प्रत्येक महिला गोरी त्वचा पाना चाहती है। अपना रंग गोरा करने के लिए महिलायें सभी तरह के उपायों का इस्तेमाल करती हैं, जैसे फेयरनेस क्रीम, पार्लर में बैठकर फेशियल करवाना या फिर ब्लीच। लेकिन हम आपको एक बात बता दें, ये उपाय न सिर्फ महंगे हैं बल्कि इनमें बहुत अधिक केमिकल भी मिला हुआ होता है। तो गोरा होने के लिए इन महंगी क्रीम और केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करना बंद कीजिये, क्योंकि आज हम आपको घर की बनी फेयरनेस क्रीम को इस्तेमाल करने का तरीका और विधि बताने वाले हैं।

इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएँगे कि बाजार में मिलने वाली गोरे होने की क्रीम त्वचा पर काम करती है या नहीं?

(और पढ़ें - स्किन केयर टिप्स)

तो आइये फिर शुरू करते हैं  –

  1. क्या बाजार में मिलने वाली फेयरनेस क्रीम काम करती है?
  2. घर पर फेयरनेस क्रीम बनाने की विधि और तरीका

हमारी त्वचा का रंग आनुवांशिक वंशावली द्वारा निर्धारित होता है, जिससे मेलानिन (Melanin) की मात्रा और सरंचना तय होती है। त्वचा पर दिखाई पड़ने वाली पिगमेंट (मेलानिन) की वजह से ही हमारा रंग निर्धारित होता है। कई डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, 20% त्वचा को गोरा करना संभव है, लेकिन उससे ज़्यादा नामुमकिन। फेयरनेस क्रीम टैन को दूर करती और मेलानिन स्राव को रोककर त्वचा को काला होने से बचाती है।

(और पढ़ें – सन टैन हटाने के उपाय)

फेयरनेस क्रीम व्यक्ति के प्राकृतिक रंग को कभी नहीं बदल पाता है। मेलानिन की सरंचना को बदलना मुश्किल है। ये उसी तरह समान है, जैसे आपके बाल घुंघराले हैं और बालों को सीधा करने वाले उपकरण का असर कुछ ही देर रहता है और फिर से आपके बाल वैसे ही हो जाते हैं। 

फेयरनेस क्रीम भी कुछ इसी तरह काम करती है, यह आपकी त्वचा की ऊपरी परत को हटा देती है जिससे नीचे की परत ऊपर की ओर आ सके। फेयरनेस क्रीम में हानिकारक ब्लीचिंग होती है, जैसे हाइड्रोक्विनोन। फेयरनेस क्रीम में हाइड्रोक्विनोन की मात्रा कम से कम 3 से 4% होती है, लेकिन किसी-किसी फेयरनेस क्रीम की पैकेट पर किसी भी केमिकल के प्रतिशत का ज़िक्र नहीं होता।

इस तरह आपकी त्वचा पर एलर्जी, कैंसर, एवं किडनी की भी समस्या हो सकती है। हाइड्रोक्विनोन मेलानिन के उत्पादन को रोकने के लिए बहुत बड़ा अवरोध माना जाता है, मतलब यह त्वचा को उन पदार्थों को बनाने से रोकता है जो त्वचा के रंग के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। हाइड्रोक्विनोन त्वचा को न सिर्फ ब्लीच करता है बल्कि उसे गोरा भी बनता है। फेयरनेस क्रीम कुछ देशो में कैंसर होने के जोखिम की वजह से बैन है (जैसे - फ्रांस)।

(और पढ़ें - चेहरे को गोरा करने का नुस्खा)

Anti Acne Cream
₹499  ₹699  28% छूट
खरीदें

आप घर पर खुद से क्रीम बनाकर त्वचा को गोरा कर सकते हैं। वो ऐसे -

दही और शहद

सामग्री -

  1. 1 या आधा कप साधारण दही
  2. 1 चम्मच शहद
  3. 2 चम्मच नींबू जूस
  4. 3 से 4 बादाम
  5. हल्दी चुटकीभर

(और पढ़ें - नींबू के रस के फायदे)

