्ट्रॉल का अधिक मात्रा में सेवन रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा भी बढ़ सकता है। आधा कप वेनिला आइसक्रीम में 25 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। (और पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण)
  • कुछ आइसक्रीम में अधिक मात्रा में फ्रक्टोज कॉर्न सिरप जैसा मीठा तत्व होता है, जो डायबिटीज का कारण बन सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। (और पढ़ें - डायबिटीज में क्या खाना चाहिए)
  • इसके अलावा, आइसक्रीम के अधिक सेवन से बच्चों में एडीएचडी जैसे न्यूरो बिहेवियरल डिसऑर्डर हो सकते हैं और वयस्कों की मानसिक शक्ति कम हो सकती है। (और पढ़ें - एडीएचडी के लिए थेरेपी)
  • लाल, बैंगनी या गुलाबी रंगों वाली आइसक्रीम का नियमित सेवन करने से एलर्जी होने की संभावना बढ़ सकती है। (और पढ़ें - एलर्जी में क्या खाना चाहिए)

    डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट आपके लिए हैं। इनसे रक्त शर्करा की स्तिथि में सुधार होगा। ऑर्डर करें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें!
ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