अवियल, केरल राज्य की डिश है जिसमें अलग-अलग सब्जियों, दही और नारियल को मिलाकर एक स्वादिष्ट पकवान बनाया जाता है। वैसे तो इसे बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन इसमें मुख्य रूप से कद्दू, खीरे और नारियल का उपयोग होता है। अवियल में नमक-मिर्च व अन्य मसाले डालकर इसे स्वादिष्ट बनाया जाता है। अगर आप रोजाना एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और अब आप कुछ स्वादिष्ट व सेहतमंद खाना चाहते हैं, तो अवियल आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इस लेख में हमने आपको अवियल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री, बनाने का तरीका और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बताया है।

संक्षेप में  
तैयारी करने का समय 5 मिनट
बनाने का समय 15 मिनट
कुल समय 20 मिनट
कितने लोगों के लिए है ये रेसिपी चार लोग
कहां की है ये डिश केरल
कब खाएं खाने में
टाइप वेज (शाकाहारी)
एक कप अवियल में कैलोरी 183Kcal

(और पढ़ें - लिट्टी चोखा बनाने की विधि)

  1. अवियल बनाने के लिए सामग्री - Ingredients for making aviyal in hindi
  2. अवियल बनाने की विधि - How to make aviyal in hindi
  3. अवियल को परोसने का तरीका - How to serve aviyal in hindi
  4. अवियल में मौजूद पोषक तत्वों की जानकरी - Nutritional information of aviyal in hindi
  5. अवियल बनाने के लिए कुछ टिप्स - Tips for making aviyal in hindi
  6. अवियल को हैल्दी बनाने का तरीका - How to make aviyal healthy in hindi
  7. अवियल बनाने की वीडियो - Aviyal recipe video in hindi

अवियल बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी:

इस सामग्री से आप चार लोगों के लिए अवियल बना सकते हैं।

(और पढ़ें - कच्चे केले के फायदे)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

अवियल बनाने का तरीका नीचे दिया गया है:

पेस्ट तैयार करने के लिए:

  1. अवियल बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी लें।
  2. मिक्सी में लाल मिर्च पाउडर, नारियल, हरी मिर्च, जीरा और चार चम्मच पानी डालकर पीस लें।
  3. इन्हें तब तक पीसें जब तक इनका पेस्ट न बन जाए। अगर आपको पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो, तो इसमें थोड़ा और पानी डालें।

(और पढ़ें - नारियल की चटनी बनाने की विधि)

सब्जियां तैयार करने के लिए:

  1. सब्जियों को एक बर्तन में डालकर उन्हें हलके गरम पानी में भिगोकर रख दें। इससे उनमें मौजूद धूल-मिट्टी व अशुद्धियां निकल जाएंगी। पानी में चुटकी भर हल्दी भी डाल दें।
  2. इसके बाद सब्जियों को पानी में धो लें और फिर उन्हें लंबा-लंबा काट लें।

(और पढ़ें - मिक्स वेज रेसिपी)

अवियल बनाने के लिए:

  1. एक कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर गरम कर लें।
  2. कड़ाही में पानी डालकर इसके उबलने तक गरम कर लें।
  3. अब इसमें काटी गई सब्जियां और हल्दी डालें। (और पढ़ें - हल्दी और गर्म पानी के फायदे)
  4. कड़ाही में नमक डालें और सब चीजें आपस में अच्छे से मिला लें।
  5. जब सब्जियां मुलायम हो जाएं और अच्छे से पक जाएं, तो इसमें पहले बनाया गया पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें।
  6. अब कड़ाही को ढक्कन या प्लेट से ढक दें।
  7. इसे थोड़ी देर और पकने दें जब तक सब्जियों में पेस्ट अच्छे से घुल न जाए।
  8. अब कड़ाही में दही डालकर सब कुछ अच्छे से मिला लें।
  9. सब कुछ अच्छे से मिलाने के लिए इसे दो मिनट तक और पकने दें।
  10. अब आपका अवियल परोसने के लिए बिलकुल तैयार है।

(और पढ़ें - डोसा कैसे बनाते हैं)

अवियल को परोसने के लिए इसके ऊपर नारियल तेल व कढ़ी पत्ते डालें। इसे चावल के साथ गरम-गरम परोसें। आप अवियल को किसी भी दक्षिणी भारत की डिश के साथ भी खा सकते हैं।

(और पढ़ें - इडली बनाने की विधि)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

अवियल में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी नीचे दी गई है। ये पोषक तत्व करीब एक कप अवियल के आधार पर है:

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी 183Kcal
फैट 11 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 4 मिलीग्राम
सोडियम 433 मिलीग्राम
कार्बोहायड्रेट 32 ग्राम
प्रोटीन 6 ग्राम
नेचुरल शुगर 5 ग्राम

(और पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय)

अवियल बनाने के लिए नीचे दी गई टिप्स आपके काम आ सकती हैं:

  • अवियल को गाढ़ा बनाने के लिए इसमें पानी की मात्रा कम कर दें।
  • अवियल का स्वाद तब बेहतर आता है अगर इसमें मसाले हों।
  • दही को कड़ाही में डालने से पहले अच्छे से फेंट लें। आप चाहें तो गैस को बंद करके भी दही कड़ाही में डाल सकते हैं, नहीं तो दही की गांठें बन सकती हैं। (और पढ़ें - रात को दही खाना चाहिए या नहीं)
  • अगर आप अवियल में कच्चे आम का प्रयोग कर रहे हैं, तो इसमें दही का इस्तेमाल न करें।
  • नारियल के तेल को डालना न भूलें, इससे अवियल का स्वाद बढ़ेगा। (और पढ़ें - नारियल के दूध के फायदे)
  • अगर आपको अवियल को ज्यादा गाढ़ा बनाना है, तो पेस्ट बनाते समय उसमें दो चम्मच भीगी चना दाल या चावल भी पीस लें।

(और पढ़ें - ब्राउन राइस या वाइट राइस: क्या खाना है बेहतर)

अवियल पहले से ही बहुत सेहतमंद होता है, हालांकि आप नीचे दिए गए तरीके से इसे और हैल्दी बना सकते हैं:

(और पढ़ें - ओट्स कैसे बनाये)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Energy & Power Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शारीरिक व यौन कमजोरी और थकान जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Power Capsule For Men
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

अवियल बनाने के लिए इस वीडियो को देखें।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