तिल - Moles in Hindi

Dr. Ayush PandeyMBBS,PG Diploma

June 28, 2017

June 23, 2022

तिल
तिल

तिल क्या होते हैं ?

तिल, त्वचा पर एक वृद्धि होती है जो आमतौर पर भूरे या काले रंग की होती हैं। तिल, अकेले या समूह में त्वचा पर कहीं भी हो सकते हैं।

अधिकांश तिल बचपन की शुरुआत में या व्यक्ति के जीवन के पहले 25 वर्षों के दौरान उत्पन्न होते हैं। वयस्कता के दौरान 10-40 तिल होना सामान्य है।

जैसे-जैसे साल बीतते हैं, तिल आमतौर पर धीरे-धीरे बदलते रहते हैं, कभी उभरते हैं या रंग बदलते हैं। कभी-कभी तिल में बाल भी विकसित हो सकते हैं। कुछ तिल बिल्कुल भी नहीं बदलते और कुछ समय के साथ धीरे-धीरे गायब हो सकते हैं।

तिल आपके शरीर पर कहीं भी विकसित हो सकते हैं, जैसे - आपका सिर, बगल, नाखूनों के नीचे, अंगुलियों और पैर के बीच में। ज्यादातर लोगों को 10 से 45 तिल होते हैं जिनमें से अधिकांश तिल 40 साल की उम्र तक विकसित होते हैं। ज़्यादातर तिल समय के साथ-साथ बदल सकते हैं और कुछ उम्र के साथ गायब भी हो सकते हैं।

किशोरावस्था और गर्भावस्था के हार्मोनल परिवर्तन के कारण तिल गहरे, बड़े और बहुसंख्यक हो सकते हैं।

तिल के प्रकार - Types of Moles in Hindi

तिल के कितने प्रकार होते हैं ?

तिल के निम्नलिखित प्रकार होते हैं -

जंक्शनल मेलानोसायटिक नेवी (Junctional melanocytic nevi)
जंक्शनल मेलानोसायटिक नेवी तिल आमतौर पर गोल, सपाट और भूरे रंग के होते हैं।

डर्मल मेलानोसायटिक नेवी (Dermal melanocytic nevi)
डर्मल मेलानोसायटिक नेवी आमतौर पर उठे हुए होते हैं, कभी-कभी उनमें बाल होते हैं और त्वचा के रंग के या हल्के भूरे होते हैं।

हालो नेवी (Halo nevi)
हालो नेवी में तिल के चारों ओर की त्वचा का रंग चला जाता है, इसलिए इसके चारों ओर एक सफेद अंगूठी दिखाई देती है। जब तिल खत्म हो जाता है, तो त्वचा का रंग वापिस आ जाता है।

डिस्प्लास्टिक नेवी (Dysplastic nevi)
डिस्प्लास्टिक नेवी को एटिपिकल नेवी या क्लार्क नेवी भी कहा जाता है। यह तिल चपटे या उभरे हुए हो सकते हैं और इनके किनारे बेडौल हो सकते हैं और यह समय के साथ बदलते नहीं। यह असामान्य दिखने तिल होते हैं।

बुजुर्ग लोगों को सेबोरिएक केराटोसिस (Seborrheic keratoses) होते हैं जो तिल नहीं होते लेकिन तिल जैसे ही दिखते हैं। यह धब्बे होते हैं और उठे हुए मस्से की तरह दिखते हैं। वे धूमिल, भूरे, पीले या काले रंग के होते हैं और आमतौर पर पेट और छाती पर होते हैं।

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

तिल होने के लक्षण - Moles Symptoms in Hindi

तिल के लक्षण क्या होते हैं ?