विधि –

  1. सबसे पहले बादाम को मिक्सर में मिक्स कर लें।
  2. अगर आपके पास मिक्सर नहीं है तो आप बाजार से बादाम का पिसा पैकेट भी खरीद सकते हैं, जिसे बादाम का आटा कहा जाता है।
  3. अब इस बादाम के पाउडर को शहद, नींबू जूस, हल्दी और दही के साथ मिला लें। ध्यान रखें कि मिश्रण अच्छे से मिल गया हो।
  4. रोज रात को सोने से पहले इस मिश्रण की थोड़ी मात्रा रोजाना लगाएं। 

 (और पढ़ें – गोरा होने के उपाय

हल्दी और नींबू की क्रीम

सामग्री -

  1. एक चुटकी हल्दी
  2. दो चम्मच बेसन
  3. हैवी क्रीम
  4. नींबू का जूस

(और पढ़ें - बेसन के फायदे)

विधि -

  1. सबसे पहले एक कटोरे में, दो चम्मच बेसन और चुटकीभर हल्दी को डालें।
  2. अब उसमे पांच से दस बूँद नींबू का जूस मिलाएं और पूरे मिश्रण को अच्छे से चला लें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो नींबू जूस की मात्रा को थोड़ा कम कर लें।
  3. अब इस बात को भी सुनिश्चित कर लें कि क्रीम को मिलाने से पहले पूरा मिश्रण अच्छे से मिल जाए।
  4. फिर इसमें क्रीम को मिलाएं, इसे तब तक मिलाएं जब तक आपको एक सही पेस्ट न मिल जाए।
  5. अब क्रीम को चेहरे पर लगाएं या फिर शरीर के किसी भी अंग पर लगाएं।
  6. आप इस क्रीम का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें।

(और पढ़ें - आंखों की झुर्रियों को हटाने के उपाय

चंदन पाउडर और गुलाब जल की क्रीम

सामग्री -

  1. दो चम्मच चंदन पाउडर
  2. दो चम्मच एलोवेरा जेल 
  3. चार चम्मच गुलाब जल
  4. बादाम के तेल की कुछ बूँदें 

(और पढ़ें - गुलाब जल के फायदे)

विधि -

  1. सबसे पहले चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल को एक साथ मिला लें।
  2. फिर चार चम्मच गुलाब जल को उसमे मिलाएं और अब बादाम के तेल को भी उसमें मिला लें।
  3. अब इन सभी मिश्रण को एक साथ मिक्सर में डाल दें। 
  4. फिर जिस क्षेत्र पर क्रीम को लगाना है उस क्षेत्र को क्लीन्ज़र से साफ कर लें, फिर कपड़े से वहां की त्वचा को पोछ लें। 
  5. अब बनाई गयी इस क्रीम को रात को सोने से पहले त्वचा पर लगाएं और रातभर के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  6. इस क्रीम को आप फ्रिज में चार से पांच दिन तक रखकर इस्तेमाल कर सकती हैं।  

(और पढ़ें - झुर्रियों के लिए फेस पैक

चंदन पाउडर और केसर की क्रीम

सामग्री -

  1. 7 से 8 बादाम
  2. आधा कप दही
  3. 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  4. 1 चम्मच चंदन पाउडर
  5. 4-5 बूँद नींबू का जूस
  6. 3 से 4 केसर 

(और पढ़ें - नींबू के छिलके के फायदे)

विधि –

  1. सबसे पहले बादाम को रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
  2. फिर सुबह बादाम को छील लें और एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
  3. फिर इस पेस्ट में दही, हल्दी, नींबू जूस, चंदन पाउडर और केसर मिलाएं।
  4. अब पूरे मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक एक मुलायम पेस्ट तैयार न हो जाये।
  5. इस क्रीम को कंटेनर में डाल लें (आप इसे फ्रिज में एक हफ्ते तक रख कर इस्तेमाल कर सकती हैं)।

(और पढ़ें - काले दाग हटाने के घरेलू उपाय)

