आजकल की जीवनशैली के कारण झुर्रियों की समस्या होना आम है, लेकिन अगर झुर्रियां कम उम्र में ही दिखाई देने लगें तो आपके लिए यह सबसे बड़ी चिंता बन जाती है। कम उम्र में झुर्रियां पड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे धूम्रपान, गलत आहार लेना, प्रदूषण आदि। अगर आप चाहते हैं कि कम उम्र में झुर्रियों की समस्या और ज्यादा बढ़ने से पहले ही खत्म हो जाएं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख में हमने आपकी झुर्रियों को कम करने के कुछ बेहतरीन उपाय बताएं हैं।

(और पढ़ें - झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय)

तो चलिए आपको बताते हैं कम उम्र में होने वाली झुर्रियों की समस्या को कम कैसे करें:

1. अंडे का मास्क:

अंडे में मौजूद प्रोटीन और कोलेजन त्वचा को टाइट करने में मदद करते हैं और झुर्रियों को दूर करते हैं।

सामग्री:

  1. एक अंडा।

बनाने व लगाने का तरीका:

  1. सबसे पहले अंडे की सफेद जर्दी को एक कटोरी में निकाल लें।
  2. निकालने के बाद जर्दी को उंगलियों पर लेकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  3. लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें और फिर दस मिनट के बाद त्वचा को धो दें।
  4. बेहतर परिणाम पाने के लिए इस उपाय को रोजाना दोहराएं।

(और पढ़ें - झुर्रियों के लिए फेस पैक)

2. शहद:

कम उम्र में होने वाली झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए और त्वचा को निखारने के लिए शहद बेहद लाभदायक माना जाता है।

सामग्री:

  1. एक बड़ा चम्मच शहद
  2. एक बड़ा चम्मच चावल का आटा।

(और पढ़ें - चावल के आटे से करें चेहरे को गोरा)

बनाने व लगाने का तरीका:

  1. सबसे पहले एक चमच्च शहद को एक चमच्च चावल के आटे के साथ मिला लें। अगर आपको लगता है कि पेस्ट काफी गाढ़ा हो गया है तो आप इसमें थोड़ा शहद और डाल सकते हैं।
  2. अब इस फेस मास्क को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  3. इसे तब तक लगाकर रखें जब तक मास्क अच्छे से सूख न जाए।
  4. फिर चेहरे को पानी से धो दें।
  5. इस उपाय को हफ्ते में दो बार दोहराएं। 

(और पढ़ें - आंखों के नीचे की झुर्रियां मिटाने का उपाय​)

3. नारियल तेल:

नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं और ये त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाते हैं।

सामग्री:

  1. एक से दो बड़े चम्मच नारियल तेल।

(और पढ़ें - नारियल के फायदे)

बनाने व लगाने का तरीका:

  1. पहले चम्मच से एक कटोरी में नारियल तेल डालें।
  2. अब तेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाना शुरू करें।
  3. लगाने के बाद कुछ मिनट तक अच्छे से त्वचा पर मसाज करें।
  4. इस उपाय को रोजाना रात को सोने से पहले दोहराएं।
  5. इस तरह आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लगेगा।

(और पढ़ें - झुर्रियां हटाने की क्रीम)

4. खट्टे फलों से बना फेस पैक:

खट्टे फलों में विटामिन सीविटामिन ई पाया जाता है और नींबू त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और त्वचा को सॉफ्ट बनाता है।

सामग्री:

  1. एक नींबू।
  2. एक संतरा

(और पढ़ें - संतरे के जूस के फायदे)

बनाने व लगाने का तरीका:

  1. आप नींबू को काटकर और संतरे को छीलकर उनके गूदे को प्रभावित क्षेत्र पर लगा सकते हैं।
  2. फिर त्वचा को गुनगुने पानी से धो दें।
  3. इसके अलावा आप आधा कप संतरे के पल्प को दो बड़े चम्मच चावल के आटे के साथ मिला कर उसे चेहरे पर लगा सकते हैं।
  4. फिर 20 मिनट बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धो दें।
  5. इस उपाय को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

(और पढ़ें - खूबसूरत त्वचा के लिए आहार)

ऐप पर पढ़ें