तिल, आमतौर पर एक भूरे रंग का धब्बा होता है। लेकिन यह अलग-अलग रंगों, आकारों और साइज के हो सकते हैं।

  • रंग और बनावट - तिल भूरे, गहरे, काले, लाल, नीले या गुलाबी हो सकते हैं। वे चिकने, झुर्रीदार, चपटे या उभरे हुए भी हो सकते हैं। उनमें बाल भी उग सकते हैं।
  • आकार - तिल अंडाकार से गोल आकार में भिन्न हो सकते हैं।
  • साइज (आकृति) - तिल आमतौर पर व्यास में 1/4 इंच (लगभग 6 मिलीमीटर) से कम बड़े होते हैं।

ऐसा बहुत कम होता है कि जन्म के समय मौजूद तिल बड़े हों और चेहरे, धड़ या अन्य अंगों के बड़े हिस्से को कवर करें।

तिल आपके शरीर पर कहीं भी विकसित हो सकते हैं, जैसे - आपका सिर, बगल, नाखूनों के नीचे, अंगुलियों और पैर के बीच में। ज्यादातर लोगों को 10 से 45 तिल होते हैं जिनमें से अधिकांश तिल 40 साल की उम्र तक विकसित होते हैं। ज़्यादातर तिल समय के साथ-साथ बदल सकते हैं और कुछ उम्र के साथ गायब भी हो सकते हैं।

किशोरावस्था और गर्भावस्था के हार्मोनल परिवर्तन के कारण तिल गहरे, बड़े और बहुसंख्यक हो सकते हैं।

तिल होने के कारण - Moles Causes in Hindi

तिल के क्या कारण होते हैं ?

तिल तब उत्पन्न होते हैं जब त्वचा की कोशिकाएं फैलाने के बजाय एक जगह एकत्रित हो जाती हैं। इन कोशिकाओं को मेलेनोसाइट्स (Melanocytes) कहा जाता है और वे ऐसा रंगद्रव्य बनाती हैं जो त्वचा को उसका प्राकृतिक रंग देता है। सूरज की किरणों के संपर्क में आने के बाद, किशोरावस्था के दौरान और गर्भावस्था के दौरान, तिल गहरे हो सकते हैं।

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

तिल का इलाज - Moles Treatment in Hindi

तिल का उपचार कैसे होता है ?

अधिकांश तिल हानिकारक नहीं होते हैं और उन्हें कोई उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें सर्जरी से हटाया जा सकता है यदि -

  1. तिल का मेलेनोमा (Melenoma) होने का संदेह है।
  2. तिल परेशानी पैसा कर रहा है, जैसे - शेव करने में कठिनाई या कपड़ों में अड़ना।

तिल को निम्नलिखित तरीकों से हटाया जा सकता है -

शेव एक्सीजन (Shave excision)
इस प्रक्रिया में तिल के आसपास के क्षेत्र को सुन्न किया जाता है और एक छोटे से ब्लेड के उपयोग से तिल के चारों ओर और नीचे काटा जाता है। आमतौर पर छोटे तिल के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक है जिसमें टांकों की आवश्यकता नहीं होती है।

एक्सीजनअल सर्जरी (एक्सीजन बायोप्सी) [Excisional surgery (excision biopsy)]
इस प्रक्रिया में तिल और आसपास की स्वस्थ त्वचा को एक छुरी या पंच उपकरण का उपयोग करके काट दिया जाता है। इसमें टांकों की आवश्यकता होती है।

अगर मेलेनोमा का बहुत प्रारंभिक अवस्था में निदान होता है, जब तिल पतला होता है, त्वचा की सतह से नीचे नहीं बढ़ा होता है व शरीर के अन्य हिस्सों में फैला नहीं होता है, तो यह एक सरल सर्जरी का उपयोग करके हटा दिया जाता है।
यदि इसका निदान बाद के चरणों में होता है, तो तिल के साथ-साथ इसके चारों की कुछ स्वस्थ त्वचा को भी निकाला जाता है। यदि कैंसर रक्तप्रवाह या लसीका तंत्र में प्रवेश कर चुका है और शरीर के अन्य हिस्सों में ट्यूमर का गठन करता है, तो रोगी को अन्य उपचार की आवश्यकता होगी।

(और पढ़ें - त्वचा रोग का इलाज)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Energy & Power Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शारीरिक व यौन कमजोरी और थकान जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Power Capsule For Men
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

तिल होने की जटिलताएं - Moles Complications in Hindi

तिल होने की जटिलताएं क्या हैं ?

