एलोपेसिया - Alopecia in Hindi

Dr. Nadheer K M (AIIMS)MBBS

February 02, 2019

August 24, 2023

एलोपेसिया
एलोपेसिया

एलोपेसिया क्या है?

हर महिला और पुरुष के लिए रोजाना करीब 100 बाल झड़ना आम बात है। कुछ मामलों में हेयर फॉल बेहद गंभीर होता है। एलोपेसिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें बाल सामान्य से ज्यादा झड़ते हैं। एलोपेसिया के लक्षण इस प्रकार हैं:

  • एलोपेसिया एरीटा में बाल सिर की त्वचा पर जगह-जगह से झड़ने लगते हैं, आमतौर पर जब बाल झड़ते हैं तो सिर की त्वचा पर गोल आकार के पैचेस पड़ने लगते हैं।   
  • एलोपेसिया टोटलिस में बाल सिर की त्वचा से पूरी तरह से झड़ जाते हैं।
  • एलोपेसिया यूनिवर्सलिस में आपके शरीर के बाल भी झड़ने लगते हैं।

वैसे झड़े हुए बाल फिर से आ सकते हैं, लेकिन अगर ऊपर बताई गई समस्याओं में से आपको कोई भी परेशानी हैं तो बाल आने के बाद फिर से भी झड़ सकते हैं।  

(और पढ़ें - बाल झड़ने के कारण)

एलोपेसिया के लक्षण - Alopecia Symptoms in Hindi

एलोपेसिया के अलग-अलग रूपों में इसके भिन्न-भिन्न लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे:

  • एलोपेसिया एरीटा में आमतौर पर जब बाल झड़ते हैं तो सिर की त्वचा पर गोल आकार के पैचेस पड़ने लगते हैं। जब आप सुबह उठते हैं तो सुबह तकिए पर भी अत्यधिक मात्रा में झड़े हुए बाल दिखाई देते हैं। बाल कहीं से ज्यादा झड़ते हैं तो कहीं से कम झड़ते हैं जिस वजह से आपको उन जगहों पर बाल न होने की कमी महसूस होती है। सिर की त्वचा से बालों का झड़ना आम बात है, हालांकि एलोपेसिया की समस्या आंखों की पलकों, भौहें या दाढ़ी जैसी जगहों पर भी देखने को मिलती है। इसमें खोपड़ी के पीछे के हिस्से वाले बाल भी झड़ते हैं। (और पढ़ें - दाढ़ी बढ़ाने के उपाय)
  • एलोपेसिया टोटलिस में बाल सिर की त्वचा से पूरी तरह से झड़ जाते हैं।
  • जिन लोगों को एलोपेसिया यूनिवर्सलिस होता है उनके शरीर के बाल भी झड़ने लगते हैं। (और पढ़ें - बाल लंबे करने के लिए क्या खाएं)
  • कभी-कभी एलोपेसिया नाखूनों को भी प्रभावित करता है और इससे नाखून बदसूरत, रूखे या बीच में से टूटने लगते हैं। एलोपेसिया का असर पहले नाखूनों पर देखने को मिलता है।

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के उपाय)

एलोपेसिया के कारण - Alopecia Causes in Hindi

एलोपेसिया क्यों होता है?

एलोपेसिया की समस्या अनुवांशिक स्थिति की वजह से भी होती है और इसे ऑटोइम्यून डिसीस (Autoimmune disease) में वर्गीकृत किया गया है। इसका मतलब है कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बालों पर हमला करना शुरू कर देती है। परिणामस्वरूप, बाल अत्यधिक झड़ना शुरू हो जाते हैं।

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के लिए तेल)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

एलोपेसिया की जांच - Diagnosis of Alopecia in Hindi

एलोपेसिया का निदान आमतौर पर डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा होता है। एलोपेसिया का निदान कई अन्य तरीकों से भी किया जा सकता है, जैसे:

(और पढ़ें - बाल टूटने से कैसे रोकें)

एलोपेसिया का इलाज - Alopecia Treatment in Hindi

एलोपेसिया के लिए अभी कोई सटीक इलाज नहीं मिल पाया है। आमतौर पर बाल बढ़ने का अपना एक समय होता है और इस तरह बाल धीरे-धीरे बढ़ते रहते हैं। कभी-कभी बाल तेजी से भी बढ़ने लगते हैं। बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए डर्मटोलॉजिस्ट निम्नलिखित इलाज करवाने की सलाह देते हैं:

