मुरमुरे चावल से तैयार किये जाने वाला खाद्य पदार्थ होता है। यह एक भारतीय आहार है और इसका व्यापक रूप से सेवन किया जाता है। लेकिन यह अन्य एशिया देशों में भी खाया जाता है। इसे चावल से आसानी से बनाया जा सकता है। इसके अलावा, मुरमुरे का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी हो सकता है। मुरमुरे में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है। यह सफेद चावलों से तैयार किया जाता है। इसलिए यह एक साबुत अनाज नहीं है। 

(और पढ़ें - चावल के पानी के फायदे)

ज्यादातर पश्चिमी देशों में, मुरमुरे का सेवन नाश्ते के रूप में दूध के साथ किया जाता है। इसके अलावा, इसे कम कैलोरी वाले स्नैक्स के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 

आगे इस लेख में पढ़िए मुरमुरे खाने के फायदे और नुक्सान।

  1. मुरमुरे खाने के फायदे - Murmure khane ke fayde
  2. मुरमुरे खाने के नुकसान - Murmure khane ke nuksan

100 ग्राम मुरमुरे में 402 कैलोरी , 0.5 ग्राम फैट, 0.1 ग्राम सैचुरेटेड फैट , 0 एमजी कोलेस्ट्रॉल, 113 एमजी कलियम , 90 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.7 ग्राम आहार फाइबर, 6 ग्राम प्रोटीन, 6 मिलीग्राम कैल्शियम, 25 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 31.7 मिलीग्राम आयरन, 0.1 मिलीग्राम पाइरोडॉक्सिन (विटामिन बी 6) पाया जाता है। इसलिए यह स्वास्थ्य गुणों से भरपूर एक भोजन माना जाता है। तो आइये जानते हैं इसके लाभों के बारे में - 

मुरमुरे का सेवन बढ़ाएं एनर्जी का स्तर - Murmure ka sewan badhayen energy ka star

मुरमुरे में कार्बोहाइड्रेट की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है जो आपके ऊर्जा के स्तर को तुरंत बढ़ाने में मदद कर सकती है। यह आपको ऊर्जावान रखने और अपनी दैनिक कार्यों को बढ़ाने में मदद करने के लिए एक ईंधन के रूप में कार्य कर सकता है। इसमें सागो राइस के समान ही लाभ पाए जाते है।

(और पढ़ें - थकान दूर करने के लिए क्या खाएं)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

मुरमुरे के फायदे रखें पाचन को स्वस्थ - Murmure ke fayde rakhen paachan ko swasth

मुरमुरे में आहार फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।  जो आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। इसलिए यह आँतों के कार्यों को सुधारने में मदद करता है। और इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म में भी सुधार करता है।

(और पढ़ें - पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय)

मुरमुरे खाने के फायदे कब्ज के लिए - Murmure khane ke fayde kabj ke liye

मुरमुरे आँतों के बेहतर कार्य के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए यह कब्ज और नकसीर को रोकने में मदद कर सकता है।

(और पढ़ें - कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय)

मुरमुरे खाने के लाभ बनायें हड्डियों को मजबूत - murmure khane ke labh banayen haddiyon ko majboot

मुरमुरे में विटामिन डी, विटामिन बी2 और विटामिन बी1 की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, मुरमुरे में कैल्शियम, लौह और फाइबर भी होता है। इसलिए यदि आप मुरमुरे का सेवन करते हैं तो यह आपके दांतों और हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। जिसके कारण यह ऑस्टियोपोरोसिस से बचने में भी मदद कर सकता है।

(और पढ़ें - हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जूस रेसिपी)

पफड राइस फॉर ब्लड प्रेशर - Puffed Rice for Blood Pressure

मुरमुरे में सोडियम की बहुत कम मात्रा पाई जाती है। जिस कारण यह ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए, उचित मात्रा में मुरमुरे का सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर से बचा जा सकता है। यह हार्ट अटैक जैसे रोगों को भी रोकने में मदद कर सकता है।

(और पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं)

मुरमुरा खाने के फायदे दिमाग के लिए - Murmure khane ke fayde dimag ke liye

मुरमुरों में न्यूरोट्रांसमीटर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए मुरमुरे के सेवन से मस्तिष्क तंत्रिका को उत्तेजित करने में मदद मिल सकती है। मुरमुरे खाने से मस्तिष्क के विकास और ज्ञान से जुड़े कार्यों में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

(और पढ़ें - दिमाग तेज करने के लिए क्या खाये)

इम्युनिटी को मजबूत करें मुरमुरा खाकर - Immunity ko majboot karen murmura khaakar

मुरमुरे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने और संक्रमण के जोखिम को रोकने के लिए लाभकारी होते हैं। ये बादाम से तैयार चाय के समान ही लाभकारी होते हैं जो शरीर को मुक्त कणों के प्रभाव से बचाने में मदद करते हैं। यह बढ़ती उम्र के लक्षणोंको भी कम करने में मदद करते हैं।

(और पढ़ें - रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए क्या खाएं)

मुरमुरे फॉर वेट लॉस - murmure for weight loss

मुरमुरे का सेवन करने के बाद आपको जल्दी से भूख नहीं लगती है। जिसके कारण आप बार खाने से बच जाते हैं। इसलिए जो लोग अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं उन्हें इसे अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए। आप मुरमुरे के साथ कुछ अन्य अनाज का भी सेवन कर सकते हैं। जिसके कारण यह वजन कम करने में बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं

विटामिन्स का अच्छा स्रोत है मुरमुरे - Vitamins ka achha strot hai murmure

मुरमुरे विटामिन्स और खनिज में परिपूर्ण पाए जाते हैं। मुरमुरे में विटामिन बी और लौह जैसे मुख्य तत्व भी काफी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, यह अन्य खनिज और विटामिन्स में भी समृद्ध है। इसलिए एक कप मुरमुरे का सेवन करने से आपको दैनिक रूप का 25 प्रतिशत आयरन और 24 प्रतिशत थियामिन मिल सकता है। 

(और पढ़ें - विटामिन की कमी)

मुरमुरे करें त्वचा की देखभाल - murmure karen tvcha ki dekhbhal

मुरमुरे त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। आप मुरमुरे पाउडर त्वचा पर उपयोग कर सकते हैं। इसमें अरंडी के तेल के बराबर ही गुण होते हैं। इसलिए मुरमुरा पाउडर एक्जिमा या मुँहासे जैसे त्वचा रोगों के लिए एक प्रभावी दवा के रूप में उपयोग किया जा सकता है। 

यह त्वचा को स्मूथ और मुलायम बनाने में मदद करता है। कुछ लोग मुरमुरे पाउडर का उपयोग साबुन के रूप में भी करते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह त्वचा की जलन को शांत कर सकता है। इस प्रकार यह त्वचा की कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

(और पढ़ें - पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय)

  1. बहुत अधिक मात्रा में मुरमुरे का सेवन डायबिटीज का कारण बन सकता है। क्योंकि चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, इसलिए, यह रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा सकता है। सीमित मात्रा में ही इसका उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा, डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को चावल ना खाने की सलाह दी जाती है।
  2. मुरमुरे में कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इसलिए इसके अधिक सेवन से मोटापा हो सकता है। इसलिए मात्रा में ही सेवन करें।

    अब डायबिटीज का सही इलाज myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट के साथ। ये आपके रक्त शर्करा को संतुलित करते हैं और स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाते हैं। आज ही आर्डर करें
ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