मुंहासे - Pimples (Acne) in Hindi

Dr. Ayush PandeyMBBS,PG Diploma

March 10, 2017

June 14, 2023

मुंहासे
मुंहासे

कील मुहांसे या पिंपल्स के बारे में तो आप सभी जानते हैं। हालांकि तैलीय त्वचा वाले लोग मुहांसे से अधिक ग्रस्त होते हैं, लेकिन यह किसी को भी हो सकते हैं। मुहांसे मूल रूप से आयल ग्लैंड (तेल ग्रंथि) से संबंधित एक विकार है। ये आयल ग्लैंड स्किन के नीचे होते हैं। हार्मोनल परिवर्तनों के कारण तेल के ग्रंथि की गतिविधि किशोर वर्षों में बढ़ जाती है (या महिलाओं के मामले में पीरियड्स के दौरान) जिसके कारण पिंपल्स होते हैं।

स्किन के रोम छिद्र या पोर्स अंदर से तेल ग्रंथी वाली कोशिकाओं (सेल्स) से जुड़े हुए होते हैं जिनके कारण सीबम ऑयल स्किन के रोम छिद्र में बनता है। सीबम खराब सेल्स को रोम छिद्र से बाहर लाने मे मदद करता है और नये सेल्स बनाता रहता है। परंतु हार्मोन असंतुलन के कारण जब ज़्यादा सीबम तेल बनने लगता है, तब यह तेल इन रोम छिद्रों को बंद कर देता है जिसके कारण मुहांसे या दाने होते हैं। सीबम में बैक्टीरिया पनपना भी रोम छिद्रों को बंद कर मुहांसे को जन्म देता है।

(और पढ़ें - रोम छिद्र को भरने के उपाय

मुंहासे (पिंपल्स) के प्रकार - Types of Pimples (Acne) in Hindi

मुंहासे के प्रकार

कई अलग-अलग प्रकार के मुंहासे होते हैं, और उनके विभिन्न लक्षण होते हैं -

  1. व्हाइटहेड्स - इन्हे एक बंद कॉमेडो के रूप में भी जाना जाता है, ये त्वचा के नीचे रहते हैं। यह एक छोटे, मांस रंग वाले पिपुल के रूप में दिखाई देते हैं।
  2. ब्लैकहेड्स - इन्हे एक खुले कॉमेडो के रूप में भी जाना जाता है, ये स्पष्ट रूप से त्वचा की सतह पर दिखाई देते हैं। मेलेनिन (त्वचा का रंगद्रव्य) के ऑक्सीकरण के कारण, यह काले या गहरे भूरे रंग के होते हैं। उनके रंग की वजह से, कुछ लोगों को लगता है कि यह गंदगी के कारण होते हैं। जिसकी वजह से लोग इसे जोर से रगड़ते हैं। इन्हे ठीक करने में, स्क्रबिंग मदद नहीं करता। यह त्वचा को परेशान कर सकता है और अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है।
  3. पेप्यूल (papules) - ये छोटे, ठोस, गोल दाने होते हैं, जो त्वचा से उगते हैं। यह अक्सर गुलाबी रंग के होते हैं।
  4. पसट्यूल (pustules) - ये मवाद से भरे दाने होते हैं। वे स्पष्ट रूप से त्वचा की सतह पर दिखाई देतें हैं। इनका तल लाल होता है और मवाद   ऊपर होती है।
  5. नोड्यूल (nodules) - इनका आकार पिपुल्स जैसा होता हैं, लेकिन ये बड़े होते हैं। यह दर्दनाक हो सकते हैं और त्वचा की गहराई में हो सकते हैं।
  6. सिस्ट (cyst) - ये त्वचा की सतह पर स्पष्ट रूप से दिखाई देतें हैं। यह मवाद से भरे, और आमतौर पर दर्दनाक होते हैं। यह आमतौर पर त्वचा पर निशान छोड़ देते हैं।

(और पढ़ें - चर्म रोग का इलाज)

