जलेबी एक मशहूर भारतीय मिठाई है, जो मैदा और चाशनी मिलाकर बनाई जाती है। जलेबी खास मौकों और त्योहारों पर खाई जाती है। इसे बच्चे, बूढ़े व जवान सभी पसंद करते हैं। जलेबी को गरम दूध या ठंडी रबड़ी के साथ बहुत ही शौक से खाया जाता है। हलवाई इसे मलमल के कपडे की मदद से बनाते हैं, लेकिन ये किसी पतले मुंह वाली बोतल से भी आराम से घर पर बनाई जा सकती है।

संक्षेप में  
तैयारी करने का समय लगभग 24 घंटे
पकाने का समय 30 मिनट
कितने लोगों के लिए है ये सामग्री 4 लोगों के लिए
कब खाएं मीठे में
कहां की है ये डिश भारतीय
टाइप वेज (शाकाहारी)
कैलोरी 150Kcal

(और पढ़ें -  कैलोरी बर्न करने के तरीके)

 

  1. जलेबी बनाने की सामग्री - Jalebi ingredients in hindi
  2. जलेबी बनाने का तरीका - How to make jalebi in hindi
  3. जलेबी को कैसे परोसें - How to serve jalebi in hindi
  4. जलेबी में मौजूद पोषक तत्व - Nutritional information of jalebi in hindi
  5. जलेबी बनाने के लिए कुछ टिप्स - Tips for making jalebi in hindi
  6. क्या जलेबी स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है? - Is jalebi healthy?
  7. जलेबी बनाने का वीडियो - Jalebi video recipe in hindi

जलेबी बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री निम्नलिखित है। ये मात्रा 4 लोगों के लिए जलेबी बनाने के लिए पर्याप्त है, आप चाहें तो अपने अनुसार इसे कम-ज्यादा कर सकते हैं:

(और पढ़ें - मीठे की लत से छुटकारा का तरीका)

नीचे जलेबी बनाने का तरीका दिया गया है, आप इसे पढ़कर आसानी से घर पर जलेबी बना सकते हैं:

जलेबी का बैटर बनाने के लिए

  1. आधा कप मैदा एक बाउल में छान लें और उसमें 1 चम्मच मकई का आटा, एक चौथाई चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चौथाई कप दही और चुटकी भर हल्दी डाल दें।
  2. अब इसमें जरुरत के अनुसार पानी डालें और थोड़ा गाढ़ा बैटर बना लें।
  3. खमीर लाने के लिए इस बैटर को ढककर 24 घंटे के लिए रख दें और 24 घंटे बाद इसे चम्मच से हिलाकर देखें। अब तक बैटर में बुलबुले आ चुके होंगे और वह गाढ़ा भी हो गया होगा।
  4. इसके बाद जलेबी के बैटर को खाली कैचप की बोतल या जलेबी बनाने वाली बोतल में डाल दें।

(और पढ़ें - पॉपकॉर्न के फायदे)

चाशनी बनाने के लिए

  1. सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालें और उसमें चीनी, केसर और इलायची का पाउडर डाल दें। इस बर्तन को मध्यम आंच करके गैस पर रख दें।
  2. चाशनी गाढ़ी हो जाने तक इसे पकाते रहें।
  3. जब चाशनी पर्याप्त गाढ़ी हो जाए, उसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।

(और पढ़ें - नींबू के फायदे)

जलेबी बनाने के लिए

  1. सबसे पहले एक कड़ाही लें और डीप फ्राई करने के लिए उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर रख दें।
  2. तेल गरम होने के बाद बैटर की बोतल की मदद से जलेबी का अकार बनाना शुरू करें। इसके लिए बीच से शुरू करके जलेबी की बाहर की तरफ जाएं। आप अपने अनुसार जलेबी का साइज बना सकते हैं।
  3. अब एक चिमटे की मदद से जलेबी को 2 से 3 बार पलटें ताकि वह हर तरफ से पक जाए।
  4. जलेबी को हलकी सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें।
  5. पकने के बाद जलेबी को कड़ाही से निकालें और उसे तुरंत ही गरम चाशनी में डाल दें। याद रखें कि चाशनी गरम ही होनी चाहिए, इसे ठंडी चाशनी में न डालें।
  6. जलेबी को चाशनी में करीब 2 मिनट तक रहने दें और एक बार पलट दें।
  7. इसके बाद जलेबी को चाशनी में से बाहर निकाल लें, ये जलेबी परोसने के लिए तैयार है।

(और पढ़ें - डाइट केक रेसिपी)

जलेबी पर इलायची का पाउडर और बादामपिस्ते के टुकड़े डालकर उसे गरम-गरम परोसा जाता है। लोग इसे ठंड के मौसम में शाम के समय बहुत शौक से खाते हैं।

जलेबी को खाने का एक और तरीका होता है इसे ठंडी रबड़ी के साथ परोसना।

(और पढ़ें - बादाम खाने का सही तरीका)

जलेबी में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में नीचे बताया गया है। ये मात्रा जलेबी के एक पीस के आधार पर दी गई है:

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी 150Kcal
फैट 3.5 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 8.5 मिलीग्राम
सोडियम 4.7 मिलीग्राम
पोटैशियम 81 मिलीग्राम
कार्बोहायड्रेट 29 ग्राम
प्रोटीन 1.3 ग्राम
नेचुरल शुगर 19 ग्राम

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए कितनी कैलोरी खाएं)

जलेबी बनाने के लिए कुछ टिप्स नीचे दी गई हैं:

  • जलेबी की चाशनी बनाते समय उसमें नींबू का रस डालने से चाशनी जमती नहीं है। इससे चाशनी के स्वाद पर कोई असर नहीं होता।
  • ये देखने के लिए कि तेल पर्याप्त गरम हुआ है या नहीं, जलेबी के बैटर में से थोड़ा सा बैटर लेकर उसे तेल में डालकर देखें। अगर बैटर तेल में डालते ही बिना रंग बदले ऊपर आ जाता है, इसका मतलब तेल जलेबी तलने के लिए तैयार है।
  • अगर आपका बैटर ज्यादा गाढ़ा है, तो जलेबी बनने के बाद मुलायम हो जाएगी और अगर बैटर पतला है, तो जलेबी कुरकुरी बनेगी।
  • अगर खमीर आने के बाद बैटर पतला हो जाता है, तो उसमें थोड़ा सा मैदा मिला लें।

(और पढ़ें - केसरिया ठंडाई रेसिपी)

जलेबी, स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक होती है और इसमें कोई मिनरलविटामिन नहीं होते। इसमें शुगर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि इससे आपके शरीर में शुगर का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ता है और आप मोटे होने लगते हैं। जलेबी के कारण आपका कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है, जो हार्ट पेशेंट के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है।

(और पढ़ें - डायबिटीज में क्या खाना चाहिए)

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट आपके लिए हैं। इनसे रक्त शर्करा की स्तिथि में सुधार होगा। ऑर्डर करें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें!

  • अगर आप जलेबी खाने के शौकीन हैं, तो उसे बेहतर बनाने के लिए आप मीठे का उपयोग कम कर सकते हैं और चीनी की जगह किसी और चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जलेबी को तलने के लिए किसी बेहतर तेल का इस्तेमाल करें, जैसे जैतून का तेल। आप देसी घी का उपयोग भी कर सकते हैं।

(और पढ़ें - गाय के घी के फायदे)

जलेबी बनाने के कई तरीके हैं, आप इस वीडियो को देखकर भी आसानी से जलेबी बना सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