कई महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय रहता है उनके बालो का झड़ना। अगर आप भी उनमे से एक हैं तो आपको पता होना चाहिए कि ऐसे कई उपचार आज उपलब्ध हैं जिनसे आप बालों के झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं। लेकिन, अधिकतर उपचार प्राप्त करने के लिए आपको सलून जाना पड़ता है जिसके लिए बहुत समय और पैसा लगता है। पर निराश होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे ही कुछ ऐसे हेयर मास्क बना सकते हैं जो आपको बाल झड़ने की समस्या में मदद कर सकते हैं। तो यहाँ हम आपको बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क बता रहे हैं। यह हेयर मास्क आप घर बैठे-बैठे अपने लिए बना सकते हैं और इनकी सामग्री बहुत ही आसानी से उपलब्ध होती है, और महंगी तो बिल्कुल भी नहीं होती।  

हेयर फॉल की समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका आयुर्वेदिक हेयर फॉल शैंपू है, जिसे आप ब्लू लिंक पर क्लिक करके अभी खरीदें।

  1. बाल झड़ने के लिए अंडे का मास्क - Egg Mask for hair fall in Hindi
  2. बाल गिरने का उपचार है केले का मास्क - Banana Mask for hair loss in Hindi
  3. बालों को झड़ने से रोकने का तरीका है अरंडी के तेल​ का मास्क - Castor oil mask for hair loss in Hindi
  4. रूखे बालों को टूटने से रोकने के लिए हेयर मास्क - Hair mask for preventing hair fall
  5. टूटते बालों का इलाज है हेयर मास्क - Hair mask to stop hair fall
  6. ऑयली बालों के गिरने से रोकने का उपाए है हेयर मास्क - Hair mask for preventing hair fall
  7. सारांश

अंडों में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके बालों को स्वस्थ बनाने के लिए बेहद फायदेमंद है। अंडा हर प्रकार के बालों के लिए अच्छा होता है और साथ ही आपके बालों को पोषण भी प्रदान करता है। अंडे में विटामिन बी होता है जो बालो को झड़ने से रोकता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे प्रभावी घरेलु उपचारों में से एक है ये अंडे का हेयर मास्क।

आइए आज हम आपको अंडे का हेयर मास्क बनाने, लगाने की विधि और इससे जुड़े फायदे बताएंगे।  

अंडे का मास्क बनाने की सामग्री

अंडे का मास्क लगाने की प्रक्रिया

अंडे को फोड़ें और अन्य सामग्री के साथ मिला दें। अब मिश्रण को बालों में अच्छी तरह जड़ों से लेकर दूसरे छोर तक लगाएं। अपने बालों को एक तौलिए या शावर कैप से ढक लें और मिश्रण को 20 मिनट तक बालों में रहने दें। 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से अपने बालों को धो लें। 

अगर घर में ये सामग्री उपलब्ध नहीं हैं तो आप सिर्फ अंडे से हेयर मास्क बना सकते हैं। सबसे पहले अंडे की जर्दी को अच्छी तरह से मिला लीजिये। अब इस मिश्रण को अपने बालों और जड़ों में लगाएं। अपने बालों पर मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने बालों को धोलें। 

बालों में अंडे का मास्क लगाने के फायदे

  • अंडो में प्रोटीन और एमिनो एसिड पाया जाता है जो बालों को पोषण देने में बेहद महत्वपूर्ण है।
  • अंडा बालों में चमक लाता है।
  • बाल गिरना कम करता है।
  • बालों को बढ़ाता है।

(और पढ़ें - बालों को झड़ने से रोकने के लिए पोषक तत्व)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Anti-Hairfall Shampoo बनाया है। इस आयुर्वेदिक शैंपू को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बाल झड़ने, सफेद बाल, गंजापन, सिर की खुजली और डैंड्रफ के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Anti-Hairfall Shampoo
₹494  ₹549  10% छूट
खरीदें

केले में पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट, प्राकृतिक तेल और विटामिन पाया जाता है जो बालो को झड़ने से रोकने के लिए सबसे बेहतरीन उपचारो में से एक हैं। केला आपके बालों को झड़ने से रोकता है साथ ही बालों को बढ़ाता भी है। केले के मास्क का पालन कर आप अपने बालों को झड़ने से रोक सकते हैं।

