अखरोट हमेशा ओमेगा -3 फैटी एसिड के एक बहुत ही अच्छे स्रोत के रूप में जाने जाते हैं। इनका सेवन पुराने समय से किया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ दशकों अखरोट के तेल का उपयोग हमारी त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए भी किया जा रहा है। अखरोट के साथ साथ इसके तेल का उपयोग भी लाभकारी होता है।

(और पढ़ें - अखरोट के फायदे)

  1. अखरोट के तेल के फायदे - Akhrot ke Tel ke Fayde in Hindi

अखरोट का तेल विटामिन और खनिजों में भरपूर होता है। यह त्वचा पर बहुत ही अच्छी तरह से काम करता है। इसके अलावा यह बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। हम सभी सुंदर दिखने वाले बालों का सपना देखते हैं, जो सभी समस्याओं से मुक्त होते हैं। लेकिन आज का प्रदूषण से भरा वातावरण शायद ही हमारे सपने को पूरा करता है। तो आइये जानते हैं अखरोट के तेल के लाभों के बारे में -

अखरोट के तेल के फायदे झुर्रियों के लिए - Walnut Oil Good for Wrinkles in Hindi

झुर्रियों से लड़ने के लिए अखरोट का तेल बहुत ही अच्छा होता है। अखरोट का तेल चिकना होता है लेकिन इसका नियमित रूप से उपयोग फाइन लाइन्स और झुर्रियों को समय के साथ गायब करने में मदद कर सकता है।

अखरोट के तेल का उपयोग कवक संक्रमण के लिए - Walnut Oil for Fungal Infection in Hindi

हम सभी कई बार भयानक कवक संक्रमणों का अनुभव करते हैं जिससे हम असहाय महसूस करते हैं। अखरोट का तेल इस प्रकार के संक्रमण का बहुत ही अच्छा उपाय है। यह अच्छी तरह से कवक संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।

सोरायसिस का घरेलू इलाज है अखरोट का तेल - Walnut Oil for Psoriasis in Hindi

सोरायसिस त्वचा का एक विकार है जिसमें त्वचा पर चकत्ते हो जाते हैं, और साथ ही त्वचा लाल पड़नी शुरू हो जाती है। अखरोट का तेल बहुत ही अच्छे तरीके से, सोरायसिस को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं या इस तेल कुछ बूँदें अपने नहाने के पानी में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।

अखरोट के तेल के लाभ करें बढ़ती उम्र को कम - Walnut Oil for Anti Aging in Hindi

अखरोट का तेल एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है और यह उम्र बढ़ने के लक्षणों से लड़ने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसे लगाने से त्वचा में कसावट आ जाती है।

(और पढ़ें - चेहरे पर कसाव लाने के उपाय)

बालों के झड़ने को रोकें अखरोट के तेल से - Walnut Oil for Hair Fall in Hindi

किसी को भी हर बार कंघी करने के बाद अपने अनगिनत गिरते बाल देखना पसंद नहीं होता है। बालों का झड़ना तनावपूर्ण हो सकता है। अखरोट के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। इस फैटी एसिड की सहायता से बालों के झड़ने से लड़ने में मदद मिलती है।

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय)

रूसी से लड़ने के लिए अखरोट का तेल है लाभकारी - Walnut Oil for Dandruff in Hindi

अखरोट का तेल रूसी से लड़ने के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इससे सभी बालों की सारी गंदगी को हटाकर खोपड़ी को साफ रखने में मदद मिलती है। इसके अधिक लाभ पाने के लिए इसे नियमित रूप से उपयोग करें।

(और पढ़ें - बालों से रूसी हटाने के घरेलू उपाय)

अखरोट तेल करें बालों के विकास में मदद - Walnut Oil Good for Hair Growth in Hindi

अखरोट का तेल आपको लंबे और घने बाल पाने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह कोशिकाओं के पुनर्जन्म में मदद करता है और इस प्रकार यह बालों की वृद्धि को गति प्रदान करता है।

अखरोट के तेल का सेवन रखें हृदय को स्वस्थ - Walnut Oil for Heart in Hindi

अखरोट के तेल का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इस तरह से यह कार्डियोवास्कुलर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसलिए आपको अपने नियमित आहार में अखरोट के तेल का उपयोग करना चाहिए, इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने की सम्भावना कम हो जायेगी।

(और पढ़ें - हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय)

अखरोट का तेल मदद करता है नींद को बढ़ाने में - Walnut Oil for Sleep in Hindi

अखरोट का तेल अनिद्रा से लड़ने में मदद करता है और आपको रात की नींद को सुनिश्चित करता है। इसमें मेलाटोनिन होता है जो नींद को बढ़ाने में मदद करता है। यह अनियमित नींद पैटर्न वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा अखरोट के तेल का सेवन रक्त वाहिनियों के कामकाज को बढ़ाने में काफी मदद करता है। अखरोट के तेल का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में करें। आप अखरोट के तेल का उपयोग करके बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं और उनका आनंद ले सकते हैं।

(और पढ़ें - नींद न आने के घरेलू उपाय)

फैट को कम करें अखरोट के तेल से - Walnut Oil for Weight Loss in Hindi

अखरोट का तेल का इस्तेमाल पेट की चर्बी कम करने का उपाय है। अखरोट का तेल किसी अन्य दूसरे तेल की तुलना में आसानी से पच जाता है। आप अपने सलाद में अखरोट के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको बार बार भूख महसूस नहीं होंगी। और यह आपकी बार बार खाने की लालसा को भी कम करने में मदद करता है।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