आज के दौर में लगभग हर नौजवान फिट एवं चुस्त-दुरुस्त बॉडी बनाना चाहता है और उसके लिए वो सबसे पहले जिम जाना शुरू करता है। लेकिन, बहुत से युवाओं को इस बात का संदेह होता है कि जिम जाने की सही उम्र और समय क्या होना चाहिए? इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि जिम जाने की सही उम्र क्या होती है और जिम जाने का सही समय क्या है।

इसके अलावा आपको पता होना चाहिए कि जिम जाने के कई फायदे हैं, लेकिन ध्यान रहे जब आप सही तरीके से व्यायाम नहीं करते हैं तब जिम जाने के नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए जब भी जिम जाएं तो ट्रेनर के देख-रेख में ही व्यायाम करें और सही तरीके से व्यायाम करें। 

(और पढ़ें - बॉडी बनाने के टिप्स)

  1. जिम जाने की सही उम्र - Gym jane ka sahi umar
  2. जिम जाने का सही समय - Gym jane ka sahi samay
  3. जिम जाने के फायदे - Gym jane ke fayde
  4. जिम जाने के नुकसान - Gym jane ke nuksan

बच्चों को वयस्कों की तरह ही एक्सारसाइज करने की जरूरत होती है। इसलिए 2 साल की उम्र से ही बच्चों को व्यायाम करना सिखाएं। अमरीका के "रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र" के अनुसार, बच्चों को रोजाना 1 घंटे व्यायाम करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम करने से बच्चों में तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है, वजन संतुलित रहता है, स्वास्थ्य बेहतर रहता है और अच्छी नींद आती है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि बच्चों को अपने उम्र के हिसाब से व्यायाम करना चाहिए और जिम जाना चाहिए।

(और पढ़ें - वर्कआउट से पहले क्या खाएं)

2 से 3 साल के बच्चों के लिए एक्सरसाइज -

2 से 3 साल के बच्चों को रनिंग, जंम्पिंग और उछल-कूद जैसे खेल खिलाएं। ध्यान रहे रनिंग और उछल-कूद तनाव युक्त न हों। इसके अलावा बच्चों को स्विमिंग भी करा सकते हैं। इसके साथ ही साथ बच्चों को पूरे शरीर के बारे में भी बताएं। 2 से 3 साल के बच्चों को स्ट्रेचिंग न करने दें, क्योंकि इनकी हड्डियां बहुत कमजोर होती हैं। स्ट्रेचिंग के दौरान हड्डी टूट सकती है या चोंट लग सकती है।

(और पढ़ें - स्विमिंग के फायदे)

4 से 5 साल के बच्चों के लिए व्यायाम  -

4 से 5 साल के बच्चे रनिंग, जंम्पिंग, रस्सी कूद जैसे व्यायाम कर सकते हैं। इसके अलावा यह बच्चे स्विमिंग, जिमनास्टिक जैसे व्यायाम भी कर सकते हैं। लेकन ध्यान रहे कि बच्चे इन व्यायामों को मस्ती के साथ करें न कि किसी दबाव या तनाव में करें। इसके अलावा बच्चों को खेल के बारे में बताएं, उसके फायदे के बारे में बताएं।

(और पढ़ें - तनाव से बचने के उपाय)

6 से 12 साल के बच्चों के लिए व्यायाम -

6 से 12 साल के बच्चों को उनके पसंद के हिसाब से व्यायाम करने दें। उन्हें उनके मन पसंद खेल और व्यायाम का आनंद उठाने दें। हालांकि, इस उम्र के बच्चे क्रिकेट, योगा, क्लाइंबिंग, जिमनास्टिक, बॉसकेट बाल और स्विमिंग जैसे खेल और व्यायाम का आनंद उठा सकते हैं।

(और पढ़ें - व्यायाम छोड़ने के नुकसान)

