क्या आप एक विशेष समय पर हर रात बार-बार जागते हैं? आप शायद इसके लिए अलग-अलग चीजों को दोष देते होंगे, लेकिन वास्तव में ऐसा आपके शरीर की ऊर्जा के कारण होता है, जिसके बारे में आप अब तक अनजान हैं। आइये हम आपको बताते हैं इसकी सही वजह और इसका बेहतर समाधान भी।

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो लिंक पर क्लिक कर अनिद्रा का इलाज जानें।

प्राचीन चीनी औषधीय विधियों के अनुसार, शरीर के ऊर्जा मेरिडियन जो एक घड़ी प्रणाली से भी जुड़े होते हैं, के कारण आप हर रात एक निश्चित समय में जागते हैं। अलग-अलग समय पर नींद से जागने की वजह आपके शरीर के कुछ हिस्सों से संबंधित ऊर्जा का कमजोर या अवरुद्ध होना है।

यहा विभिन्न समय अंतराल मे जागने के कारण और उपाय की जानकारी दी जा रही है जो आपके लिए लाभदायक होगी। कृपया ध्यान दें - कुछ लोगों का रोज निश्चित समय पर जागने का नियम होता है, यहां बताई जा रही बातें उन लोगों पर लागू नहीं होती हैं।

(और पढ़ें - नींद न आने के लक्षण, कारण और इलाज)

  1. 9:00 PM To 11:00 PM
  2. 11:00 PM To 1:00 AM
  3. 1:00 AM To 3:00 AM
  4. 3:00 AM To 5:00 AM
  5. 5:00AM To 7:00 AM
  6. सारांश

यह ज्यादातर लोगों के लिए सोने का का समय है। अगर आप इन घंटों में सो नहीं पा रहे हैं, तो ऐसा दिन के तनाव और चिंताओं के कारण है। आपको यह भी लग सकता है कि आपके डरावने या चिंतित विचार और अधिक बढ़ रहे हैं। आप को डर या असुरक्षा महसूस हो सकती हैं। यदि आप बीमार हैं तो आप इस समय और भी मजबूत लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं।

यदि आपको इन घंटों के दौरान सोने में परेशानी हो रही है, तो ऐसे सकारात्मक मंत्रों को पढ़ने का प्रयास करें जो आपको सुरक्षित और संरक्षित महसूस करवाते हैं। अपने शरीर को शांत करने और बेहतर नींद के लिए हर दिन सोने से पूर्व ध्यान करें।

अनिद्रा से छुटकारा पाने और अच्छी नींद के लिए Melatonin Sleep Support Tablets का उपयोग करें -
Sleeping Tablets
₹494  ₹549  10% छूट
खरीदें

इस समय पित्ताशय (गाल ब्लैडर) का ऊर्जा मेरिडियन सक्रिय होता है। आप इस समय भावनात्मक निराशा से गुजर रहे हैं। इस मेरिडियन में अवरुद्ध ऊर्जा संभवतः यह संकेत दे रही है कि आप स्वयं के प्रति या अन्य लोगों के प्रति बहुत अधिक जजमेन्टल हो रहे हैं। यदि आप आपके किसी प्रिय द्वारा निराश किये गए हैं, तो आप इस समय ट्रिगर महसूस कर सकते हैं। अच्छी तरह से सोने के लिए माफी और आत्म-स्वीकृति का अभ्यास करें।

लिवर के साथ जुड़े ऊर्जा मेरिडियन की वजह से आप इस समय जागते हैं। यह क्रोध और यांग ऊर्जा (श्वेत ऊर्जा के लिए प्रयुक्त चाइनीज़ शब्द) से संबंधित है। लिवर मेरिडियन में रुकावट क्रोध, चिंता, अपराध बोध और रोष का संकेत हो सकता हैं। वास्तव में, अनसुलझे क्रोध और असंतोष की भावना इस समय प्रकट हो सकती है।

स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास करें और आप वास्तव में कैसा महसूस करते हैं, इसके बारे में बताएं। यह स्वयं से प्रेमपूर्ण पुष्टि और सकारात्मक आत्म-चर्चा करने में भी मदद कर सकती है। इस समय के दौरान जागना यह भी संकेत दे सकता है कि आपके शरीर में बहुत अधिक यांग ऊर्जा है, इसलिए ठंडा भोजन खा कर और अपनी भावनाओं से जोड़ कर यांग ऊर्जा का यिन ऊर्जा के साथ संतुलन की कोशिश करें।

यह तब होता है जब फेफड़ों को सेवाएं देने वाला मेरिडियन मजबूत होता है। बेशक, हम हमेशा सांस लेते रहते हैं, लेकिन इन घंटों के दौरान फेफड़ों में ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाता है और अगले दिन के लिए उन्हें फिर से ऊर्जा से भर दिया जाता है। साँस लेने के लिए शरीर को रिलैक्स होना चाहिए, इस समय के दौरान जागना उस प्रवाह और आराम में रुकावट या असमर्थता का संकेत हो सकता है जहाँ जीवन आपको ले जा रहा है।

इस समय किसी भावनात्मक परेशानी को कम करने के लिए, घटनाओं पर नियंत्रण की कोशिश बंद कर दें और ब्रह्मांड के प्रवाह में अधिक भरोसा और विश्वास करें। आप गहरी, सचेत साँस लेने से लाभ भी पा सकते हैं।

यह तब होता है जब बड़ी आंत में बहने वाला मेरिडियन सक्रिय हो जाता है और यह छोड़ने और नियंत्रण हटाने की आवश्यकता का प्रतीक है। बड़ी आंत हमारे पाचन तंत्र से जहरीले कचरे को शरीर से साफ करने के लिए जिम्मेदार है, इसलिए इस समय के दौरान जागना इस क्षेत्र में कमजोरी का संकेत हो सकता है। आप इस समय तब भी जाग सकते हैं यदि आपको अपने जीवन में किसी तरह से भावनात्मक रूप से अवरुद्ध या प्रतिबंधित महसूस हो रहा है।

यह एक ऐसा संकेत भी हो सकता है कि आपको अपराध बोध या भावनाओं के बोझ से मुक्त होने की आवश्यकता हैं। यदि आप इस समय अपने आप को जागते हुए पाते हैं, तो आप उन मंत्रों का अभ्यास करने से लाभ उठा सकते हैं जो दिव्य समय में भरोसा, आराम और मुक्ति को बढ़ावा देते हैं। आप अपने शरीर को स्ट्रेचिंग या साफ करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

रात को पूरी नींद लेने से अगले दिन शरीर तराेताजा और ऊर्जावान बना रहता है। इसलिए, राेज रात को कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लेने की सलाह दी जाती है। अगर कोई अनिद्रा का शिकार है या फिर रात में बार-बार नींद खुलने की समस्या से परेशान है, तो उसे अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। रात को तय समय पर सोना और सुबह तय समय पर उठना चाहिए। साथ ही रोज योग, मेडिटेशन व व्यायाम जरूर करना चाहिए।

ऐप पर पढ़ें