myUpchar Call

किसी भी काम को करने से पहले उसकी तैयारियां कर लेनी चाहिए। कहा जाता है कि आपकी तैयारियों पर ही निर्भर करता है कि आपका काम कितना सही और सफल होगा। ठीक ऐसा ही सेक्स के दौरान भी होता है। आप और आपका पार्टनर हमेशा ही सेक्स के लिए तैयार नहीं होते हैं। इसके लिए भी आपको पूरी तैयारी करनी होती है। सेक्स करने से पहले आपको अपने पार्टनर को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना पड़ता है। साथी को सेक्स के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार करने की क्रिया को ही फोरप्ले कहा जाता है। इससे आप अपनी महिला साथी को पूर्ण रूप से संतुष्ट कर सकते हैं। फोरप्ले को अपनाकर आप दोनों ही चरम आनंद को महसूस कर पाते हैं।

फोरप्ले में आप बिता सकें लंबा टाइम इसके लिए यूज करें लॉन्ग टाइम स्प्रे। अभी खरीदने के लिए बस एक क्लिक करें।

  1. फोरप्ले करने का तरीका - How to foreplay in Hindi
  2. फोरप्ले के फायदे - Benefits of foreplay in Hindi
  3. कितने समय के लिए करें फोरप्ले - For how long time foreplay in Hindi
  4. फोरप्ले के बारे में पुरुषों की गलत सोच - Men's wrong thinking about foreplay in Hindi
यौन रोग के डॉक्टर

हर काम को करने का एक विशेष तरीका होता है। अगर किसी भी काम को उसके निश्चित तरीके से किया जाए तो वह बेहद ही रोमांचक और मजेदार हो जाता है। इसी तरह से फोरप्ले को करने का एक विशेष तरीका होता है। तो चलिए जानते इसको करने के सही तरीके के बारे में। 

  • प्यार भरी बातें करें - 
    इसको शुरू करने से पहले आपको अपने साथी के हाथों को प्यार से पकड़ना होगा। इसके बाद आपको अपने साथी के पास आते हुए उनके कानों में धीमी-धीमी आवाज में बताएं कि आप क्या करना चाहते हैं और किस तरह से करना चाहते हैं।
     
  • उनके शरीर को प्यार भरे एहसास से छुएं -
    आपको साथी के शरीर पर प्यार भरे एहसास से छूना होगा। इसके लिए आप उनकी जांघों के आसपास के हिस्से को प्यार से सहलाएं। जैसे-जैसे आप उनको छूएंगे वैसे-वैसे उनके अंदर भावनाओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो जाएगा। (और पढ़ें - सुरक्षित सेक्स कैसे करें)
     
  • उनकी आंखों में शरारती अंदाज में देखें - 
    आंखें आपकी भावनाओं को उजागर करने का एक जरीया होता है। जब आप अपने साथी की आंखों में प्यार और शरारती अंदाज में देखेंगे तो आपके देखने भर से आपकी पार्टनर इस बात को समझ जाएगी कि आप उनके लिए क्या सोच रहें हैं और वो भी आपके साथ धीरे-धीरे सेक्स के लिए तैयार होने लगेगी।
     
  • कानों पर ध्यान देना बेहद जरूरी - 
    कानों के आस-पास का हिस्सा महिलाओं की संवदेनाओं को जगाने का काम करता है। साथी के कानों के आस-पास के हिस्से को हल्के से काटना या उस पर अपनी जीभ को घुमाने से उनके अंदर तेजी से हलचल होना शुरू हो जाएगी। इससे महिला चाहे किसी भी तरह के मूड में क्यों न हो सेक्स के लिए तैयार होना शुरू हो जाएगी। (और पढ़ें - कंडोम का उपयोग कैसे करें
     
  • संवेदनशील हिस्सों पर मसाज करना -
    महिला के कंधे से लेकर घुटनों के ऊपर के सभी हिस्सों को हल्के हाथों से धीरे-धीरे मसाज करें। इस तरह से आप देखेंगे की वो कुछ ही पलों में प्यार के एहसास से भर उठेंगी।
     
  • कपड़ों को उतारने में उतावलापन न करें - 
    फोरप्ले के दौरान आप महिला साथी के कपड़ों को उतारने में उतावलापन ना दिखाएं। इस काम को भी आप तसल्ली से धीरे-धीरे करें। कपड़े उतारते समय जैसे-जैसे आप उनके कपड़ों को उतारे उनके शरीर को किस(चुंबन) करते जाएं। यकिन मानिए जब आप धीरे-धीरे उनके कपड़े को उतारते हुए किस करेंगे तो वो रोमांच से सराबोर हो जाएंगी।
     