जैतून और मुलेठी की क्रीम

सामग्री –

  1. 2 चम्मच जैतून का तेल
  2. 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  3. 1 चम्मच मुलेठी पाउडर
  4. विटामिन ई कैप्सूल्स
  5. 3 चम्मच संतरे का जूस

(और पढ़ें - संतरे के छिलके के फायदे)

विधि –

  1. सबसे पहले जैतून के तेल को एलोवेरा जेल के साथ मिला लें।
  2. फिर इसमें मुलेठी का पाउडर और विटामिन ई का केप्सूल मिलाएं।
  3. अब इस पूरे मिश्रण में तीन चम्मच संतरे का जूस भी मिला लें।
  4. पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इसे त्वचा पर लगाएं।
  5. आप इस क्रीम को सुबह और रात को लगा सकती हैं।

(और पढ़ें – चेहरे के व्हाइटहेड्स को दूर करने का तरीका

नारियल और चंदन की क्रीम

सामग्री –

  1. 2 चम्मच घर की बनी नारियल की क्रीम
  2. 1 चम्मच ग्लिसरीन (और पढ़ें - ग्लिसरीन के फायदे)
  3. 3 से 4 बूँद हल्दी का तेल
  4. 2 चम्मच चंदन का पाउडर

(और पढ़ें - नारियल पानी के फायदे)

विधि –

  1. सबसे पहले नारियल की क्रीम और ग्लिसरीन को एक साथ मिला लें।
  2. फिर इसमें हल्दी का तेल और चंदन पाउडर को भी मिला लें।
  3. पूरे मिश्रण को अच्छे से मिला लें जिससे एक क्रीम तैयार हो सके।
  4. अब इस क्रीम को त्वचा पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें, जिससे त्वचा पर क्रीम अवशोषित हो जाए।
  5. आप इस क्रीम को सुबह में फेस मास्क के तौर पर भी लगा सकते हैं। फिर एक घंटे के बाद चेहरा को धो लें। 

(और पढ़ें - तैलीय त्वचा के उपाय

चिरोंजी और दूध की क्रीम

सामग्री –

  1. दो चम्मच सूरजमुखी के बीज और तीन केसर को तीन चम्मच दूध की क्रीम में दो घंटे के लिए डाले रखें।

(और पढ़ें - दूध कब पीना चाहिए)

विधि –

  1. सबसे पहले सूरजमुखी के बीज और केसर को एक साथ मिक्सर में मिला लें।
  2. मिलाने के बाद एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
  3. इस क्रीम को रात को सोने से पहले चेहरे, गर्दन और पूरे शरीर पर लगाएं।
  4. लगाने के बाद अच्छे से मसाज करें जिससे क्रीम त्वचा में अवशोषित हो जाए।
  5. अब त्वचा को सुबह में गुनगुने पानी से धो लें।

 (और पढ़ें - तैलीय त्वचा के लिए फेस पैक

मुलेठी और दही की क्रीम

सामग्री –

  1. 2 चम्मच जैतून का तेल
  2. 2 चम्मच बादाम का तेल
  3. 2 चम्मच चंदन पाउडर
  4. 1 चम्मच मुलेठी
  5. 2 चम्मच दही
  6. 2 चम्मच गुलाब जल
  7. 1 चम्मच नींबू जूस

(और पढ़ें - नींबू पानी पीने के फायदे)

विधि –

  1. आप सबसे पहले दो चम्मच जैतून के तेल को बादाम के तेल के साथ मिला लें।
  2. अब इसमें चंदन पाउडर और मुलेठी को मिलाएं।
  3. फिर पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें दही, गुलाब जल और नींबू का जूस मिला लें।
  4. पूरी क्रीम को तैयार करने के बाद इसे रूई से त्वचा पर लगाएं।
  5. कुछ घंटे बाद आप त्वचा को धो सकते हैं या इसे लगा हुआ भी छोड़ सकते हैं।
  6. बचे हुए क्रीम को बंद डिब्बे में डालकर फ्रिज में रख दें एवं इसका बाद में उपयोग करें।

(और पढ़ें - तैलीय त्वचा के लिए क्लीन्ज़र

ऐप पर पढ़ें