भारत में अधिकतर बच्चों को पेट में कीड़े होने की समस्या होती है। यह समस्या वैसे तो बच्चों और बुजुर्गों में विशेष रूप से देखी जाती है, परंतु कुछ युवाओं को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट के कीड़े होने पर व्यक्ति को अक्सर पेट में दर्द रहता है और पर्याप्त मात्रा में भोजन करने के बाद भी उसे कमजोरी महसूस होती है।

पेट में कीड़े मुख्य रूप से आंतों की दीवार पर मौजूद होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पेट के कीड़े या आंतों के कीड़े एक प्रकार के परजीवी होते हैं। ये परजीवी आंतों में रहते हैं, आंतों की सामग्री खाते हैं और आंतों की परतों का खून चूसते हैं। पेट के कीड़े गंभीर और जीवन के लिए हानिकारक संक्रमण की स्थिति पैदा कर देते हैं जो मुख्य रूप से बच्चों में होती है।

डॉक्टरों का कहना है कि पेट में कीड़े होने पर पेट में दर्द, दस्त, थकान, खांसी या फेफड़े जमना, मतली, उल्टी, पेट फूलना या गैस बनना, मल से कीड़े निकलना, योनि या गुदा के आसपास चकत्ते होना, बिना किसी वजह वजन कम होना, भूख न लगना जैसे लक्षण शामिल हैं। समय रहते इस रोग की पहचान और इलाज न किया जाए तो इससे अन्य कई रोग पैदा होने लगते हैं। इस समस्या को घरेलू उपायों की मदद से भी ठीक कर सकते हैं।

(और पढ़ें - बच्चों के पेट में कीड़े का इलाज)

आपको इस लेख में पेट में कीड़े के घरेलू उपाय और नुस्खे के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इसमें पेट में कीड़े होने के कारण, पेट के कीड़े का घरेलू इलाज, पेट में कीड़े के घरेलू उपचार आदि को भी विस्तार से बताने का प्रयास किया गया है। 

(और पढ़ें - पेट दर्द का इलाज)

  1. पेट में कीड़े होने के घरेलू उपाय - Pet me kide hone ke gharelu upay in hindi
  2. पेट के कीड़े मारने के घरेलू नुस्खे - Pet ke kide marne ke gharelu nuskhe in hindi
  3. पेट के कीड़े का घरेलू उपाय - Pet ke kide ka gharelu upay in hindi
  4. पेट के कीडों के अन्य घरेलू उपाय - Pet ke kido ke anya gharelu upay

पेट में कीड़े होने का घरेलू उपाय है टी ट्री ऑयल - Pet me kide hone ka gharelu upay hai tea tree oil

पेट में कीड़े होन पर आपको टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।

आवश्यक सामग्री :

  • लगभग 12 बूंदे टी ट्री ऑयल
  • करीब 35 मिलीलीटर नारियल का तेल 

इस्तेमाल करने का तरीका :

  • इस उपाय के लिए ली गई सामग्रियों को आपस में मिला दें।
  • इस मिश्रण को पेट की त्वचा पर धीरे धीरे मालिश करते हुए लगाएं।
  • पेट के कीड़े विशेष रूप से थर्डवॉर्म को दूर करने के लिए आप इस मिश्रण की कुछ बूंदों को गुदा में भी डाल सकते हैं।
  • रात को सोने से पहले आप मिश्रण को गुदा में डालें।
  • इस उपाय को दिन में एक बार ही अपनाना चाहिए।

कैसा काम करता है :

  • टी ट्री ऑयल एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यह परजीवी को कम करने का भी काम करता है। इस तेल के मिश्रण को लगाने से आपकी आंतों की परत से जुड़े परजीवियों को हटाने और उन्हें बाहर निकालने में मदद मिलती है।

(और पढ़ें - नाभि पर तेल लगाने के फायदे)