  • किसी नए तरीके को भी अपनाएं - 
    जब आप उनके साथ फोरप्ले करें तो उनके गले पर भी किस करें। इसके अलावा कुछ नया तरीका करने के बारे में जरूर सोचें। इससे पार्टनर को उत्तेजित करने में आसानी होती है।
     
  • स्तनों से महिलाओं को किया जा सकता है उत्तेजित - 
    सेक्स के लिए महिला को तैयार करने के लिए आपको पूरी तरह से काम करना होगा। स्तन महिलाओं के संवेदनशील हिस्सों में आते हैं। महिलाओं के निप्पल्स के अलावा भी उनके स्तनों में कई ऐसी नसें होती हैं जो उनको जल्द ही उत्तेजित कर देती हैं। बस आपको इन्हीं खास हिस्सों को ढूंढना चाहिए। (और पढ़ें - स्तन बढ़ाने के उपाय)
     
  • आपकी जीभ और हाथों में होता है गजब का जादू - 
    आप महिलाओं को सिर्फ अपनी जीभ और हाथों के प्यार भरें अहसास से ही उत्तेजित कर सकते हैं। महिलाओं के शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर जीभ जैसे ही छूती है उनके मन में एक अजीब सी सनसनी फैल जाती है। इसके अलावा आप उनके स्तनों पर जीभ को हल्के-हल्के घुमाएंगे तो वह प्यार के एहसास में डूब जाएंगी। (और पढ़ें - सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं और सेक्स करने के तरीके)
     
  • गले, स्तनों व जांघों के पास किस करें - 
    उनके गले के पास, जांघों के अंदरूनी हिस्सों व स्तनों के पास तेजी से किस (चुम्बन) करें। इससे भी वह कुछ ही सेकेंड में उत्तेजित हो जाएंगी। (और पढ़ें - ब्रेस्ट टाइट करने के उपाय

(और पढ़ें - पहली बार सेक्स)

Delay Spray For Men
₹349  ₹499  30% छूट
खरीदें

 हर रिश्ते में कुछ खास पल होते हैं। फोरप्ले भी आपके रिश्ते का वो खास पल होता है। जिसको आप और आपका पार्टनर साथ जीते हैं। हर बार एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर ही प्यार नहीं किया जा सकता, इसलिए फोरप्ले वो बेहतर तरीका है जो आपकी शाम को खूबसूरत बना सकता है।

मनोचिकित्सक कहते है कि सेक्स के दौरान किसी महिला को पुरुषों के मुकाबले चरम सुख तक पहुंचने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। ऐसे में महिलाओं को पूर्ण संतुष्टि प्रदान करने के लिए फोरप्ले जरूरी होता है। 

आदमी में केवल सेक्स के बारे में सोचने से ही शारीरिक बदलाव आने लगते हैं वहीं महिला को सेक्स के लिए थोड़ा इंतजार करना होता है। फोरप्ले साथी को भावनात्मक और शारीरिक तौर पर सेक्स के लिए तैयार करता है। कई महिलाओं को किस करने, बाहों में लेने व प्यार से सहलाने पर ही योनि से तरल पदार्थ (ल्युब्रिकेंट) निकलने लगता है। यह तरल पदार्थ सेक्स के दौरान सफल मिलन के लिए बेहद जरूरी होता है। 

(और पढ़ें - योनि में कसाव के उपाय)

महिला की योनि के पास की नसों में तेजी से रक्त प्रवाह के लिए ही फोरप्ले किया जाता है। इससे महिलाओं में उत्तेजना आती है और उत्तेजना ही चरम आनंद को प्राप्त करने का रास्ता होती है। 

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि महिला सेक्स करने से पहले साथी से भावनात्मक तौर पर विश्वास पाना चाहती है। इससे वह जानना चाहती है कि उसका साथी उसके साथ रहना भी चाहता है या नहीं। फोरप्ले ही वो तरीका है जिससे महिलाओं को इस तरह का विश्वास दिलाया जा सकता है।

पुरुषों से जुड़ी विभिन्न यौन समस्याओं का बेहतरीन इलाज है टेस्टो बूस्टर कैप्सूल, खरीदने के लिए तुरंत ब्लू लिंक पर क्लिक करें।