आप केले का मास्क का उपयोग इस तरह करें

केले का मास्क बनाने की सामग्री 

केले का मास्क लगाने की प्रक्रिया 

सभी सामग्री को मिला लें। अब केले का मास्क को अपने बालों में अच्छी तरह जड़ों से लेकर दूसरे छोर तक लगाएं। फिर अपने सिर को तौलिए या शावर कैप से ढक लें। इस मिश्रण को अपने बालों में पांच मिनट तक लगे रहने दें। फिर अपने बालों को गुनगुने पानी से धोलें।

अगर घर में ये सामग्री उपलब्ध नहीं हैं तो आप केले और बादाम का तेल शामिल कर एक और नया नुस्खा अपना सकते हैं। दो केले लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश करके पेस्ट बना लें। इसी पेस्ट में, 5 से 8 बूँदें बादाम के तेल की डालें। अब इस केले का मास्क को अपने बालों पर लगाएं और अपने बालों को तौलिए या शावर कैप से ढक लें। बालों को ठंडे पानी से धोने के बाद शैम्पू का उपयोग करें। आप कंडीशनर भी लगा सकते हैं इससे आपके बालों में चमक बनी रहेगी।

बालों में केले का पेस्ट लगाने के फायदे

  • आपके बालों को बेहतर बनाता है।
  • बालों को मुलायम भी बनाता है।
  • सिर की रूसी को कम करता है। (और पढ़ें - बालों से रूसी हटाने के उपाय)
  • झड़ना कम करता है।
  • बालों में नमी लाता है।

इन हेयर मास्क के साथ विटामिन बी7 हेयर टेबलेट का रोज सेवन करें, बाल जड़ों से मजबूत होंगे। अभी खरीदने के लिए ब्लू लिंक पर जाएं।

अरंडी के तेल में प्रोटीन पाया जाता है। अरंडी का तेल का मास्क बालों की जड़ों को रूखा होने से रोकता है साथ ही बालों में पोषण और कोमलता प्रदान करता है। 

घर में अरंडी के तेल​ का मास्क का प्रयोग इस तरह करें 

अरंडी के तेल​ का मास्क बनाने की सामग्री

  • अरंडी का तेल 2 बड़े चम्मच
  • 2 बड़े चम्मच ब्रांडी के (वाइन)
  • 1 अंडा

अरंडी के तेल​ का मास्क लगाने की प्रक्रिया

सभी सामग्री को मिला लें। अब जड़ों और बालों के हर छोर तक इस मिश्रण से मालिश करें। 30 मिनट के लिए इस मिश्रण को सिर पर रखें और तौलिए या शावर कैप से सिर को ढक लें। फिर इसे ठंडे पानी के साथ धो दें।

अरंडी के तेल​ का मास्क लगाने के फायदे

  • घुंघराले बाल होना कम करता है।
  • बालों को बढ़ाता है और बालों को टूटने से रोकता है। 

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के लिए तेल)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

ये हेयर मास्क आपके बालों को कोमल,चमकदार और रूखे होने से रोकता है। इस हेयर मास्क का उपयोग करने से आपके बालों में चमक आएगी और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलेगी।

रूखे बालों को झड़ने से रोकने के लिए घर पर बनाएं हेयर मास्क

रूखे बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क सामग्री 

  • 4 बड़ी चमच्च शहद
  • 1 चम्मच बादाम का पेस्ट (4 चम्मच बादाम के पेस्ट को 1/2 चम्मच गुलाब जल के साथ मिला लें)
  • क्रीम के 2 बड़े चम्मच

रूखे बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क प्रक्रिया

एक कटोरे में शहद और बादाम पेस्ट मिलाएं। क्रीम के पेस्ट को चलाते रहें जब तक वो मुलायम न हो जाएँ और फिर शहद और बदाम के साथ उसे मिला दें। इस हेयर मास्क को अपने बालों के हर छोर तक और जड़ों तक लगाएं। इसे कम से कम 30 मिनट के लिए सिर पर रखें ओर तौलिए या शावर कैप से सिर को ढक लें। बालों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धोलें। फिर शैम्पू लगाएं और बालों को सूखने दें।

