क्या आप के लिए भी सुबह सुबह उठना मुश्किल हो जाता है ? लेकिन चिंता मत कीजिए, आप अकेले नहीं है जो इस समस्या का सामना कर रहे हैं। ज्‍यादातर लोगों के लिए सुबह जल्‍दी उठना पहाड़ तोड़ने के बराबर होता है। शायद आपने खुद भी यह महसूस किया होगा कि उतनी नींद रात में नही आती है जितनी उससे कहीं ज्‍यादा अलार्म बंद करने के बाद आती है। हम में से अधिकांश को सुबह जल्दी उठने में कठिनाई का अनुभव होता है, इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे भारी भोजन, तंग शिड्यूल, अशान्त और अनुचित नींद आदि।

इस समस्या के सही समाधान के लिए आपको ब्रह्मा मुहूर्त में जागना चाहिए, रात्रि के अंतिम पहर को ब्रह्मा मुहूर्त(सुबह 4 से 5 बजे के बीच उठना) कहते हैं, यह समय निंद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम होता है। यह सूर्य की लय के साथ आपके शरीर के समन्वयन (coordination) में मदद करता है।

नीचे कुछ आयुर्वेदिक सुझाव बताएं गए हैं, जो आपको सुबह जल्दी उठने और ताजा महसूस कराने के लिए मदद कर सकते हैं -

  1. सुबह जल्दी उठने के उपाय - Subah jaldi uthne ka tarika in hindi
  2. सुबह जल्दी उठने के फायदे - Health Benefits of Waking Up Early in The Morning in Hindi

सुबह जल्दी जागने का उपाय रखें खुद पर विश्वास

अक्सर, हम जो चाहते हैं उसको प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं और इस विफलता का कारण, हमारे अंदर विश्वास की कमी का होना है। हमें समझना चाहिए कि कुछ भी असंभव नहीं है और सुबह जल्दी उठना कोई मुश्किल काम नही है। शुरू में थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन एक बार आदत बन गई, तो कुछ भी असंभव नही होगा।

Joint Pain Oil
₹494  ₹549  10% छूट
खरीदें

सुबह जल्दी उठने के लक्ष्य के साथ समझौता ना करें

हालांकि प्रारंभ में, सुबह उठने के समय के साथ तालमेल(अड्जस्ट करने) बनाने के लिए कुछ समय लगता है, लेकिन अपने लक्ष्य के साथ समझौता ना करें क्योंकि एक बार जब आप यह चक्र तोड़ देते हैं, तो अंततः यह एक आदत बन जाती है।

सुबह उठने का समय तय करें

यह जल्दी उठने के समय के लिए अभ्यस्त होने को संदर्भित (referencing)करता है। उदाहरण के लिए, यदि आप आम तौर पर सुबह 7 बजे जागते हैं तो, सुबह 5 बजे उठने का लक्ष्य ना बनाएं। धीरे धीरे शुरूवात करें। आप सबसे पहले 6:15 बजे, फिर 5:30 बजे उठने पर अपना लक्ष्य शुरू कर सकते हैं।

सुबह उठने के बाद बनाएं बिस्तर से दूरी

जागने के बाद भी बिस्तर पर रहना, आपको फिर से सोने के लिए मज़बूर कर सकता है। इसलिए बिस्तर पर रहने के लिए बहाने बनाने से बचें और जल्द से जल्द बिस्तर से दूर होने की कोशिश करें।

सुबह जल्दी उठने का तरीका है ठंडे पानी से स्नान

ठंडे पानी से स्नान आपकी चेतनता (consciousness) को जगाने, आपको अधिक सतर्क बनाने और आपकी एकाग्रता बढ़ाने में मदद करेगा।

(और पढ़ें – ठंडे पानी से नहाने के फायदे)

सुबह उठने का उपाय अलार्म को रखें बिस्तर से दूर

अपने अलार्म को बिस्तर के पास ना रखना, सुबह उठने का सबसे अच्छा तरीका है। अगर हम अलार्म को बिस्तर के पास रखते हैं तो ऐसे में हम अलार्म बटन को बंद करके, फिर से वापिस सो जाते हैं। इसलिए अपने अलार्म को अपने बिस्तर से दूर रखें, क्योंकि जब सुबह अलार्म बजेगा तो आप बिस्‍तर से उठकर उसे बंद करना पड़ेगा और जिससे आपकी नींद खुल जाएगी।

सुबह उठने के लिए पिएं रात को पानी

वैसे सोने से पहले और नींद के दौरान बहुत ज़्यादा पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है, लेकिन पानी का एक गिलास पीने से कोई नुक़सान भी नही होगा। बल्कि यह आपके मूत्राशय के कार्यों में मदद करेगा और आपको मूत्र त्याग(पेशाब करने) के लिए जल्दी उठने में भी मदद करेगा। किंतु अगर आप मधुमेह रोगी है या बार बार पेशाब जाने वाली समस्या से ग्रस्त है तो इस उपाय को ना करें।

