घुटनों में खिंचाव - Knee Strain in Hindi

Dr. Ayush PandeyMBBS,PG Diploma

November 05, 2018

February 01, 2024

घुटनों में खिंचाव
घुटनों में खिंचाव

घुटनों में खिंचाव होना क्या है?

सबसे अधिक मुलायम ऊतक मांसपेशियां, टेंडन्स और लिगामेंट्स हैं। इनमें चोट अक्सर खेल और व्यायाम के दौरान लगती है, लेकिन कभी-कभी साधारण रोजमर्रा की गतिविधियों के दोरान भी चोट लग सकती है। खिंचाव एक ऐसी चोट है जो मांसपेशियों में पाए जाने वाले रेशे या टेंडन में देखने को मिलती है। अत्यधिक शारीरिक गतिविधियों के बाद घुटनों में खिंचाव आ सकता है।

(और पढ़ें - घुटनों में दर्द के घरेलू उपाय)

घुटनों में खिंचाव के लक्षण क्या हैं?

घुटनों में खिंचाव के समय एक आवाज सुनाई देती है। घुटने में दर्द, सूजन और हिलाने-डुलाने में परेशानी घुटनों में खिंचाव के आम लक्षण हैं। कुछ लोगों को चलने पर रगड़ लगने और अस्थिरता का अनुभव भी हो सकता है। अधिक गंभीर मामलों में, रोगी को प्रभावित पैर पर वजन डालने पर परेशानी हो सकती है।

(और पढ़ें - घुटनों के जोड़ बदलने की सर्जरी)

क्या आप भी मोटापे से परेशान है लाख कोशिशों के बाद भी वजन काम नहीं कर पा रहे है तो आज ही myUpchar आयुर्वेद मेदारोध वेट लॉस जूस को इस्तेमाल करना शुरू करे और अपने वजन को नियंत्रित करे।

घुटनों में खिंचाव क्यों होता है?

नरम-ऊतक की चोटों को दो मूल श्रेणियों में बांटा जाता हैं। पहली, गंभीर चोट ऐसी चोटें होती हैं जो अचानक से लगती हैं, जैसे घिरना, मुड़ना या झटका इत्यादि। गंभीर चोट के उदाहरण में मोच, खिंचाव और नील पड़ना शामिल हैं। दूसरा, ओवरयूज इंजरी (मांसपेशियों का ज्यादा इस्तेमाल करने से) ये चोटें धीरे-धीरे समय के साथ बढ़ती जाती हैं। जब किसी एथलेटिक या अन्य गतिविधि को लगातार बार-बार दोहराया जाता है, तो शरीर के उस प्रभावित क्षेत्र को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। टेंडिनाइटिस और बर्साइटिस सामान्य नरम-ऊतक की अत्यधिक उपयोग के कारण लगने वाली चोटें हैं।

(और पढ़ें - मोच आने पर क्या करें)

घुटनों में खिंचाव का इलाज कैसे होता है?

घुटनों में खिंचाव को जांचने का कोई सही परिक्षण नहीं है, क्योंकि इससे आपको यह नहीं पता चलता कि कौन सा लिगामेंट घायल हुआ है या यह कितने गंभीर रूप से घायल हुआ है। यदि आपको संदेह है कि आपके घुटने में खिंचाव हैं, तो आगे जांच के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।

घुटने में मामूली खिंचाव आराम, बर्फ और सिकाई की मदद से समय के साथ ठीक हो सकता है। मरीजों को इबुप्रोफेन या एस्पिरिन जैसी दर्द निवारक दवाएं देकर दर्द और सूजन का इलाज किया जा सकता है। घुटनों में खिंचाव के लिए एक ब्रेस (Brace) या कम्प्रेशन स्लीव (Compression sleeve - घुटनों में यह स्लीव पहनने के बाद मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है।) पहनने से उपचार के दौरान आपको आवश्यक स्थिरता प्रदान करने में भी मदद मिलेगी। गंभीर चोटों के इलाज के लिए सर्जरी और शारीरिक चिकित्सा की आवश्यकता हो सकती है।

(और पढ़ें - सूजन कम करने के घरेलू उपाय)