हजारों सालों से लोग अलग-अलग रूप में च्यूइंग गम का सेवन कर रहे हैं। मूल रूप से च्यूइंग गम तो फर और चीकू जैसे पेड़ों के रस से बनता रहा है लेकिन आजकल ज्यादातर च्यूइंग गम कृत्रिम रबर से ही बनते हैं।

  1. च्युइंग गम के फायदे - Chewing Gum ke Fayde
  2. च्युइंग गम के नुकसान - Chewing Gum ke Nuksan

च्यूइंग गम एक नरम, रबड़ जैसा पदार्थ होता है जो सिर्फ चबाने के लिए बना होता है। इसे निगलना नहीं होता है। च्यूइंग गम कई प्रकार के होते हैं। आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में -

च्युइंग गम फॉर मेमोरी - Chewing gum for memory in hindi

कई अध्ययनों के अनुसार च्यूइंग गम एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

माना जाता है कि च्युइंग गम चबाने से मस्तिष्क में रक्त संचार तेज होता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार रक्त संचार में  25 -40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इस तरह मस्तिष्क में ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचता है जो याददाश्त और अन्य बौद्धिक क्षमताएं बढ़ाने में मदद करता है।

(और पढ़ें - याददाश्त बढ़ाने के घरेलू उपाय

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

च्यूइंग गम बढ़ाएं अलर्टनेस - Chewing gum bahdayen alertness

लगातार च्युइंग गम चबाने से चेहरे की मांसपेशियों में भी स्फूर्ति आती है।

कई अध्ययनों के मुताबिक च्यूइंग गम, याददाश्त बढ़ाने के अलावा सतर्कता बढ़ा सकता है। जबड़े के च्यूइंग गम चबाने से नसों तथा मस्तिष्क के कई हिस्सों में स्फूर्ति आती है और रक्त संचार बढ़ता है।

जब आप लम्बी दूरी तक गाड़ी चला रहे हों या कुछ उबाऊ काम कर रहे हों तो च्यूइंग गम आपको जागे और सचेत रहने में मदद कर सकता है। 

(और पढ़ें - रक्त संचार बढ़ाने के उपाय)

च्युइंग गम के फायदे करे तनाव कम - Chewing gum ke fayde kare tanav kam

कुछ अध्ययनों के अनुसार च्यूइंग गम चबाने से तनाव पैदा करने वाला हॉर्मोन कोर्टिसोल कम होता है जिससे तनाव  थोड़ा कम हो सकता है।

च्यूइंग गम चबाने से स्नायविक ऊर्जा मुक्त होती है जिससे आप शांत महसूस कर सकते हैं। च्यूइंग गम चबाना तनाव की स्थिति में नाखून चबाने, पैर हिलाने जैसी घबराहट से जुड़ी आदतों से का भी बढ़िया विकल्प हो सकता है।

(और पढ़ें - तनाव दूर करने के घरेलू उपाय)

च्युइंग गम खाने के फायदे दाँतों के लिए - Chewing gum khane ke fayde daanton ke liye

कुछ अध्ययनों के अनुसार भोजन के बाद शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से दांतों के लिए हानिकारक एसिड को प्रभावहीन करने में मदद मिल सकती है। अमेरिकी डेंटल एसोसिएशन के अनुसार भोजन के 20 मिनट के बाद शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से प्लाक को कम करने, दांतों के एनामेल (बाहरी परत) को बेहतर बनाने, कैविटीज़ को कम करने और मसूढ़े की समस्या दूर करने में मदद मिलती है।

(और पढ़े - मसूड़ों की सूजन का इलाज)

च्यूइंग गम के सेवन से लार का स्राव बढ़ता है जिससे दांतों के बीच अटके भोजन के टुकड़े निकल आते हैं और दांतों की सड़न से बचाव होता है। बस इतना ध्यान रखें कि च्युइंग गम शुगर फ्री हो, क्योंकि चीनी युक्त च्युइंग गम मसूढ़ों में एसिड का जमाव बढ़ा सकता है।

