इंफ्लेमेटरी डिजीज (आंतरिक सूजन या जलन संबंधित) - Inflammatory Disease in Hindi

Dr. Ayush PandeyMBBS,PG Diploma

July 14, 2017

September 23, 2021

इंफ्लेमेटरी डिजीज
इंफ्लेमेटरी डिजीज

इंफ्लेमेटरी डिजीज (आंतरिक सूजन या जलन संबंधित) क्या है?

शरीर की प्रक्रियाओं में आई खामियों के कारण इंफ्लेमेटरी डिजीज की समस्या हो जाती है। शरीर के किसी निश्चित स्थान पर रक्त के प्रवाह के बढ़ने और कोशिका पर हुए प्रभावों के चलते जलन, सूजन, दर्द और अंगों के संचालन में मुश्किल होना शुरू हो जाती है, लेकिन इसेे किसी प्रकार का संक्रमण या गंभीर चोट नहीं कह सकते हैं। इस तरह शरीर को बाहरी किसी चीज से हुए नुकसान के बजाय अांतरिक कारणों से हुई क्षति को ऑटोइम्यूनिटी (autoimmunity) कहा जाता है।

गठिया में भी कुछ ऐसा ही होता है। जिसमें हड्डियों के जोड़ों को आवरण में रखने वाली परत (lining) के ऊतकों में सूजन हो जाती है और इसमें से निकलने वाले द्रव में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाती है। इससे ही जोड़ों में सूजन, दर्द और प्रभावित अंग के संचालन में परेशानी होती है। इससे कई प्रकार के कामों को करने में भी दिक्कतें आना शुरू हो जाती हैं - उदाहरण के लिए घुटनों पर सूजन होने से चलने में मुश्किल होने लगती है।

गुर्दे के कार्यों में वृद्धि और नुकसान (SLE), रक्त वाहिकाओं में सूजन और हानि होना (वैसक्युलिटिक्स) व मांसपेशियों के कार्य में दिक्कतें आना (Juvenile Dermatomyositis) भी सूजन होने के कुछ कारण हो सकते हैं।

 



संदर्भ

  1. Daniel Okin and Ruslan Medzhitov. Evolution of Inflammatory Diseases. Curr Biol. 2012 Sep 11; 22(17): R733–R740, doi: [10.1016/j.cub.2012.07.029].
  2. Oxford University Hospitals. [Internet]. NHS Foundation Trust. INFLAMMATORY DISEASES.
  3. Journal of Neurology, Neurosurgery & Psychiatry. [Internet]. BMJ Publishing Group, United Kingdom. DIAGNOSIS AND TREATMENT OF INFLAMMATORY MUSCLE DISEASES.
  4. Rainer H. Straub1,* and Carsten Schradin. Chronic inflammatory systemic diseases: An evolutionary trade-off between acutely beneficial but chronically harmful programs.. Evol Med Public Health. 2016; 2016(1): 37–51. Published online 2016 Jan 27. doi: [10.1093/emph/eow001]
  5. Alejandro Diaz-Borjon, Cornelia M. Weyand, and Jörg J. Goronzy. Treatment of chronic inflammatory diseases with biologic agents: Opportunities and risks for the elderly. Exp Gerontol. 2006 Dec; 41(12): 1250–1255.

इंफ्लेमेटरी डिजीज (आंतरिक सूजन या जलन संबंधित) की ओटीसी दवा - OTC Medicines for Inflammatory Disease in Hindi

इंफ्लेमेटरी डिजीज (आंतरिक सूजन या जलन संबंधित) के लिए बहुत दवाइयां उपलब्ध हैं। नीचे यह सारी दवाइयां दी गयी हैं। लेकिन ध्यान रहे कि डॉक्टर से सलाह किये बिना आप कृपया कोई भी दवाई न लें। बिना डॉक्टर की सलाह से दवाई लेने से आपकी सेहत को गंभीर नुक्सान हो सकता है।

इंफ्लेमेटरी डिजीज (आंतरिक सूजन या जलन संबंधित) की खबरें

और न्यूज़ देखें