यह अदाकारा एक मॉडल, अभिनेत्री, टीवी प्रेसेंटर, वीडियो जॉकी और फिटनेस सलाहकार रह चुकी हैं। इन सबके अलावा ये एक माँ भी हैं। माँ होने के बाद भी वो खुद को हमेशा फिट और स्वस्थ रखती हैं। वे कभी भी अपने स्वास्थ के साथ समझौता नहीं करतीं। तभी आज तक उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर सबको आश्चर्य में डाल रखा है। यहाँ तक कि ये भी एक रहस्य है कि कैसे उन्होंने गर्भावस्था के बाद जल्दी से वजन कम किया। तो आज हम आपके इन सभी सवालों का जवाब इस लेख में लेकर आये हैं।

(और पढ़ें - वजन कम करने के तरीके)

फिर चलिए बताते हैं कि कैसे इस अभिनेत्री ने प्रेगनेंसी के बाद घटाया वजन –

  1. इस अदाकारा का डाइट प्लैन - Actress diet plan in Hindi
  2. इस अदाकारा का वर्कआउट प्लैन - Actress workout plan in Hindi

यह अदाकारा अपने खाने पर बहुत खास ध्यान देती हैं। उनकी डाइट प्रोटीन से समृद्ध होती है और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती। वो सफेद चावल की जगह ब्राउन चावल खाती हैं, जिसमें कई सब्जियों का मिश्रण होता है। वे ब्राउन राइस के साथ चिकन और मछली भी खाती हैं। वो अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती हैं और गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू को मिलाकर पीती हैं। इस मिश्रण की मदद से वो अपने शरीर की प्रणालियों से सभी विशाक्तों पदार्थों को निकाल पाती हैं। इसके अलावा, वह एक कटोरा सेब या पपीता भी रोजाना खाती हैं।

(और पढ़ें - प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करना)

उनके दोपहर का खाना हमेशा प्रोटीन से भरपूर होता है जैसे मछली, चिकन, दाल, सब्जियां या दूध। शाम को वे बादाम और दही का सेवन करती है। वो अपने दिन का अंत सूप, उबली मछली, सलाद या दाल के साथ करती हैं। उनकी की माँ दक्षिणी भारत से हैं और पिता उत्तरी भारत से, तो वो दोनों जगह के खाने का भरपूर मज़ा लेती हैं। इन्हें साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है जैसे इडली, डोसा और साम्बर। उन्हें नार्थ इंडियन खाने में राजमा, बैगन का भरता और काली दाल अच्छी लगती है।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए क्या खाएं)

Weight Loss Juice
₹539  ₹599  10% छूट
खरीदें

यह अदाकारा अक्सर बताती हैं कि वो एक बेचैन किस्म की इंसान है और उन्हें हर समय खुद को व्यस्त और चुस्त रखना बेहद पसंद है। हालाँकि, उन्हें कार्डियो व्यायाम करना अच्छा लगता है जैसे दौड़ना और जॉगिंग। उन्हें नाचना बेहद पसंद है।

साथी ही वे योग और एरोबिक्स भी करती हैं। अमृता पावर योग और फ्लाईंग योग (एरियल योग और एरियल पिलाटेस नामक एक एक्सरसाइज का मिश्रण) अधिक करती हैं। वो टीआरएक्स व्यायाम (TRX exercises) का भी अभ्यास करती हैं जिसमें प्लैंक्स, पुशअप्स और चेस्ट प्रेस की एक्ससरसाइज शामिल होती है।

(और पढ़ें - डिलीवरी के बाद वजन कम करना और टेस्ट ट्यूब बेबी का खर्च)

ऐप पर पढ़ें