(और पढ़ें – शरीर में पानी की कमी के 10 महत्वपूर्ण संकेत)

सुबह जल्दी उठने का तरीका रात के समय हल्का भोजन

रात के समय भारी खाना खानें से बचें। मिठाई और ज़्यादा तेल वाला भोजन करने से आप भारी और आलसी महसूस करेंगे। एक हल्का भोजन आपके पेट को ठीक रखता है और आपको सुबह जल्दी उठाने में भी मदद करता है।

(और पढ़ें – खूबसूरत त्वचा के लिए आहार)

सुबह जल्दी उठने की आदत के लिए मोबाइल टैब से दूर रहें

मोबाइल फोन, टैब या लैपटॉप और टीवी आदि उपकरण आपके सुबह जल्दी उठने में बाधा होते हैं। ये आपके सोने के समय में देरी का कारण बनते हैं जिससे आप सुबह देर तक सोते रहते हैं, तो संभवत आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। इसलिए सोने से पहले इन उपकरणों का उपयोग कम से कम करें और जल्दी सोने की कोशिश करें।

सुबह जल्दी उठना कई लोगों के लिए बहुत मुश्किल काम है लेकिन सुबह जल्दी उठना आपके स्वास्थ्य, मन और सम्पूर्ण शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसलिए आलस छोड़ें और सुबह जल्दी उठने का लाभ प्राप्त करें।

सुबह उठने से लाभ होता है अवसाद में - Waking up early in the morning reduces depression in hindi

द साइकाइट्री एंड क्लीनिकल न्यूरोसाइंस में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि रात को ज्यादा देर जागने वालों में सुबह जल्दी उठने वालों की तुलना में तीन गुना अधिक अवसाद का अनुभव करने की संभावना होती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक रात को ज्यादा देर जागने वाले नकारात्मक विचारों और चिंता से ग्रस्त होते हैं जिससे डिप्रेशन हो सकता है। देर से उठकर आप कभी भी उस समय को नहीं पकड़ पाएंगे जो आपने सो कर खो दिया है और आपको लगेगा कि आपका जीवन नियंत्रण से बाहर जा रहा है। जो लोग देर से उठते हैं, उनमें हमेशा आत्मविश्वास कम होता है क्योंकि वे समय के अभाव के कारण किसी भी काम को करने के लिए पहले से बेहतर योजना नहीं बना पाते हैं। अंत में जब वे सोने जाते हैं तो उनको कभी भी संतोष महसूस नहीं होता है। इससे उन्हें अवसाद हो सकता है। 

(और पढ़ें – अवसाद या डिप्रेशन के घरेलू उपचार)

सुबह जल्दी उठने से लाभ अच्छी नींद के लिए - Jaldi uthne ke fayde for better sleep in hindi

जब आप सुबह जल्दी उठते हैं और अपने दैनिक काम की शुरूआत करते हैं तो आप दिन के अंत में अपने आपको बहुत अधिक थका हुआ महसूस करते हैं जिसके कारण आप बिस्तर पर जल्दी जाते हैं। इससे आपका सोने और उठने का एक समय बन जाता है और यह आपके नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करता है। 

(और पढ़ें – नींद ना आने के आयुर्वेदिक उपाय)

सवेरे जल्दी उठने के फायदे हैं प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में - Early risers are more productive in hindi

सुबह पूरे दिन का सबसे अधिक प्रोडक्टिव समय होता है क्योंकि रात के दौरान आपके मस्तिष्क को आराम मिलता है। सुबह आप मानसिक रूप से तेजी से सोचते हैं और अधिक एकाग्रित होते हैं। यदि आप जल्दी सोने और जल्दी उठने के नियम का पालन करें तो आप अपने महत्वपूर्ण कामों को आधे दिन में ही खत्म कर लेंगे। 

(और पढ़ें – मेटाबोलिज्म बढ़ाने के लिए कैसा होना चाहिए आपके सुबह का रूटीन)

सुबह जल्दी उठकर होता है खुशी का एहसास - Waking up early makes you happier in hindi

वैसे तो हम सुबह कसरत के बाद अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं जिससे हम पूरे दिन खुश रह सकते हैं, वहीं जल्दी उठने से आप अधिक सकारात्मक और अपने काम के प्रति अधिक आत्मविश्वास का अनुभव करते हैं जिससे हमें काफी खुशी महसूस होती है। द जर्नल इमोशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग जल्दी उठते थे, उन लोगों की दैनिक दिनचर्या सूर्योदय और सूर्यास्त के साथ जुड़ी थी और उनके अनुसार यही कारण था कि वे देर से उठने वालों की तुलना में अधिक खुश रहते थे। 