  • कॉर्टिकॉस्टेरॉइड्स प्रतिरक्षा प्रणाली को दबा देते हैं। ऐसा उस जगह पर या तो क्रीम लगाकर या फिर लोशन लगाकर या फिर प्रभावित जगहों पर इंजेक्शन लगाकर किया जाता है। इस समस्या के लिए दवाइयां भी उपलब्ध हैं लेकिन इन दुष्प्रभावों के कारण इन्हें नही दिया जाता। (और पढ़ें - दवाई का दुरूपयोग का इलाज)
  • एन्थ्रालीन एक मेडिसिन है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। यह बेहद प्रभावी है और इसे बालों को धोने से एक घंटा पहले सिर की त्वचा पर लगाया जाता है। (और पढ़ें - प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर)
  • मिनोक्सिडिल का इस्तेमाल बालों को बढ़ाने के लिए किया जाता है और इसे आप सिर की त्वचा, दाढ़ी या भौहें पर लगा सकते हैं। यह महिलाओं और पुरुषों साथ ही बच्चों के लिए सुरक्षित होता है। इसका इस्तेमाल आप पूरे दिन में दो बार सकते हैं। (और पढ़ें - आइब्रो को घना करने का उपाय)
  • डिफेंसिप्रोन एक तरह की दवा है जो कहीं-कहीं गंजापन के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस दवाई को वहां लगाने से एक प्रकार का रिएक्शन होता है और उस रिएक्शन से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली सफेद रक्त कोशिकाओं को भेजती है। इस प्रक्रिया में, बालों की रोम सक्रीय होती है और इस तरह बालों का झड़ना रुक जाता है।     

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के शैम्पू

Biotin Tablets
₹699  ₹999  30% छूट
खरीदें


संदर्भ

  1. National Institutes of Health; National Institute of Arthritis and Musculoskeletal and Skin Diseases. [Internet]. U.S. Department of Health & Human Services; Alopecia Areata.
  2. National Institutes of Health; National Institute of Arthritis and Musculoskeletal and Skin Diseases. [Internet]. U.S. Department of Health & Human Services; Alopecia Areata.
  3. National Institutes of Health; National Institute of Arthritis and Musculoskeletal and Skin Diseases. [Internet]. U.S. Department of Health & Human Services; Alopecia Areata.
  4. C. Herbert Pratt et al. [internet]. Nat Rev Dis Primers. Author manuscript; available in PMC 2017 Aug 28. PMID: 28300084
  5. National Institute of Health and Family Welfare. Alopecia (hair loss). Government of India. [internet]
  6. American Academy of Dermatology. Rosemont (IL), US; ALOPECIA AREATA: DIAGNOSIS AND TREATMENT
  7. American Academy of Dermatology. Rosemont (IL), US; ALOPECIA AREATA: SIGNS AND SYMPTOMS
  8. American Academy of Dermatology. Rosemont (IL), US; ALOPECIA AREATA: OVERVIEW

एलोपेसिया के डॉक्टर

Dr. Rohan Das Dr. Rohan Das ट्राइकोलॉजी
3 वर्षों का अनुभव
Dr. Nadim Dr. Nadim ट्राइकोलॉजी
7 वर्षों का अनुभव
Dr. Sanjeev Yadav Dr. Sanjeev Yadav ट्राइकोलॉजी
7 वर्षों का अनुभव
Dr. Swadesh Soni Dr. Swadesh Soni ट्राइकोलॉजी
10 वर्षों का अनुभव
डॉक्टर से सलाह लें

शहर के ट्राइकोलॉजिस्ट खोजें

  1. जयपुर के ट्राइकोलॉजिस्ट

एलोपेसिया की ओटीसी दवा - OTC Medicines for Alopecia in Hindi

एलोपेसिया के लिए बहुत दवाइयां उपलब्ध हैं। नीचे यह सारी दवाइयां दी गयी हैं। लेकिन ध्यान रहे कि डॉक्टर से सलाह किये बिना आप कृपया कोई भी दवाई न लें। बिना डॉक्टर की सलाह से दवाई लेने से आपकी सेहत को गंभीर नुक्सान हो सकता है।