नोट: आप क्रीम की जगह दही ले सकते हैं।

रूखे बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क फायदे

  • बालों में नमी आएगी।
  • जड़ें मजबूत होंगी।
  • आपके बाल बढ़ेंगे।

(और पढ़ें - गुलाब जल के फायदे बालों के लिए)

यह संभवतः सबसे आसान हेयर मास्क में से एक है और इसे रेफ्रिजरेटर में रखने से यह हेयर मास्क एक सप्ताह तक बना रहता है। हेयर मास्क का उद्देश्य खोए हुए पोषण और बालों को मजबूत रखना है। पेस्ट को लगाने से आपके बालों में कोमलता और चमक बनी रहती है। 

कैसे बनाये झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क

झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क सामग्री 

  • 1 अंडा
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • बादाम का तेल 1 चम्मच
  • शहद की 1 बड़ा चम्मच
  • फ्लैट बियर के 4 बड़े चम्मच

झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क प्रक्रिया

अंडे में से जर्दी अलग कर उसे अन्य सामग्रियों के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अब बालों में अच्छी तरह जड़ों से लेकर दूसरे छोर तक लगाएं। 4 बड़े चम्मच बियर को अंडे के साथ मिलाएं और तब तक उसको मिलाते रहें जब तक वो गाढ़ा पेस्ट न बन जाये। अब इस मिश्रण को भी अपने बालों और जड़ों में लगाएं। सिर को तौलिए या शावर कैप से ढक लें और मिश्रण को अपने बालों में 30-40 मिनट के लिए रखें। इसके बाद बाल धोने के लिए शैम्पू का प्रयोग करें और बालों को सूखने दें।

झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क के फायदे

  • बालों को रेशम और मोटा बनाता है।
  • चमक बढ़ाता है।
  • बालों को पोषण देता है।
  • जड़ों में मजबूती लाता है।

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

लोगों को ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क लगाने में सबसे ज़्यादा डर लगता है क्यूंकि उनका मानना है इससे उनके बाल और भी ज़्यादा तेलिये हो जाएंगे। ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क लगाने से आपके बालों का ऑयल दूर होता है साथ ही पोषण भी मिलता है। हेयर मास्क को विशेष रूप से तेलिये बालों और झड़ते बालों के लिए ही बनाया गया है।

घर पर ऑयली बालों को झड़ने से रोकने के लिए ऐसे बनाएं हेयर मास्क 

ऑयली बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क सामग्री 

  • पानी की 1 बड़ी चम्मच
  • फल में डालने वाले नमक की 1 चुटकी
  • 2 आंवले का पेस्ट
  • 1 अंडा

ऑयली बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क प्रक्रिया

सफ़ेद अंडे को तब तक घोटते रहें जब तक वो हेयर मास्क न बन जाये और फिर अन्य सामग्री के साथ इसे मिला दें। अपने बालों पर ये हेयर मास्क लगाएँ। इसे अपने बालों पर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद बालों को धोलें ध्यान रहें कि ज़रा सा भी मिश्रण आपके बालों में न छूट जाएँ। इसके बाद शैम्पू का प्रयोग करें और अपने बालों को सूखने दें।

ऑयली बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क लगाने के फायदे

  • आपके बालों से तेल को निकालता है।
  • बालों को बढ़ाता है।
  • बालों का झड़ना कम करता है।

(और पढ़ें - गंजापन दूर करने के उपाय)

Biotin Tablets
₹699  ₹999  30% छूट
खरीदें

बाल झड़ने की समस्या किसी को भी हो सकती है और इसके पीछे मुख्य कारण प्रदूषण, खराब डाइट, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना आदि है। ऐसी स्थिति में बालों को प्राकृतिक उपचार की जरूरत होती है और इसके लिए प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार हेयर मास्क का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। यहां इस लेख में हमने कुछ ऐसे ही प्राकृतिक हेयर मास्क बताए हैं। आप इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

ऐप पर पढ़ें