Face Serum
₹599  ₹599  0% छूट
खरीदें

मुंहासे(पिंपल्स) के लक्षण - Pimples (Acne) Symptoms in Hindi

​हालांकि मुंहासे एक गंभीर बीमारी नहीं है और आपको मुंहासे की वजह से अपना जीवन खोने के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन इसके कुछ स्वास्थ्य प्रभाव होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मुंहासे वाले बहुत सारे लोग पाचन समस्याओं से ग्रस्त होते हैं। यह व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। मुंहासे वाले लोग कभी-कभी अपने स्वरूप की वजह से आत्मसम्मान में कमी महसूस करते हैं। मुंहासे आपकी खूबसूरत त्वचा पाने के सपने को बाधित कर सकते हैं। हर कोई स्वस्थ दिखने वाले त्वचा को पाना चाहता है। इसलिए मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। मुंहासे के उपचार के लिए घरेलू और आयुर्वेदिक दवाओं का उपयोग करके इन्हें ठीक किया जा सकता है।

(और पढ़ें - मुंहासों के निशान कैसे हटाएं)

Aloe Vera Juice
₹269  ₹299  10% छूट
खरीदें

मुंहासे (पिंपल्स) के कारण - Pimples (Acne) Causes in Hindi

पिम्पल्स क्यों निकलते हैं?

मुँहासे तब होते हैं जब आपकी त्वचा के छिद्र तेल, मृत त्वचा या बैक्टीरिया से ब्लॉक हो जाते हैं।

आपकी त्वचा के प्रत्येक छिद्र से एक फॉलिकल निकलता है, जो कि बाल और आयल ग्लैंड से बना होता है।

आयल ग्लैंड सीबम (तेल) रिलीज करता है, जो बालों से ऊपर जाते हुए छिद्रों से बाहर निकल कर आपकी स्किन पर पहुँच जाता है। सीबम आपकी स्किन को चिकना और मुलायम रखता है।

इस प्रक्रिया में एक या अधिक समस्याएं मुँहासे का कारण बन सकती हैं, जैसे कि - 

  • आपके रोम छिद्रों से बहुत अधिक तेल (सीबम) निकलता है
  • मृत त्वचा कोशिकाएं आपके छिद्रों में जमा हो जाती हैं
  • आपके छिद्रों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं

ये समस्याएं पिंपल्स के निकलने में योगदान करती हैं। एक पिम्पल तब निकलता है जब एक रुके हुए छिद्र में बैक्टीरिया बढ़ता है और सीबम (तेल) बाहर नहीं निकल पाता है।

मुंहासे होने की आशंका किन कारकों से बढ़ जाती है?

मुँहासे होने के कारणों से कई मिथक जुड़े हुए हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि चॉकलेट या फ्रेंच फ्राइज़ जैसे फूड खाने से मुँहासे होते हैं। इन दावों के लिए कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है। मुँहासे होने के कुछ जोखिम कारक हैं, जिसमें शामिल है -

प्यूबर्टी के दौरान मुँहासे होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस दौरान आपका शरीर हार्मोनल परिवर्तनों से गुजर रहा होता है। इन परिवर्तन की वजह से सीबम (तेल) ज्यादा बनने लग सकता है, जिससे मुँहासे होने की आशंका बढ़ जाती है। प्यूबर्टी से संबंधित हार्मोनल मुँहासे आमतौर पर समय के साथ खत्म हो जाते हैं।

मुंहासे (पिंपल्स) से बचाव - Prevention of Pimples (Acne) in Hindi

मुँहासों को होने से रोकना मुश्किल है। लेकिन आप उपचार के बाद मुँहासे को दोबारा होने रोकने के लिए यह कदम उठा सकते हैं -

  • ऑइल-फ्री क्लीन्ज़र से दिन में दो बार अपना चेहरा धोएं (और पढ़ें - फेस वाश करने का सही तरीका)
  • अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए एक ओवर-द-काउंटर मुंहासों की क्रीम का उपयोग करें
  • ऐसे मेकअप से परहेज करें जिनमें तेल हो
  • मेकअप हटाने और बिस्तर से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह से साफ करें
  • व्यायाम करने के बाद स्नान
  • टाइट कपड़े न पहनें
  • ऐसी फ़ूड खाएं जिनमें रिफाइंड शर्करा कम हो
  • तनाव कम करें

अपने मुँहासों को मैनेज करने के बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर से अवश्य बात करें।

मुंहासे (पिंपल्स) का इलाज - Pimples (Acne) Treatment in Hindi

मुंहासों के लिए उपचार और दवाइयां क्या हैं?