Probiotics Capsules
₹599  ₹770  22% छूट
खरीदें

पेट में कीड़े होने का घरेलू इलाज है सेब का सिरका - Pet me kide hone ka gharelu ilaj hai apple cider vinegar

पेट के कीड़े होने पर आप इलाज के तौर पर सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री :

  • करीब 2 चम्मच सेब का सिरका
  • करीब डेढ़ गिलास गर्म पानी
  • करीब आधा चम्मच शहद

(और पढ़ें - सेब के फायदे)

इस्तेमाल करने का तरीका :

  • इन चीजों से मिश्रण को तैयार करने के लिए आप गर्म पानी में सेब के सिरके को डालकर मिला लें।
  • जब दोनों चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं तो इसमें शहद को मिला लें।
  • तैयार मिश्रण को रोजाना एक से दो बार पीएं।

कैसे काम करता है :

सेब का सिरका आपको पोषण देने के साथ ही परजीवी संक्रमण के बाद पेट के पीएच स्तर को सामान्य करने का भी काम करता है। इसके अलावा यह बाहरी परजीवी को नष्ट करने और आपको दोबारा स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। 

(और पढ़ें - सिरके के फायदे)

पेट के कीड़े का उपचार है अरंडी का तेल - Pet ke kide ka upchar hai castor oil

अधिकत लोगों के घर में अरंडी का तेल मौजूद होता है। अरंडी का तेल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका उपयोग पेट के कीड़ों को मारने के लिए भी किया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री :

  • करीब डेढ़ बड़ा चम्मच अरंडी का तेल
  • एक कप गर्म पानी

इस्तेमाल करने का तरीका :

  • अरंडी के तेल को एक कप गर्म पानी में मिला दें।
  • इसके बाद आप इस मिश्रण को धीरे धीरे घूंट घूंट करके पिएं।
  • इस मिश्रण को आप एक दिन में एक बार ही पिएं और ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करें।

कैसे काम करता है :

  • अपने लेक्सेटिव गुणों के कारण अरंडी का तेल पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। अरंडी के तेल को गर्म पानी के साथ लेने से यह आंतों में श्लेष्मा के स्राव को बढ़ा देता है, जिससे पित्त के साथ शरीर के विषाक्त पदार्थ और पेट के कीड़े (परजीवी) बाहर आ जाते हैं। इस उपाय के लिए आपको अरंडी का शुद्ध तेल ही इस्तेमाल करना चाहिए।  

(और पढ़ें - बादाम के तेल के फायदे)

पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय में शामिल है लहसुन - Pet ke kide marne ke gharelu upay me shamil hai garlic

लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने का कार्य करते हैं। शायद इसी वजह से भारत के अधिकतर घरों में लहसुन का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। लहसुन से पेट में होने वाले कीड़ों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री :

  • चार से पांच बड़े लहसुन की कलियां

इस्तेमाल करने का तरीका :

  • सुबह खाली पेट आपको चार से पांच लहसुन की कलियों को खाना चाहिए।
  • इस उपाय को करते समय आपको पहले लहसुन खाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए शुरुआत में कम मात्रा में लहसुन खाएं और बाद में धीरे धीरे इसकी संख्या को बढ़ा दें।

(और पढ़ें - लहसुन के तेल के फायदे)

कैसे काम करता है :

  • लहसुन में मौजूद एलिसिन (allicin) और अजोएन (ajoene) तत्व पेट के कीड़ों को कम करने में मदद करते हैं। इसी वजह से जब आप रोजाना कच्चे लहसुन को खाने लगते हैं तो यह आपके पेट के कीड़ों को धीरे धीरे नष्ट कर देता है।

(और पढ़ें - खाली पेट लहसुन खाने का तरीका)

पेट के कीड़े मारने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें - Pet ke kide marne ke liye coconut oil ka istemaal kare

नारियल तेल से भी आप पेट के कीड़ों को नष्ट कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री :