कई विशेषज्ञों का मानना है कि दंपत्ती व पार्टनर्स को 10 से 20 मिनट तक फोरप्ले करना चाहिए। लेकिन यह पूरी तरह से आपके साथी के मूड पर निर्भर करता है। आपका साथी कितनी जल्दी उत्तेजित होता है यह उसके मूड और आपके फोरप्ले के तरीकों पर निर्भर करता है। कई मामलों में साथी जल्दी ही उत्तेजित हो जाता है जबकि कई मामलों में उसको उत्तेजना के चरम बिंदु पर पहुंचने में ज्यादा समय लग जाता है।

पुरुषों के लिए सेक्स पावर कैप्सूल को खरीदने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक तेल को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं (शीघ्रपतन, लिंग में तनाव की कमी, पुरुषों में कामेच्छा की कमी) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Men Massage Oil
₹399  ₹449  11% छूट
खरीदें

सेक्स के दौरान अक्सर देखा जाता है कि पुरुष इसको काम को समझकर जल्द ही पूरा करने का प्रयास करते हैं, वहीं महिलाएं अपने साथी से इच्छा रखती हैं कि उनके साथी ज्यादा से ज्यादा समय फोरप्ले में बिताएं। फोरप्ले को लेकर पुरुष में कई गलत धारणाएं हैं, चलिए जानते हैं इस बारे में।

  • पुरुष को फोरप्ले में रुचि नहीं होती। कई पुरुष सेक्स को अपना सिर्फ काम समझते हैं जिसमें वह अपनी संतुष्टि कर इस क्रिया से हट जाते हैं। जबकि कई महीलाओं को साथी के द्वारा अंगों को छूना व किस करना बेहद ही अच्छा लगता है। साथी को सेक्स के लिए तैयार करना आपका ही फर्ज बनाता है इसलिए आपको महिलाओं की इच्छाओं को पूरा ध्यान रखना चाहिए। (और पढ़ें - महिलाएं सेक्स में पुरुषों से क्या चाहती हैं)
  • साथी के साथ सेक्स के दौरान कई पुरुष प्यार भरी बातें नहीं करते हैं, जोकि पुरुषों की गलत आदत है। विशेषज्ञों का कहना है पुरुषों के इस बर्ताव से महिलाओं को लगता है कि उनका साथी सिर्फ उनसे शारीरिक सुख ही पाना चाहता है और वह उनको प्यार नहीं करता। (और पढ़ें - पहली बार सेक्स और सेक्स पोजीशन)
  • आप एक अच्छी सेक्सुअल जिंदगी पाना चाहते हैं तो पुरुषों को महिला साथी से सेक्स से पहले बातें करनी चाहिए और उनसे जानना चाहिए कि वो क्या चाहती हैं। महिलाओं को बिलकुल भी पंसद नहीं आता कि साथी उनकी इच्छा जानें बिना ही सेक्स करने लगे।
  • कई पुरुष महिलाओं के साथ सेक्स करते समय जबरदस्ती करते हैं, परुषों के इस तरह के व्यवहार से महिलाएं बहुत आहत होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि साथी के साथ इस तरह का काम करना गलत आचरण है। सेक्स का संबंध प्यार से होता है इसलिए आपको सेक्स करते समय साथी के साथ प्यार से ही पेश आना चाहिए। इस दौरान महिला साथी को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि आप उनके साथ जबरदस्ती कर रहें हैं। (और पढ़ें - यौन सहमति)
  • कई बार पुरुष एक ही जगह व एक निर्धारित समय पर ही सेक्स करने की आदत बना लेते हैं। जबकि लगातार ऐसा ही करते रहना महिलाओं को अच्छा नहीं लगता, वह प्यार के इस एहसास को अलग-अलग जगहों पर अनुभव करना चाहती है। जबकि पुरुषों की सोच इस तरफ जाती ही नहीं है।
  • अगर आप सेक्स के दौरान होने वाली गलतियों को दूर करने का प्रयास करेंगे तो इससे आप अपने सेक्सुअल जीवन को रोचक व आनंदित बना लेगें। सेक्स के दौरान साथी के साथ सामंजस्य बैठाने से आपके रिश्ते में आत्मियता आती है। 

(और पढ़ें - सेक्स करने में दर्द)

Dr. Hemant Sharma

Dr. Hemant Sharma

सेक्सोलोजी
11 वर्षों का अनुभव

Dr. Zeeshan Khan

Dr. Zeeshan Khan

सेक्सोलोजी
9 वर्षों का अनुभव

Dr. Nizamuddin

Dr. Nizamuddin

सेक्सोलोजी
5 वर्षों का अनुभव

Dr. Tahir

Dr. Tahir

सेक्सोलोजी
20 वर्षों का अनुभव

ऐप पर पढ़ें