अगर तुरंत लगाने वाली दवाइयों से आपके मुहांसे साफ़ नहीं हुए है, तो डॉक्टर अधिक प्रभावशाली दवाइयां या इलाज की सलाह देंगे। त्वचा विशेषज्ञ आपको निम्नलिखित उपायें करके ठीक कर सकतें है -

  1. आपके मुहासों को रोककर
  2. आपकी त्वचा को दाग या अन्य नुक्सान से बचाकर
  3. निशानों को कम ध्यान देने योग्य बनाकर

मुंहासे की दवाएं तेल उत्पादन को कम करने में, त्वचा की कोशिकाओं को बढ़ाने में, बैक्टीरिया के संक्रमण से लड़ने में या सूजन को कम करने में काम करती है। जो दाग - धब्बे को रोकने में मदद करती हैं। ज्यादातर डॉक्टर द्वारा बताई गई मुहासों की दवाओं के साथ, आपको चार से आठ सप्ताह तक परिणाम नहीं दिखाई देते हैं, बेहतर होने से पहले आपकी त्वचा खराब हो सकती है। आपके मुंहासे को पूरी तरह से साफ होने में कई महीने या साल का समय भी लग सकता है।

डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं आपके मुंहासे के प्रकार और गंभीरता पर निर्भर करती है। जिसे आप अपनी त्वचा (बाहर से लगानी वाली दवा) पर लगा सकतें है, या खा सकतें है (मौखिक दवा)। अक्सर, दवाओं का इस्तेमाल संयोजन में होता है। गर्भवती महिलाएं मुंहासे के लिए मौखिक दवाओं का उपयोग करने से बचें।

जिन दवाओं और अन्य उपचारों पर आप विचार कर रहे हैं, उनके जोखिमों और लाभों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।

1. त्वचा पर लगाई जाने वाली दवाएं

यह दवाइयां तब सबसे अच्छे से काम करती हैं। जब इन्हे सुखी और साफ़ त्वचा पर 15 मिनट के लिए लगाया जाता है। शायद आपको इस इलाज के कुछ हफ्तों तक फायदे न दिखे। और आपको शुरुआत में   त्वचा में जलन भी हो सकती है जैसे कि शुष्कता, त्वचा का छीलना और त्वचा का लाल हो जाना।

आपके डॉक्टर इन दुष्प्रभावों को कम करने के लिए कुछ सुझाव दे सकतें हैं, जिसमें धीरे-धीरे दवाई की खुराक को बढ़ाना, कुछ समय तक दवा को लगाकर रखने के बाद उसे धो देना या दवा बदल देना शामिल है।

मुंहासे के लिए सबसे आम बाहर से लगाने वाली दवाएं हैं -

  • रेटिनॉयड - ये क्रीम, जैल और लोशन के रूप में आते हैं। रेटिनॉयड दवाओं में विटामिन ए होता है। यह आपकी त्वचा के रोम छिद्रों को बंद होने से बचाता है।  
  • एंटीबायोटिक्स - इलाज के पहले कुछ महीनों के लिए, आप एक रेटिनॉयड और एंटीबायोटिक दोनों का उपयोग कर सकते हैं। सुबह में एंटीबायोटिक लगता है और शाम को रेटिनॉयड लगता है। उदाहरण - बैन्जोइल पेरोक्साइड, क्लंडामिसिन
  • डैपसोन - रेटिनॉयड के साथ जेल लगाने से इसका प्रभाव बढ़ जाता है।

2. मौखिक दवाएं

  • एंटीबायोटिक्स - मध्यम से गंभीर मुहासों के लिए, आपको बैक्टीरिया को कम करने और सूजन से लड़ने के लिए मौखिक एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण - मिनोससायन और डॉक्सिस्कीलाइन।
  • कंबाइंड गर्भ निरोधक गोलियां - संयुक्त मौखिक गर्भनिरोधक महिलाओं और किशोर लड़कियों में मुहासों के इलाज में उपयोगी होते हैं।
  • एंटी-एंड्रोजन एजेंट - अगर मौखिक एंटीबायोटिक दवाएं मदद नहीं कर रही हैं तो स्पिनोनोलैक्टोन (एल्डिटेनोन) दवा को महिलाओं और किशोर लड़कियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आईसोट्रेटिनोईन - यह दवा सबसे गंभीर मुंहासे वाले लोगों के लिए आरक्षित है। आईसोट्रेटिनोईन (एम्नेस्टेम, क्लेराविस, सोट्रेट) उन लोगों के लिए एक शक्तिशाली दवा है। जिनका अन्य इलाजों से मुंहासे ठीक नहीं हो रहे हैं। ओरल इसोतरेटिनोईन बहुत प्रभावी है।

