कोई भी पकोड़ा बनाने के लिए आपको पहले बेसन का बैटर बनाने की आवश्यकता होती है। इस बैटर में स्टफिंग को भिगोया जाता है और फिर तेल में तलने के लिए डाल दिया जाता है। इस बैटर का उपयोग हर तरह के पकोड़े बनाने के लिए किया जा सकता है। इस लेख में हमने आपको पकोड़े बनाने के लिए उसका बैटर बनाने का तरीका और पकोड़ों के प्रकार के बारे में बताया है।

(और पढ़ें - पुलाव रेसिपी)

  1. पकोड़े बनाने के लिए सामग्री - Ingredients for making pakoda in hindi
  2. पकोड़े बनाने की विधि - How to make pakoda in hindi
  3. पकोड़े के प्रकार - Types of pakoda in hindi
  4. पकोड़े बनाने की वीडियो - Pakoda recipe video in hindi

पकोड़े का बैटर बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की आवश्यकता होगी:

इस सामग्री से चार लोगों के लिए पकोड़े बनाने का बैटर बनाया जा सकता है।

(और पढ़ें - दही वडा कैसे बनाते हैं)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

बेसन का बैटर बनाने का तरीका निम्नलिखित है:

  • सबसे पहले बेसन को छन्नी से छान लें ताकि इसमें से सारी अशुद्धियां निकल जाएं।
  • अब बेसन में नमक, सोडा, चावल का आटा, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। (और पढ़ें - चावल के आटे से चेहरे को गोरा कैसे करें)
  • अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे पानी डालें और थोड़ा गाढ़ा बैटर बना लें।
  • आपका बैटर बिलकुल तैयार है, कोई भी पकोड़ा बनाने के लिए स्टफिंग के ऊपर इसकी परत लगाएं और तल लें।

(और पढ़ें - दही भल्ले बनाने की विधि)

पकोड़ों के कई प्रकार होते हैं, इनमें से कुछ लोकप्रिय पकोड़ों के बारे में नीचे बताया गया है:

  • प्याज के पकोड़े: 
    आलू के पकोड़ों के बाद प्याज के पकोड़े सबसे लोकप्रिय हैं। इसके लिए प्याज को टुकड़ों में काटा जाता है और आलू के पकोड़ों की तरह ही बैटर में डुबोकर तला जाता है। प्याज के पकोड़े, आलू के पकोड़ों से ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं। (और पढ़ें - बालों में प्याज निकालने का तरीका
     
  • गोभी के पकोड़े: 
    गोभी के पकोड़े, पकोड़ों का एक और लोकप्रिय प्रकार है। इसमें फूल गोभी के टुकड़े किए जाते हैं और उन्हें बैटर में डुबोकर तला जाता है। गोभी के पकोड़े बहुत ही स्वादिष्ट व कुरकुरे बनते हैं। (और पढ़ें - ब्रोकली के फायदे
     
  • पालक के पकोड़े: 
    पालक के पकोड़े बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं। इसमें पालक को काटकर बैटर में ही मिला दिया जाता है और बैटर को तला जाता है। इसके लिए थोड़ा गाढ़ा बैटर बनाने की आवश्यकता होती है। (और पढ़ें - पालक का सूप बनाने की विधि)
     
  • मूंग दाल के पकोड़े: 
    मूंग दाल के पकोड़े, पकोड़ों का एक अलग प्रकार है। इसमें मूंग की दाल को पीसकर पकोड़े बनाए जाते हैं। इन पकोड़ों को हरी मिर्च की चटनी व मूली के साथ शौक से खाया जाता है। आजकल बाजार में मूंग दाल के पकोड़े बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं और इन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। (और पढ़ें - मूंग दाल का हलवा बनाने की विधि
     
  • पनीर के पकोड़े: 
    पनीर के पकोड़े भी बहुत ही लोकप्रिय किस्म के पकोड़े हैं। इसमें बाहर से पकोड़े कुरकुरे रहते हैं और अंदर से पनीर के कारण ये मुलायम रहते हैं। पनीर के पकोड़ों को भी आलू की तरह ही बैटर में डुबोकर तला जाता है। (और पढ़ें - टोफू या पनीर: क्या खाना है अधिक सेहतमंद) 
     
  • मछली के पकोड़े: 
    शाकाहारी पकोड़ों के अलावा, मांस खाने वाले लोगों के लिए मछली के पकोड़े बहुत ही लोकप्रिय विकल्प है। इसमें मछली के ऊपर मसाले लगाकर उसे तला जाता है। ये पकोड़े बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं।

(और पढ़ें - मछली के तेल के फायदे)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

पकोड़े का बैटर बनाने के लिए इस वीडियो को देखें।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