13 से 18 साल के बच्चों के लिए व्यायाम -

13 से 18 साल के बच्चे वयस्कों के बराबर व्यायाम कर सकते हैं। इस उम्र में आप जिम जाना शुरू कर सकते हैं। जिम में आप जॉगिंग, स्विमिंग, जिम जाना (वेट लिफ्टिंग) जैसे एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके अलावा फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, कुश्ती जैसे खेल भी खेल सकते हैं।

13 से 18 साल का किशोर जिम में व्यायाम कर सकता है और अपने मसल्स को मजबूत बना सकता, लेकिन ध्यान रहे व्यायाम ट्रेनर के देख-रेख में ही करें।

(और पढ़ें - बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए)

जिम जाने से पहले बहुत से लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि जिम सुबह जाना चाहिए या शाम को। हालांकि, कुछ फिटनेस गुरूओं का मानना है कि सुबह एक्सरसाइज करना आपके लिए अधिक लाभदायक साबित होता है। जब आप अधिक व्यस्त होते हैं और आपके पास समय की कमी होती है, तब सुबह व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। सुबह व्यायाम करने से आप पूरे दिन उर्जावान महसूस करते हैं। लेकिन, अगर आप सुबह उठना पसंद नहीं करते हैं, तो आप शाम को भी जिम जा सकते हैं। अधिकतर लोग शाम को अधिक तीव्रता वाले व्यायाम करते हैं।

(और पढ़ें - व्यायाम से सम्बंधित मिथ्स)

सुबह एक्सरसाइज करने के निम्न फायदे हैं -

  • सुबह व्यायाम करने से नियमितता बनी रहती है।
  • सुबह एक्सरसाइज करने से आप दिन भर उर्जा से भरपूर होते हैं।
  • सुबह व्यायाम करने से आपको अच्छी नींद आती है। (और पढ़ें - अच्छी नींद के उपाय)
  • सुबह व्यायाम करने के बाद शाम को आप अपने परिवार को समय दे सकते हैं।

(और पढ़ें - क्या गर्भावस्था में व्यायाम करना चाहिए

जिम जाने के फायदे वजन संतुलित रखने में - Gym jane ke fayde vajan santulit rakhne me

इस बात को सभी मानते हैं कि जिम जाने से वजन संतुलित रहता है। जब आप जिम जाते हैं और अधिक तीव्रता वाले व्यायाम करते हैं तो अधिक कैलोरी बर्न होती है, जिससे आपका वजन संतुलित रहता है। इसलिए यदि आपका वजन अधिक है और आप वजन कम करना चाहते हैं तो कल से जिम जाना शुरू करें।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए व्यायाम)

Shilajit Resin
₹1299  ₹1299  0% छूट
खरीदें

जिम जाने के लाभ बेहतर स्वास्थ्य के लिए - Gym jane ke labh behtar swasthya ke liye

इस बात से सभी वाकिफ हैं कि जिम जाने से और व्यायाम करने से आप स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा जिम जाने से आपके अच्छे  कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। इसके साथ ही साथ ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। क्या आप जानते हैं कि नियमित रूप से व्यायाम करने से स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज, अवसाद, गठिया जैसे रोगों का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसलिए अगर आप व्यायाम नहीं करते हैं तो कल से ही शुरू करें।

(और पढ़ें - डायबिटीज का उपाय)

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट आपके लिए हैं। इनसे रक्त शर्करा की स्तिथि में सुधार होगा। ऑर्डर करें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें!

जिम करने के फायदे तनाव और चिंता कम करने में - Gym jane ke fayde tanav aur chinta kam karne me

व्यायाम रोजमर्रा के तनाव को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। शारीरिक गतिविधि दिमाग के रसायन या कैमिकल्स को उत्तेजित करता है, जिससे आप खुशी और अधिक आराम महसूस करते हैं। इसके अलावा व्याायम करने से नॉरपेनेफ्रिन (एक प्रकार का रसायन) की मात्रा बढ़ती है, जिससे तनाव कम होता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें और तनाव और चिंता से मुक्त रहें।

(और पढ़ें - चिंता से मुक्ति कैसे पाए)