3. चिकित्सा / थेरेपी विकल्प

ये इलाज या तो अकेले या दवाओं के संयोजक में, कुछ मामलों में सुझाए जा सकते हैं।

  • प्रकाश द्वारा इलाज - प्रकाश द्वारा इलाज मुंहासे के सूजन का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को लक्षित करते है।
  • केमिकल पील - मौखिक रेटिनोइड को छोड़कर, अन्य मुंहासे के इलाज के साथ संयुक्त करके, यह सबसे प्रभावी होता है।
  • व्हाइटहेड्स और ब्लैकहैड्स को निकालना - आपके त्वचाविज्ञानी व्हाइटहेड्स और ब्लैकहैड्स (कॉमेडोस) को हल्के ढंग से हटाने के लिए विशेष उपकरण का उपयोग करते है। जो बाहर से लगाने वाली दवाओं के साथ साफ़ नहीं हुई हैं। इस तकनीक के कारण त्वचा पर दाग और धब्बे भी हो सकते है।
  • स्टेरॉयड इंजेक्शन - नोड्यूलर और सिस्टिक घावों को ठीक, उन में सीधे स्टेरॉयड दवा को इंजेक्शन द्वारा डालकर किया जा सकता है। इससे उसे निकाले बिना उनकी उपस्थिति में सुधार होता है।

4. मुंहासे के निशान का इलाज

मुंहासे द्वारा छोड़े गए निशान को कम करने के लिए इस्तेमाल की गई प्रक्रियाओं में निम्नलिखित प्रक्रियाएं शामिल हैं -

  • मुलायम ऊतक भराव - कोलेजन या वसा जैसे मुलायम ऊतक भराव को त्वचा और होने वाले निशानों के नीचे इंजेक्शन द्वारा डाला जाता है। जिससे कि त्वचा में होने वाले निशान को भरा या खिंचा जा हैं। यह निशान कम ध्यान देने योग्य बनाता है। परिणाम अस्थायी हैं, इसलिए आपको समय-समय पर इंजेक्शन दोहराने की आवश्यकता होगी।
  • रासायनिक छिलका -  उच्च शक्ति एसिड को हमारी त्वचा के अंदर डाला जाता है। जिसमें त्वचा की ऊपरी परत हटा दी जाती है और गहरी निशान को कम किया जाता है।
  • डर्माब्रेशन (तार के ब्रश आदि से खरोचना) - यह प्रक्रिया आमतौर पर अधिक गंभीर निशानों के लिए आरक्षित है। इसमें घूर्णन ब्रश से त्वचा की सतह परत की "सैंडिंग" की जाती है। इस में आसपास की त्वचा में मुहासों के निशानों का मिश्रण होता है।
  • लेजर रिसर्फेसिंग - इस प्रक्रिया में लेजर का उपयोग त्वचा में सुधार लाने के लिए किया जाता है।
  • त्वचा की सर्जरी - पंच एक्सिज़न  नामक एक छोटी सी प्रक्रिया का प्रयोग करके, आपके डॉक्टर हर एक मुंहासे के निशान को काट देंगे। और निशानों की जगह पर मौजूद छेदों की मरम्मत टांकों से कर देंगे।

(और पढ़ें - शहनाज़ हुसैन की पिम्पल रिमूवल टिप्स)



संदर्भ

  1. Healthdirect Australia. Causes. Australian government: Department of Health
  2. Healthdirect Australia. Treatment . Australian government: Department of Health
  3. Healthdirect Australia. Acne during pregnancy. Australian government: Department of Health
  4. Office on Women's Health [Internet] U.S. Department of Health and Human Services; Acne.
  5. National Institute of Arthritirs and Musculoskeletal and Skin Disease. [Internet]. U.S. Department of Health & Human Services; Acne.

मुंहासे के वीडियो

मुंहासे की ओटीसी दवा - OTC Medicines for Pimples (Acne) in Hindi

मुंहासे के लिए बहुत दवाइयां उपलब्ध हैं। नीचे यह सारी दवाइयां दी गयी हैं। लेकिन ध्यान रहे कि डॉक्टर से सलाह किये बिना आप कृपया कोई भी दवाई न लें। बिना डॉक्टर की सलाह से दवाई लेने से आपकी सेहत को गंभीर नुक्सान हो सकता है।