  • एक से दो चम्मच शुद्ध नारियल का तेल

इस्तेमाल करने का तरीका :

  • पेट में होने वाले कीड़ों को नष्ट करने के लिए आप शुद्ध नारियल तेल को अपने आहार में शामिल करें।
  • पेट के कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल से बनी खाद्य सामग्रियों का भी सेवन कर सकते हैं।
  • जब तक आपको अपनी मौजूदा स्थिति में कोई सुधार न लगें तब तक आप रोजाना एक बार इस उपाय को आजमा सकते हैं।

कैसे काम करता है :

  • नारियल तेल और नारियल के सफेद हिस्से से बनी खाद्य साम्रगी आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण होती है। यह दोनों पेट के कीड़ों को नष्ट करने और बाहर निकालने में भी मददगार होती हैं। 

(और पढ़ें - नारियल पानी के फायदे)

पेट में कीड़े के लिए घेरलू उपचार में शामिल है लौंग - Pet ke kide ke liye gharelu upachar me shamil hai cloves

लहसुन की तरह ही लौंग में भी कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। हमारे घरों में इस्तेमाल की जाने वाली लौग से भी आप पेट के कीड़ो की समस्या को दूर कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री :

  • तीन से चार लौंग
  • करीब एक कप पानी
  • आधा चम्मच शहद

इस्तेमाल करने का तरीका :

  • इस उपाय को अपनाने के लिए आप गैस में एक कप पानी को गर्म करें।
  • जब पानी गर्म हो रहा हो तो आप उसमें लौग डाल दें।
  • करीब चार से पांच मिनट तक पानी में लौंग को उबलने दें।
  • इसके बाद आप गर्म पानी को छानकर एक कप में डाल लें।
  • जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तो आप इसमें शहद मिला दें और इसको चाय की तरह पीएं।
  • आप इस उपाय को करीब एक सप्ताह तक दिन में दो से तीन बार दोहराते रहें।

कैसा काम करता है :

  • लौंग में इयुजिनॉल (eugenol) नामक तत्व होता है, जो पेट के कीड़ों को नष्ट करने का कार्य करता है। लगातार लौंग खाने से पेट के कीड़े, उनके कंडे और लार्वा (कीड़े के छोटे बच्चे) नष्ट होने लगते हैं। 

(और पढ़ें - लौंग के तेल के फायदे)

पेट के कीड़े होने पर हल्दी का करें उपयोग - Pet ke kide hone pr haldi ke kare upyog

अन्य मसालों की तरह हल्दी भी लगभग सभी घरों में पाई जाती है। हम लोग सामान्यतः हल्दी को अपने आहार में रोजाना शामिल करते ही हैं। हल्दी भी गुणों की खान मानी जाती है। इससे कई तरह के रोगों को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसी वजह से पेट के कीड़ों के घरेलू उपाय में हल्दी को भी शामिल किया जाता है।

आवश्यक सामग्री :

  • करीब एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक गिलास गर्म दूध

इस्तेमाल करने का तरीका :

  • आप गर्म दूध में हल्दी को अच्छी तरह से मिला लें और इसको धीरे धीरे पी लें।
  • हल्दी वाले दूध को आप रोजाना एक या दो बार पी सकते हैं।

कैसे काम करता है :

  • हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (curcumin) कई तरह के लाभ प्रदान करता है, जिसमें पेट के कीड़ों को दूर करना भी शामिल है। करक्यूमिन में एंटीमाइक्रोबियल और एन्थेलमिंटिक (anthelmintic) गुण पेट से कीड़ों और अन्य विषाक्त पदार्थ को बाहर करके पेट को साफ करते हैं। 

(और पढ़ें - हल्दी और गर्म पानी के फायदे)

पेट के कीड़े होने पर आप निम्नलिखित कुछ अन्य घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं :

(और पढ़ें - पेट में कीड़े हो जाए तो क्या करना चाहिए)

ऐप पर पढ़ें