(और पढ़ें - दांत दर्द के घरेलू उपाय)

चुइंगम के फायदे करें सीने की जलन कम - Chewing gum ke fayde karen seene ki jalan ko kam

कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स (पेट के एसिड का भोजन नली में आ जाना) और  सीने में जलन की समस्या रहती है। लेकिन अगर आप भोजन के बाद च्यूइंग गम को चबाते हैं तो इससे भोजन नली में एसिड का आना कम होता है।च्यूइंग गम चबाने से लार का स्राव बढ़ता है जिससे एसिड ज्यादा तेजी से कम होता है। पेपरमिंट और स्पीयरमिंट जैसे जायके वाले च्यूइंग गम से बचना बेहतर है क्योंकि इनसे एसिड का स्तर बढ़ सकता है और छाती में जलन हो सकती है।

(और पढ़ें - सीने में जलन के उपाय)

च्युइंग गम खाने के लाभ करें सांसों की बदबू दूर - Chewing gum khane ke labh karen sanson ki badbu ko dur

सांसों की बदबू से कौन छुटकारा पाना नहीं चाहेगा और इसके लिए च्युइंग गम बेहतरीन उपाय है। एक रिसर्च के अनुसार पाया गया है कि दालचीनी के जायके वाले एक च्युइंग गम से मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया में कमी आई।

(और पढ़ें - मुंह की बदबू का घरेलू उपाय)

च्यूइंग गम है सिगरेट छोड़ने में लाभकारी - Chewing gum chabane ke fayde dilaye cigarette se chitkara

यदि आप स्मोकिंग की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको च्युइंग गम चबाएं सिगरेट से मन भटकेगा। च्युइंग गम कोई जादू की छड़ी नहीं है जो धूम्रपान की आदत एकदम से छुड़ा दे लेकिन निकोरेट (निकोटिन युक्त च्युइंग गम ) जैसे च्यूइंग गम धूम्रपान छोड़ने में मदद करते हैं। ये शरीर को निकोटीन की नियंत्रित मात्रा प्रदान करते हैं जिससे आपकी धूम्रपान की तलब कम होती है। निकोटीन युक्त कई तरह के च्युइंग गम उपलब्ध हैं जिनसे धूम्रपान की तलब कम होती है।

(और पढ़ें - सिगरेट पीने के नुकसान)

 

चुइंगम खाने के फायदे दिलाएं मुंह सूखने की समस्या से छुटकारा - hewing gum khane ke fayde dilayen munh sukhne ki samasya se chutkara

शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने का एक और लाभ है कि मुंह सूखने की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। अध्ययनों के मुताबिक शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से लार का स्राव 10 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। च्यूइंग गम मुंह सूखने की समस्या का बेहतरीन इलाज है।

(और पढ़ें - लार ग्रंथि संबंधी समस्याएं)

 

चुइंगम का उपयोग करें मतली को दूर - Chewing gum ka upyog karen matali me madad

 मॉर्निंग सिकनेस और मोशन सिकनेस के कारण होने वाली मतली रोकने में यह यह बहुत लाभकारी है। इसके लिए अदरक से बने च्यूइंग गम का सेवन करें। अदरक और लार मिलकर एसिड कम करते हैं जिससे पेट को आराम मिलता है।

(और पढ़ें - अदरक की चाय बनाने की विधि)

जिस प्रकार च्यूइंग गम खाने के फायदे हैं उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी है।

  • च्यूइंग गम आपके जंक-फूड खाने की इच्छा को बढ़ा सकता है। 
  • यह आपके जबड़े में टीएमजे (टेम्पोरोमंडिब्युलर संयुक्त विकार) पैदा कर सकता है।
  • च्यूइंग गम चबाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्याएं हो सकती हैं। 
  • चाहे आप शुगर फ्री च्यूइंग गम का उपयोग करते हों च्यूइंग गम दांत क्षति का कारण बन सकता है।
ऐप पर पढ़ें