(और पढ़ें – मूड को अच्छा बनाने के लिये खाएं ये सूपरफूड)

सुबह जल्दी उठने के लाभ व्यायाम के लिए - Wake up early morning good for exercise in hindi

जो लोग देर से उठते हैं, उन्हें शिकायत रहती है कि उन्हें व्यायाम करने का समय नहीं मिल पाता है। सुबह जल्दी उठना और व्यायाम या योग अभ्यास करना अपने दिन को शुरू करने और स्वयं को ताज़ा रखने का सबसे अच्छा तरीका होता है। 

(और पढ़ें – आयुर्वेद मानता है कि व्यायाम करना इन परिस्तिथियों में सेहत के लिए ठीक नहीं)

सुबह जल्दी उठने के फायदे ऊर्जावान बनाने में - Wake up early and feel energetic in hindi

आयुर्वेद के सिद्धांत सूर्योदय से एक घंटे पहले उठने की सलाह देते हैं ताकि सूर्य की ताल के साथ आपका शरीर चक्र चल सके। इस समय को आयुर्वेद में ब्रह्म मुहूर्त भी कहा जाता है। यह एक शुभ समय माना जाता है, जहां शरीर के ऊर्जा स्तर में महत्वपूर्ण बदलाव होता है। इस समय आसपास का वातावरण शांतिपूर्ण होता है। यह सकारात्मक कंपन उत्पन्न करता है और अच्छी नींद के बाद एक सुकून की भावना देता है। इस प्रकार आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं। 

(और पढ़ें – ये 7 प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक रखेंगी आपको जिम के दौरान ऊर्जावान)

सुबह जल्दी उठने की आदत करती है तनाव कम - Waking up early causes less stress in hindi

ज्याद सोना या देर से उठना आपके लिए हानिकारक होता है। जब आप देर से उठते हैं तो हर चीज़ हरबड़ी में करते हैं और चिंता और तनाव से घिर जाते हैं। आप अपनी नौकरी या कॉलेज जाने के लिए बहुत जल्दी में होते हैं। आप नाश्ता करना भी छोड़ देते हैं क्योंकि आपने पहले ही बहुत अधिक सो कर अपना समय बर्बाद कर लिया होता है। देर से उठने से आपके दिन के सभी कार्य देर से होने लगते हैं। यहां तक की आपके पूरे दिन के भोजन का कार्यक्रम बिगड़ जाता है। आप देर से घर पहुंचते हैं और देर से सोने जाते हैं। देर से उठने के कारण आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ बैठने का समय नहीं मिलता है। आप थका हुआ भी महसूस करते हैं। (और पढ़ें –  तनाव के घरेलू उपचार)

यह चक्र चलते रहता है और आपको देर से उठने की आदत पड़ जाती है जिसके कारण शारीरिक और मानसिक तनाव पैदा हो जाता है। इस लिए जल्दी उठें और इस चक्र को समाप्त करें। इससे आप अपने दिन को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

सुबह जल्दी जागने के फायदे जानें

कोई भी कार्य करने से पहले उसके लाभों को जानना, आपके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको और अधिक प्रेरित करता है। इस प्रकार, सुबह जल्दी उठने के लाभों के बारे में जानें, उदाहरण के लिए कैसे सुबह जल्दी उठना एक स्वस्थ शरीर और मन के लिए फायदेमंद है।

संदर्भ

  1. Sue K. Adams, Jennifer F. Daly, Desireé N. Williford. Adolescent Sleep and Cellular Phone Use: Recent Trends and Implications for Research . Health Serv Insights. 2013; 6: 99–103. PMID: 25114565
  2. Exelmans L, Van den Bulck J. Bedtime mobile phone use and sleep in adults. Soc Sci Med. 2016 Jan;148:93-101. PMID: 26688552
  3. Amra B et al. The association of sleep and late-night cell phone use among adolescents. J Pediatr (Rio J). 2017 Nov - Dec;93(6):560-567. PMID: 28257717
  4. Butt MS, Sultan MT. Coffee and its consumption: benefits and risks. Crit Rev Food Sci Nutr. 2011 Apr;51(4):363-73. PMID: 21432699
  5. Benjamin Gardner et al. Making health habitual: the psychology of ‘habit-formation’ and general practice. Br J Gen Pract. 2012 Dec; 62(605): 664–666. PMID: 23211256
  6. Thomas Schäfer et al. The psychological functions of music listening . Front Psychol. 2013; 4: 511. PMID: 23964257
  7. Jun Kohyama. Early rising children are more active than late risers . Neuropsychiatr Dis Treat. 2007 Dec; 3(6): 959–963. PMID: 19300634
  8. Hu Y et al. GWAS of 89,283 individuals identifies genetic variants associated with self-reporting of being a morning person.. Nat Commun. 2016 Feb 2;7:10448. PMID: 26835600
ऐप पर पढ़ें