जिम करने के लाभ आत्मविश्वास बढ़ाने में - Gym karne ke labh aatmvishwas badhane me

जिम जाने से और एक्सरसाइज करने से आप फिट रहते हैं। जब आप फिट रहते हैं तो खूबसूरत दिखते हैं। जब आप खूबसूरत दिखते हैं तब आपका आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है। आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जो आपको औरों से बेहतर बनाता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें।

(और पढ़ें - फिट रहने के लिए एक्सरसाइज)

जिम जाने के फायदे उर्जावान बनाने में - Gym jane ke fayde urjawan banane me

व्यायाम और शारीरिक गतिविधि आपके ऊतको को ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करती है और हृदय व रक्त वाहिकाओं को सही तरीके से काम करने में भी मदद करती है। जब आपका हृदय और फेफड़े सही तरीके से काम करते हैं, तब आप अधिक उर्जावान महसूस करते हैं।

(और पढ़ें - हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय)

जिम जाने का लाभ है अच्छी नींद आना - Gym jane ka labh hai achi neend aana

यदि आपको अनिद्रा की बीमारी है, तो आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम करने से आपको अच्छी नींद आएगी, जिससे आप अच्छा महसूस करगें।

(और पढ़ें - नींद ना आने के घरेलू उपाय)

जिम जाने के लाभ बेहतर सेक्स लाइफ में - Gym jane ke labh behtar sex life me

नियमित रूप से जिम जाने से और व्यायाम करने से आप चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। इसके अलावा आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से व्यायाम करने से महिलाओं के उत्तेजना में वृद्धि होती है और पुरूषों में नपुसंकता का खतरा कम होता है।

(और पढ़ें - नपुंसकता दूर करने के उपाय)

अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करेंगे तो निश्चित ही इससे आपकी सेक्स लाइफ में फायदे देखने को मिलेंगे। 

(और पढ़ें - अच्छे सेक्स के लिए व्यायाम)

जिम जाने का लाभ खुश रहेंगे आप - Gym jane ka labh khush rahenge aap

एक्सरसाइज करने के बाद आप तनाव मुक्त रहते हैं। व्यायाम करने से एंडोर्फिन (खुशी महसूस कराने वाला हार्मोन्स) नामक हार्मोन्स का स्राव होता है, जिससे आप अधिक खुशी महसूस करते हैं।

(और पढ़ें - खुश रहने के आसान तरीके)

इसके अलावा जो लोग अवसाद से ग्रसित होते हैं, उन लोगों को डॉक्टर रोज एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।

(और पढ़ें - डिप्रेशन के घरेलू उपाय)

जिम जाने के फायदे दिमाग तेज करने में - Gym jane ke fayde dimag tej karne me

जिम करना शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी लाभदायक है। ऐसे कई अध्ययन हैं जो इस बात की पुष्टी करते हैं कि कार्डियो एक्सरसाइज आपके दिमाग की शक्ति बढ़ाने में भी मदद करते हैं। आपका दिगाम एक प्रकार के प्रोटीन का उत्पादन करता है जो आपके निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। व्यायाम करने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है।

(और पढ़ें - दिमाग तेज करने का तरीका)

इसके अलावा व्यायाम करने से आपके हिप्पोकैम्पस (मस्तिष्क का एक प्रमुख भाग) में कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है, जिससे यादाश्त और किसी चीज को सीखने के लिए आपका दिमाग अधिक सक्रिय बनता है। 

(और पढ़ें - याददाश्त बढ़ाने के घरेलू उपाय)

वैसे तो जिम जाने का कोई नुकसान नहीं है। जब आप नियमित रूप से जिम जाते हैं और अपने ट्रेनर की मदद से सही तरीके से एक्सरसाइज करते हैं तो यह आपके लिए कई प्रकार से लाभदायक साबित होता है। लेकिन जब आप बहुत अधिक व्यायाम करते हैं या जिम जाना बंद कर देते हैं तब इसकी वजह से आपको कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं अधिक जिम करने से क्या-क्या परेशानी होती है और जिम न जाने से क्या समस्याएं होती हैं।