तिल होने की मुख्य जटिलता है कैंसर। कुछ तिल कैंसर बन सकते हैं, ख़ास तौर पर -

  1. कॉनजेनिटल नेवी (Congenital nevi) - यह बड़े तिल होते हैं जो व्यक्ति में जन्म से ही मौजूद होते हैं। वे एक व्यक्ति का मेलेनोमा (एक प्रकार का स्किन कैंसर) के विकास का जोखिम बढ़ाते हैं।
  2. परिवारों में होने वाले तिल - डिस्प्लास्टिक नेवी (Dysplastic nevi) तिल सामान्य तिलों से बड़े होते हैं और आमतौर पर अनुवांशिक होते हैं। डिस्प्लास्टिक नेवी तिल वाले व्यक्ति को मेलेनोमा होने का अधिक जोखिम होता है।
  3. अधिक तिल होना - कई तिल वाले लोगों को मेलेनोमा विकसित करने का अधिक जोखिम होता है।

किस प्रकार के तिल हानिकारक होते हैं? - What Kind of Moles are bad in Hindi?

एक साथ कई सारे तिल का होना परेशानी की बात नहीं है. हां, अगर 25 वर्ष की आयु के बाद कोई नया तिल दिखाई दे, जो अन्य तिलों के मुकाबले लंबाई, रंग या साइज में अलग दिखे, तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ को दिखाएं. इसके अलावा, अगर तिल से खून निकलता दिखाई दे, खुजली हो या फिर दर्द हो, तो तुरंत ही इसे चेक करवाएं.

तिल के निशान कैसे हटाएं ? - How to Remove Mole Scars in Hindi?

तिल को हटाने के लिए शेविंग, सर्जरी, लेजर व रेडियो वेव में से किसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. तिल को हटाने के बाद निशान के ठीक होने की प्रक्रिया 3 चरणाें में पूरी होती है -

  • इंफ्लेमेटरी स्टेज - पहला चरण प्रक्रिया के लगभग 12 घंटे बाद शुरू होता है और करीब 5 दिन तक रह सकता है.
  • प्रोलाइफरेशन स्टेज - इंफ्लेमेटरी स्टेज को क्रॉस करते हुए यह चरण तिल को हटाने के लगभग 24 घंटे के अंदर शुरू हो जाता है और लगभग 7 दिन तक रहता है.
  • मैचुरेशन स्टेज - यह अंतिम फेज सर्जरी के बाद से लेकर अगले 1 वर्ष तक जारी रह सकता है. आमतौर पर डॉक्टर सर्जरी के बाद तिल वाली जगह से टांके 1-2 सप्ताह के भीतर हटा देते हैं.

इस आधार पर कहा जा सकता है कि निशान को हटने में कम से कम 1 वर्ष लग सकता है.

तिल को काटने या उखाड़ने से क्या होगा? - What Happens if You Pick a Mole Off in Hindi?

शरीर पर मौजूद तिल को किसी नुकीली चीज, कैंची या रेजर से काटकर हटाना जोखिम भरा हो सकता है. तिल को काटकर हटाना इंफेक्शन होने के खतरे को भी बढ़ा सकता है, खासकर तब जब प्रयोग में लाया गया उपकरण सेनेटाइज्ड न किया गया हो. साथ ही तिल को हटाने से चेहरे पर हमेशा के लिए निशान भी पड़ सकता है.

तिल को अपने आप से हटाने में एक जोखिम यह भी है कि अगर वो तिल कैंसर युक्त है, तो उसका पता लगाना मुश्किन हो जाएगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि कोई भी तिल मेलानोमा भी हो सकता है. ऐसे में कैंसर युक्त तिल को काट देने से ये पूरे शरीर में फैल सकता है, जोकि जीवन के लिए खतरा साबित हो सकता है.



सम्बंधित लेख