(और पढ़ें - वर्कआउट से पहले क्या खाएं)

अधिक जिम करने से होने वाले नुकसान -  

अधिक वर्कआउट के बाद आपके शरीर को पर्याप्त आराम की आवश्यकता होती है। जब अधिक वर्कआउट के बाद आप अपने शरीर को भरपूर आराम नहीं देते हैं, तब आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिक एक्सरसाइज करने से आप सक्रिय होने की बजाय थकान महसूस करते हैं। इसके अलावा अधिक व्यायाम करने से जल्दी बीमार पड़ना, नींद की समस्या, जल्दी गुस्सा आना और मांसपेशियों में दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

(और पढ़ें - वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द से राहत पाने का तरीका)

अधिक तीव्रता वाले व्यायाम को हफ्ते में 3 दिन से ज्यादा नहीं करना चाहिए। जब आप अधिक तीव्रता वाले व्यायाम करते हैं तब आपके मांसपेशियों को ठीक होने में 48 घंटे का समय लगता है। इसलिए मांसपेशियों के ठीक होने के दौरान आपको कम तीव्रता वाले व्यायाम करना चाहिए।

अधिक वर्कआउट करने के निम्न नुकसान हैं –

  • अधिक व्यायाम करने से आप सक्रिय होने की बजाय थकान महसूस करते हैं।
  • अधिक एक्सरसाइज करने से आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं।
  • अधिक व्यायाम करने से आपको नींद की समस्या हो सकती है।
  • अधिक एक्सरसाइज करने से आपको अपने पैर में भारीपन महसूस होता है।
  • अधिक व्यायाम करने से आपको गुस्सा बहुत जल्दी आता है।
  • अधिक व्यायाम करने से मांसपेशियों में दर्द महसूस होती है।

जिम जाना बंद कर देने के नुकसान -

वजन बढ़ सकता है -

जब आप जिम जाते हैं, उस दौरान बहुत अधिक कैलोरी बर्न करते हैं, जिससे आपका वजन संतुलित रहता है। लेकिन जब आप जिम जाना बंद कर देते हैं, तब आपका वजन बढ़ने लगता है वो भी बहुत तेजी के साथ।

जोड़ों में दर्द हो सकता है -

जब आप नियमित रूप से जिम जाते हैं और व्यायाम करते हैं, तब आप फिट होते हैं। लेकिन जब आप जिम जाना बंद कर देते हैं तो धीरे-धीरे अस्वस्थ होने लगते हैं, जिससे आपको कई प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं, उन्हीं में से एक है जोड़ों में दर्द होना। इसलिए सलाह दी जाती है कि यदि आपने जिम जाना बंद कर दिया है तो घर पर ही हल्का व्यायाम कर लें।

शारीरिक क्षमता कमजोर हो सकती है -

नियमित रूप से जिम जाने और व्यायाम करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। लेकिन जब आप जिम जाना बंद कर देते हैं तब आपकी मांसपेशियां कमजोर होने लगती है, जिससे आपकी शरीर क्षमता भी कमजोर हो जाती है।

(और पढ़ें - ऐब्स के लिए योगासन)

मांसपेशियों में दर्द हो सकता है - 

मांसपेशियों के विकास के लिए आपको जिम में कई प्रकार के एक्सरसाइज करने पड़ते हैं। लेकिन जब मांपपेशियों का विकास हो जाता है और आप जिम जाना बंद कर देते हैं, तब मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। यह धीरे-धीरे मांसपेशियों के टूटने की वजह से होता है।

(और पढ़ें - मांसपेशियों में दर्द के घरेलू उपाय)

हृदय स्वास्थ्य बिगड़ सकता है - 

जब आप जिम जाना बंद कर देते हैं, तब आपके हृदय का स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगता है। हालांकि, जिम जाना बंद कर देने के कई हफ्तों तक हृदय स्वास्थ्य ठीक रहता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे इसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है।

(और पढ़ें - हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज)

ऐप पर पढ़ें